Jigra Trailer: विदेश में फंसे भाई को बचाने के लिए आलिया भट्ट लगाएंगी जान की बाजी, कहानी कर देगी भावुक

आलिया भट्ट और वेदांग रैना की फिल्म जिगरा के ट्रेलर ने रिलीज के साथ सोशल मीडिया पर धूम मचा दिया. फिल्म का ट्रेलर तेजी से इंटरनेट पर वायरल हो रहा है. फिल्म अगले महीने रिलीज हो रही है.

Jigra Trailer OUT: फिल्म जिगरा के ट्रेलर का फैंस दिल थाम कर इंतजार कर रहे थे और आज फाइनली मेकर्स ने इसे जारी कर दिया. आलिया भट्ट और वेदांग रैना की मूवी जिगरा का ट्रेलर काफी दमदार है. ट्रेलर में दिखाया गया है कि इसमें वेदांग और आलिया भाई-बहन है. अपने भाई को बचाने के लिए आलिया किसी भी हद तक जाने के लिए तैयार दिखती है. ट्रेलर एक इमोशनल रोलरकोस्टर का वादा करती है. यह एक बहन के अपने भाई के लिए प्यार दिखाता है, जब वेदांग एक ड्रग रैकेट में पकड़ा जाता है.

जिगरा के ट्रेलर में क्या दिखाया गया

जिगरा के ट्रेलर की शुरुआत आलिया भट्ट से होती है. आलिया के किरदार को देर रात एक कॉल आती है, जिसमें उसे बताया जाता है कि उसके भाई अंकुर को अरेस्ट कर लिया गया है. ये सुनकर वो काफी परेशान हो जाती है और उससे कुछ सवाल पूछती है. उसके बाद अंकुर को एक विदेशी कोर्ट रूम में दिखाया जाता है और वहां पर उसे तीन महीने के अंदर मौत की सजा सुनाई जाती है. जिसके बाद आलिया अपने भाई को बचाने उस देश की यात्रा करती है. आलिया को अपने भाई से मिलने के लिए बेताब दिखाया गया है.

जिगरा में दिखा आलिया भट्ट का जबरदस्त अंदाज

जिगरा के ट्रेलर में आलिया भट्ट जोरदार एक्शन करती नजर आ रही है. अपने भाई अंकुर को बचाने के लिए वो हर हद से गुजरते दिखेगी. आलिया खतरनाक स्टंट करती है, गार्डों से लड़ती है और सारी मुश्किलों से हार नहीं मानती. आलिया का ये अंदाज शायद ही फैंस ने देखा होगा. ट्रेलर तेजी से सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है. इसका निर्देशन वासन बाला ने किया है और ये सिनेमाघरों में 11 अक्टूबर 2024 को रिलीज हो रही है. मूवी में आलिया और वेदांग के अलावा युवराज विजान, जेसन शाह, आदित्य नंदा ने अहम किरदार निभाया है.

Also Read- Kanguva Vs Jigra: गदर मचाएंगी ये 2 फिल्में, एक में आलिया भट्ट का दिखेगा स्वैग, दूसरे में बॉबी देओल खलनायक बन फैलाएंगे दहशत

Also Read- Jr NTR के साथ डिनर पर रणबीर कपूर-ऋतिक रोशन आए नजर, आलिया भट्ट ने खींचा सबका ध्यान, फैंस बोले- क्या चल रहा

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Divya keshri

दिव्या केशरी एंटरटेनमेंट जर्नलिस्ट हैं और वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम की लीड के रूप में कार्यरत हैं. वह 2020 से प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ी हुई हैं और तब से लगातार फिल्म, टीवी और ओटीटी इंडस्ट्री की खबरों को कवर कर रही हैं. उनके पास लगभग 7 साल का जर्नलिज्म एक्सपीरियंस है. एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में उनकी मजबूत पकड़ फिल्म, वेब सीरीज, टीवी शो, बॉक्स ऑफिस, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, बीटीएस अपडेट्स, थ्रोबैक स्टोरी, गॉसिप और ट्रेंडिंग एंटरटेनमेंट न्यूज पर है. उनकी कोशिश रहती है कि हर खबर को आसान, भरोसेमंद और दिलचस्प अंदाज में पाठकों तक पहुंचाया जाए, ताकि पाठक सिर्फ जानकारी ही नहीं, बल्कि खबर से जुड़ाव भी महसूस करें.

शिक्षा और पत्रकारिता की शुरुआत

दिव्या केशरी ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से एडवरटाइजिंग एंड पब्लिक रिलेशंस में मास्टर्स की डिग्री हासिल की है. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की, जहां उन्हें अलग-अलग बीट्स पर काम करने का मौका मिला. इस दौरान उन्होंने कई स्पेशल स्टोरी और न्यूज पैकेज तैयार किए. झारखंड से जुड़ी कई अहम खबरों पर काम करते हुए उन्होंने रिसर्च और आसान भाषा में खबर लिखने की अपनी क्षमता को और मजबूत किया.

खबरों को लेकर सोच

दिव्या केशरी का मानना है कि एंटरटेनमेंट पत्रकारिता सिर्फ मनोरंजन की खबरें देना नहीं, बल्कि पाठकों तक सटीक, भरोसेमंद और रोचक जानकारी पहुंचाने की जिम्मेदारी भी है. पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws+1H पर उनकी मजबूत पकड़ है, जिसकी मदद से वह किसी भी खबर की गहराई तक पहुंचती हैं. वह SEO-ऑप्टिमाइज्ड, Google Discover फ्रेंडली और सरल भाषा में कंटेंट तैयार करती हैं, ताकि पाठकों को सही जानकारी आसानी से मिले और उनका पढ़ने का अनुभव बेहतर हो.

और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >