Jolly LLB 3 के अक्षय कुमार- अरशद वारसी ने बिग बॉस 19 के इस कंटेस्टेंट की जमकर तारीफ की, कही दिल छूने वाली बात

Bigg Boss 19: बिग बॉस 19 में दर्शकों को खूब सारा ड्रामा देखने को मिल रहा है. शो में अमाल मलिक एक मजबूत कंटेस्टेंट के तौर पर नजर आ रहे हैं. अब फिल्म जॉली एलएलबी 3 के अरशद वारसी और अक्षय कुमार शो में नजर आए. उन्होंने अमाल मलिक की तारीफ भी की.

Bigg Boss 19: बिग बॉस 19 पहले दिन से ही दर्शकों को एंटरटेन कर रहा है. बिग बॉस 19 में इस सीजन का थीम घरवालों की सरकार दर्शकों को लगातार रोमांच और ड्रामा से बांधे रखता है. वीकेंड का वार काफी जबरदस्त रहा. इसमें सिंगर अमाल मलिक की तारीफ जॉली एलएलबी 3 के अरशद वारसी और अक्षय कुमार ने किया. दरअसल, अक्षय और अरशद दोनों वीकेंड का वार में बतौर गेस्ट बनकर आए. इसमें उन्होंने अमाल को लेकर जो कहा, ये जानकर सिंगर के फैंस खुश हो जाएंगे. आइए आपको बताते हैं.

अक्षय कुमार और अरशद वारसी ने अमाल मलिक की तारीफ की

बिग बॉस 19 के वीकेंड का वार में अक्षय कुमार और अरशद वारसी ने अमाल मलिक के लिए बहुत अच्छी बातें कही. अरशद ने कहा, ये सारे गाने अमाल ने ही लिखे हैं. जब सब बच्चे नीचे खेलते थे, तब वह रियाज करता था. मुझे आप पर बहुत गर्व है. वहीं, अक्षय ने अमाल से अपनी फिल्म एयरलिफ्ट का गाना, “तू कभी सोच ना सके” गाने को कहा.

अरशद वारसी कर चुके हैं बिग बॉस 1 को होस्ट

बिग बॉस के पहले सीजन को अरशद वारसी ने होस्ट किया था. ये रियलिटी शो साल 2006 से साल 2007 तक चला था. इस सीजन में राहुल रॉय विनर बने थे. इस सीजन बिग बॉस के घर में राखी सावंत, रूपाली गांगुली, अमित साध, कश्मीरा शाह , रवि किशन, कैरल ग्रेसियास ने भाग लिया था.

जॉली एलएलबी 3 किस दिन होगी रिलीज?

जॉली एलएलबी 3, 19 सितंबर को सिनेमाघरों में रिलीज हो रही है. अक्षय कुमार, अरशद वारसी इन दिनों फिल्मों के प्रमोशन में लगे हुए हैं. फिल्म का ट्रेलर आ चुका है, जिसे दर्शकों ने खासा पसंद किया है. फिल्म में अक्षय जॉली मिश्रा के रूप में वापसी करेंगे, जबकि अरशद- जगदीश त्यागी उर्फ ​​जॉली के किरदार में दिखेंगे.

यह भी पढ़ें- Baaghi 4 Box Office Records: बागी 4 ने तोड़ा नया रिकॉर्ड, टाइगर श्रॉफ की टॉप 8 हिट फिल्मों में शामिल

यह भी पढ़ें- The Bengal Files Box Office: द बंगाल फाइल्स हुई फ्लॉप, इस नयी फिल्म के सामने टेके घुटने, कलेक्शन चौंकाने वाला

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Divya keshri

दिव्या केशरी एंटरटेनमेंट जर्नलिस्ट हैं और वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम की लीड के रूप में कार्यरत हैं. वह 2020 से प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ी हुई हैं और तब से लगातार फिल्म, टीवी और ओटीटी इंडस्ट्री की खबरों को कवर कर रही हैं. उनके पास लगभग 8 साल का जर्नलिज्म एक्सपीरियंस है. एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में उनकी मजबूत पकड़ फिल्म, वेब सीरीज, टीवी शो, बॉक्स ऑफिस, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, बीटीएस अपडेट्स, थ्रोबैक स्टोरी, गॉसिप और ट्रेंडिंग एंटरटेनमेंट न्यूज पर है. उनकी कोशिश रहती है कि हर खबर को आसान, भरोसेमंद और दिलचस्प अंदाज में पाठकों तक पहुंचाया जाए, ताकि पाठक सिर्फ जानकारी ही नहीं, बल्कि खबर से जुड़ाव भी महसूस करें.

शिक्षा और पत्रकारिता की शुरुआत

दिव्या केशरी ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से एडवरटाइजिंग एंड पब्लिक रिलेशंस में मास्टर्स की डिग्री हासिल की है. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की, जहां उन्हें अलग-अलग बीट्स पर काम करने का मौका मिला. इस दौरान उन्होंने कई स्पेशल स्टोरी और न्यूज पैकेज तैयार किए. झारखंड से जुड़ी कई अहम खबरों पर काम करते हुए उन्होंने रिसर्च और आसान भाषा में खबर लिखने की अपनी क्षमता को और मजबूत किया.

खबरों को लेकर सोच

दिव्या केशरी का मानना है कि एंटरटेनमेंट पत्रकारिता सिर्फ मनोरंजन की खबरें देना नहीं, बल्कि पाठकों तक सटीक, भरोसेमंद और रोचक जानकारी पहुंचाने की जिम्मेदारी भी है. पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws+1H पर उनकी मजबूत पकड़ है, जिसकी मदद से वह किसी भी खबर की गहराई तक पहुंचती हैं. वह SEO-ऑप्टिमाइज्ड, Google Discover फ्रेंडली और सरल भाषा में कंटेंट तैयार करती हैं, ताकि पाठकों को सही जानकारी आसानी से मिले और उनका पढ़ने का अनुभव बेहतर हो.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >