Javed Akhtar का X अकाउंट हुआ हैक, कहा- ‘पेरिस ओलंपिक 2024 में भारतीय टीम के बारे में…’, फैंस देने लगे नसीहत

वरिष्ठ गीतकार जावेद अख्तर का एक्स अकाउंट हैक हो गया है और उन्होंने इस बारे में सोशल मीडिया पर जानकारी दी. उनका पोस्ट वायरल हो रहा है और इसपर यूजर्स रिएक्ट कर रहे हैं.

वरिष्ठ गीतकार और पटकथा लेखक जावेद अख्तर सोशल मीडिया पर खासा एक्टिव रहते हैं. अक्सर वो अपने विचार फैंस के साथ शेयर करते रहते हैं. जावेद अख्तर का एक्स अकाउंट हैक हो गया है और इस बारे में उन्होंने खुद जानकारी दी. उन्होंने बताया कि उनके अकाउंट से भारतीय ओलंपिक टीम के बारे में एक पोस्ट किया गया था, जो उन्होंने नहीं किया. हालांकि अब वो ओलंपिक वाला पोस्ट हटा दिया गया है.

जावेद अख्तर का एक्स अकाउंट हुआ हैक

दरअसल, जावेद अख्तर ने 28 जुलाई को अपने फैंस को बताया कि उनके एक्स अकाउंट से छेड़छाड़ हुई है. उन्होंने लिखा, मेरी एक्स आईडी हैक हो गई है. उन्होंने आगे लिखा, मेरे अकाउंट से ओलंपिक के लिए जो इंडियन टीम के बारे में एक मैसेज लिखा गया है. इसे मैंने नहीं लिखा है. हालांकि ये पूरी तरह से हार्मलेस है. हम एक्स को इस बारे में संबंधित अधिकारियों से शिकायत करने के प्रोसेस में लगे हुए है. ये पोस्ट सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है और इसपर यूजर्स के रिएक्शन भी आ रहे हैं.

Also Read- Javed Akhtar: ‘एनिमल’ डायरेक्टर संदीप रेड्डी वांगा के तंज पर जावेद अख्तर का पलटवार, कहा- मेरे 53 साल के करियर में…

Also Read- Animal: संदीप रेड्डी वांगा ने जावेद अख्तर की बातों का उड़ाया मजाक, बोले- बेटे की सीरीज मिर्जापुर में…

यूजर्स के आ रहे ऐसे रिएक्शन

जावेद अख्तर के पोस्ट पर कमेंट करते हुए एक यूजर ने लिखा, अपना पॉसवर्ड बदल लीजिए. एक यूजर ने लिखा, उम्मीद है कि समस्या जल्द ही हल हो जाएगी. एक अन्य यूजर ने लिखा, वह हार्मलेस मैसेज क्या था? वहीं, पेरिस ओलंपिक 2024 में मनु भाकर निशानेबाजी में पदक जीतने वाली पहली भारतीय महिला बन गई है. उनकी जीत का जश्न पूरा भारत मना रहा है. साथ ही सोशल मीडिया पर उन्हें खूब सारी बधाईयां मिल रही है. बॉलीवुड सेलेब्स भी उनकी जीत पर काफी खुश है. करीना कपूर ने लिखा, पहली जीत घर आ गई. आपने हम सभी को गर्व से भर दिया. करीना के अलावा तापसी पन्नू, आलिया भटट्, दीपिका पादुकोण, सिद्धार्थ मल्होत्रा, रणवीर सिंह, प्रीति जिंटा ने भी पोस्ट लिखा.

Entertainment Trending Videos

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Divya keshri

दिव्या केशरी एंटरटेनमेंट जर्नलिस्ट हैं और वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम की लीड के रूप में कार्यरत हैं. वह 2020 से प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ी हुई हैं और तब से लगातार फिल्म, टीवी और ओटीटी इंडस्ट्री की खबरों को कवर कर रही हैं. उनके पास लगभग 8 साल का जर्नलिज्म एक्सपीरियंस है. एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में उनकी मजबूत पकड़ फिल्म, वेब सीरीज, टीवी शो, बॉक्स ऑफिस, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, बीटीएस अपडेट्स, थ्रोबैक स्टोरी, गॉसिप और ट्रेंडिंग एंटरटेनमेंट न्यूज पर है. उनकी कोशिश रहती है कि हर खबर को आसान, भरोसेमंद और दिलचस्प अंदाज में पाठकों तक पहुंचाया जाए, ताकि पाठक सिर्फ जानकारी ही नहीं, बल्कि खबर से जुड़ाव भी महसूस करें.

शिक्षा और पत्रकारिता की शुरुआत

दिव्या केशरी ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से एडवरटाइजिंग एंड पब्लिक रिलेशंस में मास्टर्स की डिग्री हासिल की है. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की, जहां उन्हें अलग-अलग बीट्स पर काम करने का मौका मिला. इस दौरान उन्होंने कई स्पेशल स्टोरी और न्यूज पैकेज तैयार किए. झारखंड से जुड़ी कई अहम खबरों पर काम करते हुए उन्होंने रिसर्च और आसान भाषा में खबर लिखने की अपनी क्षमता को और मजबूत किया.

खबरों को लेकर सोच

दिव्या केशरी का मानना है कि एंटरटेनमेंट पत्रकारिता सिर्फ मनोरंजन की खबरें देना नहीं, बल्कि पाठकों तक सटीक, भरोसेमंद और रोचक जानकारी पहुंचाने की जिम्मेदारी भी है. पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws+1H पर उनकी मजबूत पकड़ है, जिसकी मदद से वह किसी भी खबर की गहराई तक पहुंचती हैं. वह SEO-ऑप्टिमाइज्ड, Google Discover फ्रेंडली और सरल भाषा में कंटेंट तैयार करती हैं, ताकि पाठकों को सही जानकारी आसानी से मिले और उनका पढ़ने का अनुभव बेहतर हो.

और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >