Jailer 2: रजनीकांत ने जेलर 2 को लेकर दिया बड़ा अपडेट, कहा- शूटिंग के लिए केरल आया हूं

Jailer 2: रजनीकांत की मोस्ट अवेटेड फिल्मों में से एक जेलर 2 की छोटी से छोटी अपडेट को दर्शक जानना चाहते हैं. नेल्सन दिलीपकुमार की ओर से लिखित और निर्देशित इस फिल्म की शूटिंग केरल में शुरू हो गई है. अब एक्टर ने फिल्म को लेकर बड़ा अपडेट दिया है.

Jailer 2: साउथ सुपरस्टार रजनीकांत की मोस्ट अवेटेड फिल्म ‘जेलर 2’ की रिलीज का फैंस बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं. मूवी साल 2023 की ब्लॉकबस्टर ‘जेलर’ का सीक्वल है. नेल्सन दिलीपकुमार की ओर से लिखित और निर्देशित इस फिल्म की शूटिंग केरल में शुरू हो गई है. रजनीकांत इस एक्शन एंटरटेनर के एक अहम शेड्यूल पर काम करने के लिए वहां पहुंच चुके हैं.

जेलर 2 की रिलीज को लेकर रजनीकांत ने तोड़ी चुप्पी

एयरपोर्ट पर प्रेस से बात करते हुए, रजनीकांत से जेलर 2 की रिलीज को लेकर सवाल किया गया. जिसपर साउथ सुपरस्टार ने कहा, “मैं जेलर 2 की छह दिनों की शूटिंग के लिए केरल आया हूं. फिल्म अगले साल जून के बाद रिलीज होगी.” कुछ हफ्ते पहले, शिव राजकुमार को जेलर 2 के सेट पर देखा गया था, जिससे फिल्म में उनका रहना कंफर्म हुआ. पहले पार्ट में शिव राजकुमार का कैमियो था. सोशल मीडिया पर चर्चा है कि दिग्गज अभिनेता मिथुन चक्रवर्ती जेलर 2 में नजर आएंगे. वह साउथ सुपरस्टार रजनीकांत संग स्क्रीन शेयर कर सकते हैं.

जेलर को मिली थी खूब तारीफ, जानें फिल्म के बारे में

रजनीकांत के फैंस ने जेल की जमकर तारीफ की थी. शिव राजकुमार के अलावा, फिल्म में मोहनलाल, जैकी श्रॉफ, तमन्ना भाटिया और सुनील भी कैमियो रोल में नजर आए. फिल्म में रजनीकांत के साथ राम्या कृष्णन, विनायकन, योगी बाबू जैसे कई कलाकारों मौजूद थे. सन पिक्चर्स के कलानिधि मारन की ओर से निर्मित इस फिल्म में शिवा राजकुमार और मोहनलाल भी मुख्य भूमिकाओं में होंगे. वह फर्स्ट पार्ट में भी थे. अनिरुद्ध रविचंदर संगीतकार हैं.

यह भी पढ़ें- Jolly LLB 3 First Review: अक्षय कुमार-अरशद वारसी की फिल्म का पहला रिव्यू आया सामने, हिट हुई या फुस्स, मिले इतने स्टार्स

यह भी पढ़ें- Saiyaara OTT Records: सैयारा ने नेटफ्लिक्स पर रचा इतिहास, बनी ग्लोबली मोस्ट-वॉच्ड नॉन-इंग्लिश फिल्म

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Ashish lata

आशीष लता हिंदी डिजिटल मीडिया की अनुभवी पत्रकार और कंटेंट स्ट्रेटेजिस्ट हैं. पत्रकारिता और डिजिटल कंटेंट इंडस्ट्री में उन्हें 8 साल से ज्यादा का एक्सपीरियंस है. फिलहाल वह प्रभात खबर में सीनियर कंटेंट राइटर और एंटरटेनमेंट हेड के तौर पर काम कर रही हैं. यहां वह बॉलीवुड, टेलीविजन, ओटीटी, वेब सीरीज, बॉक्स ऑफिस, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, एंटरटेनमेंट ट्रेंड्स और प्रीमियम डिजिटल कंटेंट पर फोकस करती हैं.

एंटरटेनमेंट जर्नलिज्म हमेशा से उनकी सबसे पसंदीदा बीट रही है. फिल्मों से लेकर टीवी, ओटीटी और सेलिब्रिटी वर्ल्ड तक, हर बड़ी और छोटी अपडेट पर उनकी पैनी नजर रहती है. उन्होंने बॉलीवुड और टीवी इंडस्ट्री की थ्रोबैक स्टोरीज, BTS (Behind The Scenes) अपडेट्स, सेलिब्रिटी लाइफस्टाइल, वायरल मोमेंट्स, वेब सीरीज रिव्यू, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट्स और एक्सक्लूसिव एंटरटेनमेंट स्टोरीज पर लगातार काम किया है. ट्रेंडिंग टॉपिक्स को ऑडियंस की पसंद के साथ जोड़कर आसान और दिलचस्प अंदाज में पेश करना उनकी सबसे बड़ी ताकत है. उनकी राइटिंग में फैक्ट्स, इनसाइट्स और एंटरटेनमेंट का ऐसा बैलेंस देखने को मिलता है, जो यूजर्स को सिर्फ जानकारी ही नहीं देता, बल्कि उन्हें आखिर तक पढ़ने के लिए भी जोड़े रखता है.

पत्रकारिता अनुभव

पत्रकारिता की शुरुआत उन्होंने प्लस न्यूज से की, जहां बिहार में एंकर और रिपोर्टर के रूप में काम करते हुए कई महत्वपूर्ण ग्राउंड रिपोर्ट्स तैयार कीं. फील्ड रिपोर्टिंग के दौरान उन्होंने कई वरिष्ठ राजनीतिक नेताओं और प्रशासनिक अधिकारियों के इंटरव्यू भी किए. इसके बाद उन्होंने एबीपी न्यूज और ईटीवी भारत जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में भी अलग-अलग भूमिकाओं में अपनी सेवाएं दीं.

शिक्षा

आशीष लता ने पटना विश्वविद्यालय से बैचलर ऑफ मास कम्युनिकेशन और माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में मास्टर्स की डिग्री हासिल की है. फैक्ट-बेस्ड रिपोर्टिंग, रिसर्च और जर्नलिज्म के 5Ws + 1H सिद्धांतों पर उनकी मजबूत पकड़ है. यही वजह है कि उनका कंटेंट भरोसेमंद, संतुलित और पाठकों के लिए उपयोगी माना जाता है.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >