एयरपोर्ट पर Janhvi Kapoor के हाथ में तकिया देखकर हैरान हुए यूजर्स, कमेंट बॉक्स में पूछने लगे ऐसे सवाल

जाह्नवी कपूर पिछली बार फिल्म मिली में नजर आई थी. हालांकि फिल्म बॉक्स ऑफिस पर अच्छा प्रदर्शन नहीं कर पाई, लेकिन उनकी एक्टिंग की तारीफ हर किसी ने की. अब उनका एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसे लेकर यूजर्स कमेंट कर रहे है.

बॉलीवुड की ग्लैमरस एक्ट्रेस जाह्नवी कपूर अपने लुक्स को लेकर फैंस का दिल जीत लेती है. स्टारकिड अक्सर स्टाइलिश आउटफिट में नजर आती है. जाह्नवी का एक लेटेस्ट वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है. वीडियो में वो एयरपोर्ट पर स्पॉट हुई. इस दौरान वो काफी सिंपल लुक में दिखी. उनके लुक से ज्यादा फैंस की नजरें उनके तकिये पर गया, जो एक्ट्रेस ने पकड़ा हुआ था. अब इसे लेकर यूजर्स मेजदार कमेंट कर रहे है.

जाह्नवी कपूर का वीडियो वायरल

जाह्नवी कपूर किसी ना किसी वजह से चर्चा में आ जाती है. विरल भयानी ने अपने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो पोस्ट किया है. वीडियो में एक्ट्रेस अपने कार से उतरती है. उन्होंने आसमानी रंग का पलाजो सूट पहना हुआ है, जिसमें वो बहुत प्यारी लग रही है. उन्होंने हाथ में तकिया लिया हुआ है, जिसे लेकर यूजर्स तरह-तरह के कमेंट कर रहे है.

यूजर्स के कमेंट

वायरल हो रहे जाह्नवी कपूर के वीडियो पर एक यूजर ने अपनी प्रतिक्रिया देते हुए लिखा, तकिये में क्या छुपाकर ले जा रही है. एक मीडिया यूजर ने लिखा, तकिया !!! कौन सी एयरलाइन में ट्रैवल कर रही हो? एक और यूजर ने लिखा, नया फैशन आया है, तकिया लेके जाने का. एक और यूजर ने लिखा, वो तकिया लेकर क्यों जा रही है.

Also Read: Janhvi Kapoor को बाथरूम का लॉक लगाने की नहीं थी परमिशन, मां श्रीदेवी ने इस वजह से बनाया था ये नियम
जाह्नवी कपूर ने शेयर किया था एक किस्सा

इससे पहले जाह्नवी कपूर का एक वीडियो वायरल हुआ था, जिसमें वो अपना घर दिखाती नजर आई थी. एक्ट्रेस वीडियो में कहते दिख रही है कि उनके बेडरूम के अंदर जो बाथरूम है, उसमें लॉक नहीं है. अपने बाथरूम के बारे में बताते हुए एक्ट्रेस कहती है, मेरे कमरे के बाथरूम में दरवाजे पर ताला नहीं है. मुझे याद है कि मां ने लॉक लगाने से मना कर दिया था क्योंकि उन्हें लगता था कि मैं बाथरूम में जाकर लड़कों से बात करूंगी. मुझे अपने बाथरूम पर ताला लगाने की परमिशन नहीं थी.

जाह्नवी कपूर की आने वाली फिल्में

फिल्मों की बात करें तो जाह्नवी कपूर पिछली बार फिल्म मिली में नजर आई थी. लेटेस्ट अपडेट की मानें तो एक्ट्रेस जल्द ही टॉलीवुड में अपनी शुरुआत करेंगी. खबर है कि वो बुच्ची बाबू सना के आगामी फिल्म में काम करेगी, जिसमें राम राम चरण मुख्य भूमिका में है. हालांकि, मेकर्स की ओर से इस बारे में कोई आधिकारिक घोषणा नहीं की गई है.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Divya keshri

दिव्या केशरी एंटरटेनमेंट जर्नलिस्ट हैं और वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम की लीड के रूप में कार्यरत हैं. वह 2020 से प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ी हुई हैं और तब से लगातार फिल्म, टीवी और ओटीटी इंडस्ट्री की खबरों को कवर कर रही हैं. उनके पास लगभग 8 साल का जर्नलिज्म एक्सपीरियंस है. एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में उनकी मजबूत पकड़ फिल्म, वेब सीरीज, टीवी शो, बॉक्स ऑफिस, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, बीटीएस अपडेट्स, थ्रोबैक स्टोरी, गॉसिप और ट्रेंडिंग एंटरटेनमेंट न्यूज पर है. उनकी कोशिश रहती है कि हर खबर को आसान, भरोसेमंद और दिलचस्प अंदाज में पाठकों तक पहुंचाया जाए, ताकि पाठक सिर्फ जानकारी ही नहीं, बल्कि खबर से जुड़ाव भी महसूस करें.

शिक्षा और पत्रकारिता की शुरुआत

दिव्या केशरी ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से एडवरटाइजिंग एंड पब्लिक रिलेशंस में मास्टर्स की डिग्री हासिल की है. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की, जहां उन्हें अलग-अलग बीट्स पर काम करने का मौका मिला. इस दौरान उन्होंने कई स्पेशल स्टोरी और न्यूज पैकेज तैयार किए. झारखंड से जुड़ी कई अहम खबरों पर काम करते हुए उन्होंने रिसर्च और आसान भाषा में खबर लिखने की अपनी क्षमता को और मजबूत किया.

खबरों को लेकर सोच

दिव्या केशरी का मानना है कि एंटरटेनमेंट पत्रकारिता सिर्फ मनोरंजन की खबरें देना नहीं, बल्कि पाठकों तक सटीक, भरोसेमंद और रोचक जानकारी पहुंचाने की जिम्मेदारी भी है. पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws+1H पर उनकी मजबूत पकड़ है, जिसकी मदद से वह किसी भी खबर की गहराई तक पहुंचती हैं. वह SEO-ऑप्टिमाइज्ड, Google Discover फ्रेंडली और सरल भाषा में कंटेंट तैयार करती हैं, ताकि पाठकों को सही जानकारी आसानी से मिले और उनका पढ़ने का अनुभव बेहतर हो.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >