Jolly LLB 3 Box Office Collection: जॉली एलएलबी 3 ने 13 दिनों में कमाए इतने करोड़, जानें 100 करोड़ के क्लब में एंट्री हुई या नहीं

Jolly LLB 3 Box Office Collection: अक्षय कुमार और अरशद वारसी स्टारर 'जॉली एलएलबी 3' की कमाई हर दिन के साथ घटती जा रही है. फिल्म रिलीज के 10 दिनों बाद से ही सिंगल डिजीट में कमाई कर रही है. 2 अक्टूबर को सनी संस्कारी की तुलसी कुमारी और कंतारा चैप्टर 1 की रिलीज के बाद और इसकी हालत टाइट हो जाएगी. आइये जानते हैं 13वें दिन कोर्ट रूम ड्रामा ने कितनी कमाई की.

Jolly LLB 3 Box Office Collection: बॉलीवुड एक्टर अक्षय कुमार और अरशद वारसी की कोर्टरूम ड्रामा जॉली एलएलबी 3, 19 सितंबर को सिनेमाघरो में रिलीज हुई. फिल्म को दर्शकों और क्रिटिक्स ने काफी एंटरटेनिंग बताया और अच्छे रिव्यू दिए. शुरुआत में मूवी को थियेटर्स में खूब दर्शक मिले. इसलिए तो वर्ल्डवाइड इसने 100 करोड़ का आंकड़ा पार कर लिया. हालांकि अब यह बॉक्स ऑफिस पर सुस्त पड़ती जा रही है. इसका कलेक्शन सिंगल डिजीट में हो रहा है. आइये जानते हैं 13 दिनों में जॉली एलएलबी 3 ने कितनी कमाई की.

जॉली एलएलबी 3 ने 13 दिनों में कमाए इतने करोड़

Sacnilk की रिपोर्ट के मुताबिक 13वें दिन यानी बुधवार को भारत में 1.52  करोड़ की कमाई की है. जिसके बाद इसका टोटल कलेक्शन 98.52 करोड़ हो गया है. शाम के आंकड़ों के बाद ये मूवी 100 करोड़ का आंकड़ा पार कर सकती है. इसको 2 अक्टूबर से बॉक्स ऑफिस पर कंतारा चैप्टर 1 और सनी संस्कारी की तुलसी कुमारी से कड़ी टक्कर मिलेगी. हाल ही में मूवी ने केसरी चैप्टर 2 के कलेक्शन को पीछे छोड़ दिया था.

जॉली एलएलबी 3’ का टोटल कलेक्शन

  • Jolly LLB 3 Box Office Collection Day 1- 12.5 करोड़ रुपये
  • Jolly LLB 3 Box Office Collection Day 2- 20 करोड़ रुपये
  • Jolly LLB 3 Box Office Collection Day 3- 21 करोड़ रुपये
  • Jolly LLB 3 Box Office Collection Day 4- 5.5 करोड़ रुपये
  • Jolly LLB 3 Box Office Collection Day 5- 6.5 करोड़ रुपये
  • Jolly LLB 3 Box Office Collection Day 6- 4.5 करोड़ रुपये
  • Jolly LLB 3 Box Office Collection Day 7- 4 करोड़ रुपये
  • Jolly LLB 3 Box Office Collection Day 8- 3.75 करोड़ रुपये
  • Jolly LLB 3 Box Office Collection Day 9- 6.5 करोड़ रुपये
  • Jolly LLB 3 Box Office Collection Day 10- 6.25 करोड़ रुपये
  • Jolly LLB 3 Box Office Collection Day 11- 3 करोड़ रुपये
  • Jolly LLB 3 Box Office Collection Day 12-   3.75 करोड़ रुपये
  • Jolly LLB 3 Box Office Collection Day 13- 1.52 करोड़ रुपये (Early Reports)

नेट कलेक्शन- 98.52 करोड़ रुपये

यह भी पढ़ें- Kantara Chapter 1 Advance Booking: रिलीज से पहले ही ऋषभ शेट्टी की फिल्म ने की रिकॉर्ड तोड़ कमाई, एडवांस बुकिंग से ओपनिंग डे तक, पूरी रिपोर्ट पढ़ें

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: Ashish Lata

आशीष लता डिजिटल मीडिया की अनुभवी पत्रकार हैं और वर्तमान में प्रभात खबर में सीनियर कंटेंट राइटर के साथ एंटरटेनमेंट हेड के रूप में कार्यरत हैं. मीडिया इंडस्ट्री में करीब 7 साल का अनुभव रखने वाली आशीष ने एंटरटेनमेंट से लेकर देश-दुनिया और विभिन्न राज्यों की खबरों पर गहराई से काम किया है. बिहार, मध्यप्रदेश और राजस्थान जैसे राज्यों से जुड़ी खबरों के कंटेंट प्रोडक्शन में भी उनकी मजबूत पकड़ रही है. वह खबरों को आसान, रोचक और पाठकों की रुचि के अनुसार पेश करने के लिए जानी जाती हैं. एंटरटेनमेंट जर्नलिज्म में आशीष की खास दिलचस्पी सिनेमा और सितारों की दुनिया से जुड़ी खबरों में रही है. वह बॉलीवुड और टीवी इंडस्ट्री की थ्रोबैक स्टोरीज, BTS अपडेट्स, सेलेब्रिटी गॉसिप, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट, टीवी शोज, वेब सीरीज और स्टार इंटरव्यू जैसे विषयों पर लगातार लिखती रही हैं. इसके अलावा स्पेशल और प्रीमियम न्यूज कंटेंट तैयार करने में भी उनकी खास विशेषज्ञता मानी जाती है. उनकी राइटिंग स्टाइल में फैक्ट्स, एंटरटेनमेंट वैल्यू और रीडर्स फर्स्ट अप्रोच का अच्छा संतुलन देखने को मिलता है. आशीष लता ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत प्लस न्यूज से की थी. यहां उन्होंने बिहार में एंकर और रिपोर्टर के रूप में काम करते हुए कई महत्वपूर्ण ग्राउंड रिपोर्ट्स कीं. इस दौरान उन्होंने अशोक चौधरी और नगर निगम अध्यक्ष जैसे कई प्रमुख नेताओं के इंटरव्यू भी किए. शुरुआती दौर में रिपोर्टिंग और फील्ड जर्नलिज्म के अनुभव ने उनकी लेखन शैली और न्यूज प्रेजेंटेशन को और मजबूत बनाया. इसके बाद आशीष ने एबीपी न्यूज और ईटीवी भारत जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम किया। इन संस्थानों में रहते हुए उन्होंने न्यूज कवरेज, डिजिटल कंटेंट और एंटरटेनमेंट रिपोर्टिंग के कई अलग-अलग फॉर्मेट्स पर काम किया. लगातार बदलते डिजिटल मीडिया ट्रेंड्स को समझते हुए उन्होंने अपने कंटेंट को हमेशा ऑडियंस फ्रेंडली और SEO ऑप्टिमाइज्ड बनाए रखा. पटना में जन्मी आशीष लता की शुरुआती पढ़ाई पटना सेंट्रल स्कूल, सीबीएसी से हुई. इसके बाद उन्होंने पटना विश्वविद्यालय से बैचलर ऑफ मास कम्युनिकेशन की डिग्री हासिल की. आगे की पढ़ाई के लिए उन्होंने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से मास्टर्स ऑफ इलेक्ट्रॉनिक मीडिया किया. उनकी शैक्षणिक पृष्ठभूमि और मीडिया अनुभव उन्हें हिंदी पत्रकारिता के उन मूल सिद्धांतों की मजबूत समझ प्रदान करते हैं, जो जर्नलिज्म के बेसिक प्रिंसिपल 5Ws+1H यानी पर आधारित न्यूज राइटिंग के लिए बेहद जरूरी माने जाते हैं.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >