Janhvi Kapoor को बाथरूम का लॉक लगाने की नहीं थी परमिशन, मां श्रीदेवी ने इस वजह से बनाया था ये नियम

बॉलीवुड एक्ट्रेस जान्हवी कपूर अक्सर अपने वीडियोज और फोटोज को लेकर काफी चर्चो में रहती है. कभी जान्हवी ग्लैमरस तो कभी देसी अंदाज में फैन्स के दिलों को जीतती है. इसी बीच एक्ट्रेस का एक वीडियो सामने आया है, जिसमें वो अफना पूरा घर दिखा रही है.

जान्हवी कपूर कभी अपनी तसवीरों तो कभी अपनी फिल्मों को लेकर चर्चा में रहती है. एक्ट्रेस की लेटेस्ट मूवी मिली हाल ही में रिलीज हुई है, जिसमें उनके एक्टिंग की हर किसी ने तारीफ की. एक्ट्रेस का एक वीडियो सामने आया है, जिसमें वो फैंस को अपने घर का टूर करवाती दिख रही है. इसमें मिली एक्ट्रेस ने अपने बाथरूम को लेकर बड़ा खुलासा किया है, जो उनकी मां श्रीदेवी से जुड़ा है.

जान्हवी कपूर के बाथरूम में नहीं है लॉक

जान्हवी कपूर वोग इंडिया के साथ होम टूर वीडियो के दौरान एक बात बताई. एक्ट्रेस वीडियो में कहते दिख रही है कि उनके बेडरूम के अंदर जो बाथरूम है, उसमें लॉक नहीं है. अपने बाथरूम के बारे में बताते हुए एक्ट्रेस कहती है, मेरे कमरे के बाथरूम में दरवाजे पर ताला नहीं है. मुझे याद है कि मां ने लॉक लगाने से मना कर दिया था क्योंकि उन्हें लगता था कि मैं बाथरूम में जाकर लड़कों से बात करूंगी. मुझे अपने बाथरूम पर ताला लगाने की परमिशन नहीं थी.

जाह्नवी ने कही ये बात

जान्हवी कपूर ने आगे कहा, अब पूरा कमरा तैयार हो गया है, लेकिन मेरे बाथरूम में अभी भी लॉक नहीं है. वीडियो में वो अपना पूरा घर दिखाती नजर आ रही है. वो उनकी मां श्रीदेवी द्वारा बनाए गए पेंटिग भी दिखाती है. इसके अलावा घर का हर हिस्सा काफी खूबसूरत दिख रही है. वहीं, हाल ही में जाह्नवी कपूर ने मुंबई के पॉश इलाके बांद्रा में डुप्लेक्स बंगला खरीदा, जिसकी कीमत 65 करोड़ बताई गई. ये घर 8,6669 वर्ग फुट का है. बता दें कि मिली एक्ट्रेस ने जुलाई में अपना जुहू फ्लैट बॉलीवुड अभिनेता राजकुमार राव को 44 करोड़ रुपये में बेच दिया था, जो लगभग 3,456 वर्ग फुट था.

जाह्नवी कपूर की आने वाली फिल्म

वर्कफ्रंट की बात करें तो जाह्नवी कपूर की फिल्म मिली को बॉक्स ऑफिस पर कोई सफलता नहीं मिली. लेकिन फिल्म में उनके दमदार एक्टिंग की तारीफ हर किसी ने की. उनकी आने वाली मूवीज में मिस्टर एंड मिसेज माही है, जो एक कॉमेडी फिल्म है. एक्ट्रेस के पास बावल भी है, जिसमें वो वरुण धवन के साथ काम कर रही है.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Divya keshri

दिव्या केशरी एंटरटेनमेंट जर्नलिस्ट हैं और वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम की लीड के रूप में कार्यरत हैं. वह 2020 से प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ी हुई हैं और तब से लगातार फिल्म, टीवी और ओटीटी इंडस्ट्री की खबरों को कवर कर रही हैं. उनके पास लगभग 8 साल का जर्नलिज्म एक्सपीरियंस है. एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में उनकी मजबूत पकड़ फिल्म, वेब सीरीज, टीवी शो, बॉक्स ऑफिस, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, बीटीएस अपडेट्स, थ्रोबैक स्टोरी, गॉसिप और ट्रेंडिंग एंटरटेनमेंट न्यूज पर है. उनकी कोशिश रहती है कि हर खबर को आसान, भरोसेमंद और दिलचस्प अंदाज में पाठकों तक पहुंचाया जाए, ताकि पाठक सिर्फ जानकारी ही नहीं, बल्कि खबर से जुड़ाव भी महसूस करें.

शिक्षा और पत्रकारिता की शुरुआत

दिव्या केशरी ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से एडवरटाइजिंग एंड पब्लिक रिलेशंस में मास्टर्स की डिग्री हासिल की है. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की, जहां उन्हें अलग-अलग बीट्स पर काम करने का मौका मिला. इस दौरान उन्होंने कई स्पेशल स्टोरी और न्यूज पैकेज तैयार किए. झारखंड से जुड़ी कई अहम खबरों पर काम करते हुए उन्होंने रिसर्च और आसान भाषा में खबर लिखने की अपनी क्षमता को और मजबूत किया.

खबरों को लेकर सोच

दिव्या केशरी का मानना है कि एंटरटेनमेंट पत्रकारिता सिर्फ मनोरंजन की खबरें देना नहीं, बल्कि पाठकों तक सटीक, भरोसेमंद और रोचक जानकारी पहुंचाने की जिम्मेदारी भी है. पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws+1H पर उनकी मजबूत पकड़ है, जिसकी मदद से वह किसी भी खबर की गहराई तक पहुंचती हैं. वह SEO-ऑप्टिमाइज्ड, Google Discover फ्रेंडली और सरल भाषा में कंटेंट तैयार करती हैं, ताकि पाठकों को सही जानकारी आसानी से मिले और उनका पढ़ने का अनुभव बेहतर हो.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >