Jee Le Zaraa से बाहर होंगी प्रियंका, आलिया, कैटरीना? फरहान अख्तर ने बताई सच्चाई

Jee Le Zaraa: फरहान अख्तर ने ‘जी ले जरा’ की कास्टिंग को लेकर चल रही अफवाहों पर प्रतिक्रिया दी है. उन्होंने कहा कि सही समय पर वह खुद अपडेट देंगे और सब शेयर करेंगे.

Jee Le Zaraa: फिल्म ‘जी ले जरा’ को लेकर पिछले कुछ समय से कास्ट बदलने की खबरें सामने आ रही थीं. इस फिल्म का ऐलान साल 2021 में हुआ था, जिसमें आलिया भट्ट, प्रियंका चोपड़ा और कैटरीना कैफ को साथ लाने की योजना थी. फिल्म की कास्ट बदलने की इन अफवाहों पर फरहान अख्तर ने खुद प्रतिक्रिया दी है. द हॉलीवुड रिपोर्टर इंडिया के साथ एक इंटरव्यू में कहा, “बहुत सारी चीजों को लेकर बहुत सारी अफवाहें चल रही हैं. मैं हमेशा से यही कहता आया हूं कि जब मैं कोई फिल्म बना रहा होता हूं, तो मुझे चीजों को छिपाकर रखना पसंद नहीं है. जब भी मुझे लगता है कि कुछ तैयार है, तो मैं खुद उसे सामने लाता हूं और लोगों के साथ शेयर करता हूं. आगे भी मैं ऐसा ही करूंगा.”

डायरेक्शन को लेकर सोच-विचार कर रहे हैं फरहान

फरहान अख्तर ने यह भी बताया कि फिलहाल वह अपने अगले डायरेक्शन प्रोजेक्ट को लेकर सोचने के दौर में हैं. उन्होंने कहा, “अभी मैं उस स्थिति में हूं जहां मुझे यह सोचने की जरूरत है कि बतौर निर्देशक मुझे आगे क्या करना है. पिछले कुछ सालों में बहुत कुछ हुआ है, इसलिए मुझे लगता है कि थोड़ा रुककर सांस लेने और समझने की जरूरत है कि मेरा दिल किस दिशा में जाना चाहता है. जब यह तय हो जाएगा, तब मैं खुद सबको बता दूंगा.”

क्यों रुकी फिल्म की रफ्तार?

‘जी ले जरा’ का ऐलान साल 2021 में हुआ था. यह एक रोड ट्रिप ड्रामा फिल्म है. समय के साथ फिल्म की शूटिंग में देरी होती गई. इसकी सबसे बड़ी वजह तीनों एक्ट्रेसेस की डेट्स को एक साथ मैनेज करना बताया गया. खासकर प्रियंका चोपड़ा के इंटरनेशनल प्रोजेक्ट्स के चलते शेड्यूल तय करना मुश्किल हो गया था. इसके अलावा, फिल्म के लिए मेल स्टार्स का चयन भी आसान नहीं था. खबरों के मुताबिक, मेकर्स तीन बड़े एक्टर्स को कास्ट करना चाहते थे, जो इन तीनों एक्ट्रेसेस के साथ बराबरी से नजर आएं.

जल्द शुरू हो सकती है फिल्म की शूटिंग

अब ताजा अपडेट के अनुसार, फरहान अख्तर ने कहा, “सच कहूं तो कलाकारों की डेट्स मैनेज करना काफी मुश्किल था, लेकिन अब हमने इन समस्याओं को सुलझा लिया है. हम जल्द ही काम शुरू करेंगे.”

यह भी पढ़ें- Don 3: रणवीर सिंह के एग्जिट के बाद फरहान अख्तर ने तोड़ी चुप्पी, बोले- कुछ भी तय नहीं होता

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Divya Keshri

दिव्या केशरी एंटरटेनमेंट जर्नलिस्ट हैं और वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम की लीड के रूप में कार्यरत हैं. वह 2020 से प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ी हुई हैं और तब से लगातार फिल्म, टीवी और ओटीटी इंडस्ट्री की खबरों को कवर कर रही हैं. उनके पास लगभग 8 साल का जर्नलिज्म एक्सपीरियंस है. एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में उनकी मजबूत पकड़ फिल्म, वेब सीरीज, टीवी शो, बॉक्स ऑफिस, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, बीटीएस अपडेट्स, थ्रोबैक स्टोरी, गॉसिप और ट्रेंडिंग एंटरटेनमेंट न्यूज पर है. उनकी कोशिश रहती है कि हर खबर को आसान, भरोसेमंद और दिलचस्प अंदाज में पाठकों तक पहुंचाया जाए, ताकि पाठक सिर्फ जानकारी ही नहीं, बल्कि खबर से जुड़ाव भी महसूस करें.

शिक्षा और पत्रकारिता की शुरुआत

दिव्या केशरी ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से एडवरटाइजिंग एंड पब्लिक रिलेशंस में मास्टर्स की डिग्री हासिल की है. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की, जहां उन्हें अलग-अलग बीट्स पर काम करने का मौका मिला. इस दौरान उन्होंने कई स्पेशल स्टोरी और न्यूज पैकेज तैयार किए. झारखंड से जुड़ी कई अहम खबरों पर काम करते हुए उन्होंने रिसर्च और आसान भाषा में खबर लिखने की अपनी क्षमता को और मजबूत किया.

खबरों को लेकर सोच

दिव्या केशरी का मानना है कि एंटरटेनमेंट पत्रकारिता सिर्फ मनोरंजन की खबरें देना नहीं, बल्कि पाठकों तक सटीक, भरोसेमंद और रोचक जानकारी पहुंचाने की जिम्मेदारी भी है. पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws+1H पर उनकी मजबूत पकड़ है, जिसकी मदद से वह किसी भी खबर की गहराई तक पहुंचती हैं. वह SEO-ऑप्टिमाइज्ड, Google Discover फ्रेंडली और सरल भाषा में कंटेंट तैयार करती हैं, ताकि पाठकों को सही जानकारी आसानी से मिले और उनका पढ़ने का अनुभव बेहतर हो.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >