Jaat Box Office Collection: जाट बनी रिकॉर्ड तोड़ ब्लॉकबस्टर या फ्लॉप? सनी देओल की फिल्म ने इतने करोड़ पर लगाया ब्रेक

Jaat Box Office Collection: सनी देओल, रणदीप हुड्डा और विनीत कुमार सिंह स्टारर ‘जाट’ ने वर्ल्डवाइड 118.79 करोड़ की कमाई की. ऐसे में जानिए फिल्म ने किन 2025 की फिल्मों के रिकॉर्ड तोड़े और वर्ल्डवाइड कितनी कमाई पर ब्रेक लगाया है.

Jaat Box Office Collection: सनी देओल, रणदीप हुड्डा और विनीत कुमार सिंह स्टारर एक्शन-थ्रिलर ‘जाट’ की कमाई पर अब ब्रेक लग चूका है. फिल्म ने भारत में अबतक 100 करोड़ भी नहीं कमाए हैं. वहीं, दुनियाभर में भी यह फिल्म झंडे गाड़ने में नाकामयाब रही. अब गोपीचंद मालिनी की ओर से निर्देशित इस फिल्म ने कितने करोड़ की कमाई पर ब्रेक लगाया है, आइए बताते हैं.

जाट वर्ल्डवाइड कलेक्शन

जाट ने 10 अप्रैल को रिलीज के बाद शानदार रफ्तार पकड़ी थी. हालांकि, यह दूसरे हफ्ते के बाद से पटरी से डगमगाने लगी थी. Sacnilk की रिपोर्ट के मुताबिक, फिल्म ने अबतक कुल 88.66 करोड़ का कलेक्शन किया था. जबकि, वर्ल्डवाइड 118.79 करोड़ पर इसकी कमाई सिमट चुकी है. अबतक फिल्म ने 2025 की कई फिल्मों के रिकार्ड्स तोड़े हैं. हालांकि, बावजूद इसके यह साल की ब्लॉकबस्टर फिल्मों में अपनी जगह नहीं बना पाई है. लेकिन फिल्म ने फिर भी सनी देओल की गदर, यमला पगला दीवाना, बॉर्डर, यमला पगला दीवाना 2 जैसी ब्लॉकबस्टर फिल्मों को पछाड़ दिया है.

इन फिल्मों के टूटे रिकार्ड्स

9.5 करोड़ से ओपनिंग लेने वाली जाट ने 2025 की कई फिल्मों के लाइफटाइम रिकार्ड्स तोड़ दिए हैं. इनमें लवयापा, इमरजेंसी, क्रेजी, बैडएस रवि कुमार, सुपरबॉयज ऑफ मालेगांव, द डिप्लोमैट, देवा, फतेह, मेरे हस्बैंड की बीवी – और सनी स्टूडेंट की बॉर्डर और गदर एक प्रेम कथा जैसी फिल्में शामिल हैं.

जाट ओटीटी रिलीज

अब जाट ओटीटी प्लेटफार्म नेटफ्लिक्स पर स्ट्रीम हो गई है. फिल्म को ओटीटी पर दर्शकों से बहुत अच्छा रिस्पांस मिल रहा है. इसी के साथ यह भारत में नंबर 1 पर ट्रेंड भी करने लगी है. खास बात यह है कि यह फिल्म हिंदी और तेलुगु दोनों भाषा में उपलब्ध हैं, जिससे दर्शक अपनी-अपनी पसंद से इसका लुत्फ उठा सकते हैं.

यह भी पढ़े: Taarak Mehta Ka Ooltah Chashmah: ‘भाबीजी घर पर हैं’ के ‘सक्सेना जी’ का चौंकाने वाला बयान, कहा- मुझे तारक मेहता का जेठालाल…

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Sheetal choubey

शीतल चौबे प्रभात खबर डिजिटल में एंटरटेनमेंट कंटेंट राइटर हैं. वह बॉलीवुड, साउथ सिनेमा, भोजपुरी, बॉक्स ऑफिस, OTT रिलीज, टीवी शोज और सोशल मीडिया पर वायरल एंटरटेनमेंट अपडेट्स को कवर करती हैं. उनकी कोशिश रहती है कि हर बड़ी एंटरटेनमेंट खबर पूरी फैक्ट-चेकिंग, सटीक जानकारी और आसान भाषा के साथ सबसे पहले पाठकों तक पहुंचे.

किसी फिल्म का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन हो, OTT पर नई रिलीज, किसी स्टार का वायरल मोमेंट, टीवी शो का बड़ा अपडेट या एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री की कोई ट्रेंडिंग खबर, शीतल हर अहम अपडेट पर नजर रखती हैं. उनकी कोशिश रहती है कि हर स्टोरी सिर्फ जानकारी देने तक सीमित न रहे, बल्कि पढ़ने में भी आसान, दिलचस्प और भरोसेमंद हो.

मूल रूप से बिहार के बक्सर की रहने वाली शीतल की शुरुआती पढ़ाई कानपुर (उत्तर प्रदेश) में हुई. इसके बाद उन्होंने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय, मध्य प्रदेश से मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन किया.

उन्होंने अपने करियर की शुरुआत शब्द सांची से की, जहां उन्होंने एजुकेशन और एंटरटेनमेंट दोनों बीट्स पर काम किया. इसी दौरान उन्होंने कंटेंट राइटिंग के साथ वॉइस ओवर और Adobe Premiere Pro पर बेसिक वीडियो एडिटिंग का अनुभव भी हासिल किया.

करीब एक साल के अनुभव के बाद साल 2024 में वह प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ीं. यहां वह रोजाना बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट्स, बॉलीवुड, साउथ सिनेमा, भोजपुरी इंडस्ट्री, OTT और टीवी से जुड़ी खबरों पर काम कर रही हैं.

नई फिल्में, वेब सीरीज, एंटरटेनमेंट ट्रेंड्स और डिजिटल मीडिया की बदलती दुनिया को लगातार फॉलो करना शीतल को पसंद है. उनका फोकस ऐसी स्टोरीज लिखने पर रहता है जो तेज, भरोसेमंद, SEO-फ्रेंडली और रीडर्स के लिए पूरी तरह वैल्यू देने वाली हों.

और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >