विदेशी लड़के ने शाहरुख खान की निकाली नकल, एक्सप्रेशन देख यूजर्स बोले- कोई किंग खान को वीडियो भेज दो

एक जापानी लड़के का वीडियो तेजी से सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है. वीडियो में वह लड़का शाहरुख खान की मिमिक्री करता दिख रहा है. वीडियो पर यूजर्स के रिएक्शन आ रहे हैं.

शाहरुख खान के चाहने वाले देश ही नहीं बल्कि दुनिया भर में है. दूसरे देशों में किंग खान की मूवीज काफी पॉपुलर है. शाहरुख के चाहने वालों में जापानी लोग भी शामिल है और इसका एक सबूत सामने आया है. एक जापानी लड़के का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिसमें वो किंग खान की मिमिक्री करता दिख रहा है. वीडियो में वह शख्स एक्टर की फिल्म ‘चेन्नई एक्सप्रेस’ का डायलॉग बोलते दिख रहा है. उसके डायलॉग बोलने का अंदाज शाहरुख खान जैसा ही है और उसका आवाज भी काफी हद तक एक्टर से मिल रही है. वह लड़का किंग खान जैसे एक्सप्रेशन देने की कोशिश करता दिख रहा. वीडियो पर यूजर्स खूब सारे रिएक्शन दे रहे हैं. एक मीडिया यूजर ने लिखा, यह एक क्लासिक है. एक यूजर ने लिखा, एक नंबर. एक यूजर ने लिखा, कोई किंग खान को वीडियो भेज दो. वहीं. किंग खान के वर्क फ्रंट की बात करें तो एक्टर अगली बार फिल्म किंग में दिखेंगे, जिसमें उनके साथ उनकी बेटी सुहाना खान काम कर रही है. मूवी में एक्टर अभय वर्मा भी नजर आएंगे.

Also Read- Stree 2: शाहरुख खान की पठान और जवान को श्रद्धा कपूर की मूवी ने छोड़ा पीछे, बोलीं- बहुत रोमांचित और खुश हूं…

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: Divya Keshri

दिव्या केशरी प्रभात खबर डिजिटल में सीनियर कंटेंट राइटर और एंटरटेनमेंट टीम की लीड हैं। वह साल 2020 में प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ी थीं और तब से लगातार एंटरटेनमेंट बीट पर काम कर रही हैं। पिछले 7 सालों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय दिव्या ग्लैमर, सिनेमा, टीवी और OTT की दुनिया को करीब से कवर कर रही हैं। उनकी खास रुचि फिल्मों की थ्रोबैक स्टोरीज, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, BTS अपडेट्स, गॉसिप और टीवी-वेब सीरीज से जुड़ी खबरों में है। दिव्या ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से एडवरटाइजिंग एंड पब्लिक रिलेशंस में मास्टर्स किया है। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की, जहां उन्हें हर बीट पर काम करने का मौका मिला। इस दौरान उन्होंने कई खास पैकेज तैयार किए और झारखंड से जुड़े अलग-अलग विषयों पर काम किया। खबरों को आसान और असरदार तरीके से पेश करना उन्होंने वहीं सीखा। इसके बाद दिव्या प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ीं और अब एंटरटेनमेंट टीम को लीड कर रही हैं। फिल्मों, टीवी सीरियल्स और OTT प्लेटफॉर्म्स से जुड़े ट्रेंडिंग विषयों पर उनकी खास पकड़ मानी जाती है। दिव्या का मानना है कि एंटरटेनमेंट की खबर सिर्फ जानकारी देने के लिए नहीं होती, बल्कि पाठकों से जुड़ने का माध्यम भी होती है। यही वजह है कि वह फिल्मों, टीवी और OTT से जुड़ी हर खबर को आसान, साफ और दिलचस्प अंदाज में लिखने की कोशिश करती हैं, ताकि पाठक खबर को सिर्फ पढ़ें नहीं, बल्कि उससे जुड़ाव भी महसूस करें। फिल्म रिव्यू, ट्रेलर एनालिसिस और बॉक्स ऑफिस रिपोर्टिंग उनके पसंदीदा विषयों में शामिल हैं।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >