Jaat Worldwide Collection Day 15: 15 दिन में 'जाट' ने दिखाया कमाई का असली दम, इंटरनेशनल बॉक्स ऑफिस पर सनी देओल की धाक, जानें कलेक्शन

Jaat Worldwide Collection Day 15: सनी देओल की फिल्म जाट का देश सहित दुनियाभर में बोलबाला है. फिल्म ने भारत में अबतक 80 करोड़ रुपये का कलेक्शन कर लिया है. दुनियाभर में इसने कितनी कमाई कर ली है, इसके बारे में आपको बताते हैं.

Jaat Worldwide Collection Day 15: सनी देओल की फिल्म जाट इन दिनों बॉक्स ऑफिस पर जबरदस्त कमाई कर रही है. गदर 2 की सफलता के बाद इस एक्शन से भरपूर फिल्म ने भी दर्शकों का दिल जीत लिया है. हालांकि भारत में फिल्म अभी 100 करोड़ क्लब में नहीं पहुंच पाई है, लेकिन ओवरसीज यानी विदेशों में इसका जलवा देखने लायक है. इस फिल्म में सनी देओल के साथ रणदीप हुड्डा भी नजर आ रहे हैं. पुष्पा 2 के मेकर्स ने प्रोड्यूस किया है और इसे सिर्फ हिंदी में रिलीज किया गया. इसके बावजूद फिल्म ने अपना बजट आराम से निकाल लिया है और अब यह तेजी से एक और बड़ी फिल्म का रिकॉर्ड तोड़ने की ओर बढ़ रही है. 15वें दिन दुनियाभर में मूवी ने कितनी कमाई की, यहां जानिए.

जाट ने 15वें दिन दुनियाभर में कितनी कमाई की

फिल्म जाट ने रिलीज के 15 दिनों में विदेशों में अच्छी खासी कमाई की है. कुछ रिपोर्ट्स की मानें तो सबसे ज्यादा इसे कनाडा, यूएई और अमेरिका में पसंद किया जा रहा है. वहां के दर्शकों को सनी देओल का पुराना एक्शन वाला अंदाज़ काफी पसंद आ रहा है. Sacnilk के मुताबिक, बुधवार और गुरुवार को गोपीचंद मलिनेनी की फिल्म ने करीब 5 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया हैं. इस तरह जाट ने दुनियाभर में अबतक 107 करोड़ रुपये का बिजनेस कर लिया है.

सिकंदर ने वर्ल्डवाइड में कितने करोड़ रुपये बटोरे

अक्षय कुमार की फिल्म केसरी चैप्टर 2, 18 अप्रैल को रिलीज हुई थी. भले ह घरेलू बॉक्स ऑफिस पर फिल्म अच्छा प्रदर्शन नहीं कर पाई, लेकिन दुनियाभर में इसने 200 करोड़ रुपये का कलेक्शन कर लिया है. ऐसे में सिकंदर तक पहुंचने में जाट को 96 करोड़ रुपये और चाहिए. सिकंदर में रश्मिका मंदाना, काजल अग्रवाल और शरमन जोशी भी नजर आए हैं.

यहां पढ़ें- जाट बॉक्स ऑफिस किंग सनी देओल की ये 10 फिल्में कभी बड़े पर्दे तक नहीं पहुंच सकी, लिस्ट में नाम देखकर लगेगा झटका

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: Divya Keshri

दिव्या केशरी प्रभात खबर डिजिटल में एंटरटेनमेंट टीम की लीड हैं. वह साल 2020 में प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ी थीं और तब से लगातार एंटरटेनमेंट बीट पर काम कर रही हैं. पिछले 7 सालों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय दिव्या ग्लैमर, सिनेमा, टीवी और OTT की दुनिया को करीब से कवर कर रही हैं. उनकी खास रुचि फिल्मों की थ्रोबैक स्टोरीज, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, BTS अपडेट्स, गॉसिप और टीवी-वेब सीरीज से जुड़ी खबरों में है. दिव्या ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से एडवरटाइजिंग एंड पब्लिक रिलेशंस में मास्टर्स किया है. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की, जहां उन्हें हर बीट पर काम करने का मौका मिला. इस दौरान उन्होंने कई खास पैकेज तैयार किए और झारखंड से जुड़े अलग-अलग विषयों पर काम किया. खबरों को आसान और असरदार तरीके से पेश करना उन्होंने वहीं सीखा. इसके बाद दिव्या प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ीं और अब एंटरटेनमेंट टीम को लीड कर रही हैं. फिल्मों, टीवी सीरियल्स और OTT प्लेटफॉर्म्स से जुड़े ट्रेंडिंग विषयों पर उनकी खास पकड़ मानी जाती है. दिव्या का मानना है कि एंटरटेनमेंट की खबर सिर्फ जानकारी देने के लिए नहीं होती, बल्कि पाठकों से जुड़ने का माध्यम भी होती है. यही वजह है कि वह फिल्मों, टीवी और OTT से जुड़ी हर खबर को आसान, साफ और दिलचस्प अंदाज में लिखने की कोशिश करती हैं, ताकि पाठक खबर को सिर्फ पढ़ें नहीं, बल्कि उससे जुड़ाव भी महसूस करें. फिल्म रिव्यू, ट्रेलर एनालिसिस और बॉक्स ऑफिस रिपोर्टिंग उनके पसंदीदा विषयों में शामिल हैं.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >