Jannat Zubair: 23 साल की एक्ट्रेस ने इस मामले में बॉलीवुड के बादशाह को दी मात, सोशल मीडिया पर फॉलोअर्स…

Jannat Zubair: एक्ट्रेस और सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर जन्नत जुबैर ने बॉलीवुड सुपरस्टार शाहरुख खान को सोशल मीडिया पर फैन फॉलोइंग के मामले में मात दे दी है. एक्ट्रेस के एसआरके से 2 मिलियन अधिक फॉलोअर्स हो गए हैं.

Jannat Zubair: बॉलीवुड के बादशाह कहे जाने वाले शाहरुख खान के चाहने वालो की देश ही नहीं, विदेश में भी कोई कमी नहीं है. लाखों-करोड़ो के दिलों पर राज करने वाले एक्टर की एक झलक के लिए फैंस बेकरार रहते हैं और फैन फॉलोइंग के मामले में भी उनका कोई जवाब नहीं, लेकिन इसके बाद भी एक्ट्रेस और सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर जन्नत जुबैर ने उन्हें सोशल मीडिया प्लेटफार्म इंस्टग्राम पर फॉलोअर्स के मामले में मात दे दिया है. आइए बताते हैं सबकुछ.

जन्नत और शाहरुख के इंस्टाग्राम फॉलोअर्स

जन्नत जुबैर ने इंस्टाग्राम पर बॉलीवुड के किंग खान को मात देकर एक बड़ी उपलब्धि हासिल की है. उनकी बढ़ती फैन फॉलोइंग डिजिटल क्रिएटर्स के बढ़ते प्रभाव को दर्शाती है. शाहरुख खान और जन्नत जुबैर के इंस्टाग्राम फॉलोअर्स पर एक नजर डालें तो शाहरुख खान के इंस्टाग्राम पर 47.7 मिलियन फॉलोअर्स हैं. तो वहीं, जन्नत जुबैर रहमानी के 49.7 मिलियन फॉलोअर्स हैं, जिसका मतलब है कि एक्ट्रेस के एसआरके से 2 मिलियन अधिक फॉलोअर्स हैं.

कौन है जन्नत जुबैर?

जन्नत जुबैर का पूरा नाम रहमानी 23 साल की हैं. वह पेशे से एक पॉपुलर एक्ट्रेस और सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर हैं. उन्होंने अपने एक्टिंग करियर की शुरुआत टीवी सीरियल ‘फुलवा’ और ‘तू आशिकी’ जैसे शो में चाइल्ड आर्टिस्ट के रूप में की थी. सोशल मीडिया पर अपने कंटेंट और खूबसूरती के लिए काफी पसंद की जाती हैं. जन्नत ‘खतरों के खिलाड़ी 12’ जैसे रियलिटी शो का भी हिस्सा रह चुकी हैं. एक्ट्रेस आखिरी बार ‘लाफ्टर शेफ्स अनलिमिटेड एंटरटेनमेंट’ के पहले सीजन में दिखाई पड़ी थीं. इसके अलावा वह रानी मुखर्जी की फिल्म ‘हिचकी’ में भी काम कर चुकी हैं. इस फिल्म में वह एक स्टूडेंट का किरदार निभा रही थीं.

यह भी पढ़े: Akshay Kumar: अक्षय कुमार ने बॉक्स ऑफिस पर फ्लॉप हो रही फिल्मों पर तोड़ी चुप्पी, कहा- ये एक आदत बन…

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Sheetal choubey

शीतल चौबे प्रभात खबर डिजिटल में एंटरटेनमेंट कंटेंट राइटर हैं. वह बॉलीवुड, साउथ सिनेमा, भोजपुरी, बॉक्स ऑफिस, OTT रिलीज, टीवी शोज और सोशल मीडिया पर वायरल एंटरटेनमेंट अपडेट्स को कवर करती हैं. उनकी कोशिश रहती है कि हर बड़ी एंटरटेनमेंट खबर पूरी फैक्ट-चेकिंग, सटीक जानकारी और आसान भाषा के साथ सबसे पहले पाठकों तक पहुंचे.

किसी फिल्म का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन हो, OTT पर नई रिलीज, किसी स्टार का वायरल मोमेंट, टीवी शो का बड़ा अपडेट या एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री की कोई ट्रेंडिंग खबर, शीतल हर अहम अपडेट पर नजर रखती हैं. उनकी कोशिश रहती है कि हर स्टोरी सिर्फ जानकारी देने तक सीमित न रहे, बल्कि पढ़ने में भी आसान, दिलचस्प और भरोसेमंद हो.

मूल रूप से बिहार के बक्सर की रहने वाली शीतल की शुरुआती पढ़ाई कानपुर (उत्तर प्रदेश) में हुई. इसके बाद उन्होंने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय, मध्य प्रदेश से मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन किया.

उन्होंने अपने करियर की शुरुआत शब्द सांची से की, जहां उन्होंने एजुकेशन और एंटरटेनमेंट दोनों बीट्स पर काम किया. इसी दौरान उन्होंने कंटेंट राइटिंग के साथ वॉइस ओवर और Adobe Premiere Pro पर बेसिक वीडियो एडिटिंग का अनुभव भी हासिल किया.

करीब एक साल के अनुभव के बाद साल 2024 में वह प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ीं. यहां वह रोजाना बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट्स, बॉलीवुड, साउथ सिनेमा, भोजपुरी इंडस्ट्री, OTT और टीवी से जुड़ी खबरों पर काम कर रही हैं.

नई फिल्में, वेब सीरीज, एंटरटेनमेंट ट्रेंड्स और डिजिटल मीडिया की बदलती दुनिया को लगातार फॉलो करना शीतल को पसंद है. उनका फोकस ऐसी स्टोरीज लिखने पर रहता है जो तेज, भरोसेमंद, SEO-फ्रेंडली और रीडर्स के लिए पूरी तरह वैल्यू देने वाली हों.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >