Jaat Worldwide Collection: वर्ल्डवाइड सनी देओल की ‘जाट’ की हालत हुई सुस्त, 10वें दिन बटोरे महज चिल्लर

Jaat Worldwide Collection: सनी देओल स्टारर ‘जाट’ की चमक बॉक्स ऑफिस पर धीमी पड़ते जा रही है. 9.5 करोड़ के साथ इंडियन बॉक्स ऑफिस पर ओपनिंग करने वाली यह फिल्म वर्ल्डवाइड 80 करोड़ का आंकड़ा पार कर लिया है. अब फिल्म ने 10वें दिन दुनिया भर में कितनी कमाई की है, आइए जानते हैं.

Jaat Worldwide Collection: सनी देओल और रणदीप हुड्डा स्टारर एक्शन-ड्रामा ‘जाट’ बॉक्स ऑफिस पर कछुए की चाल चल रही है. धीमी गति में इस फिल्म ने अबतक दुनियाभर में 80 करोड़ से अधिक कमा लिए हैं. गोपीचंद मालिनेनी की ओर से निर्देशित फिल्म में सनी देओल और रणदीप हुड्डा के अलावा रेजिना कैसांद्रा, विनीत कुमार सिंह, सैयामी खेर, राम्या कृष्णन और जगपति बाबू अहम भूमिकाओं में हैं. इस बीच 10 अप्रैल को सिनेमाघरों में रिलीज हुई इस फिल्म ने 10वें दिन वर्ल्डवाइड कितना कलेक्शन किया है, आइए जानते हैं.

जाट का डे 10 वर्ल्डवाइड कलेक्शन

इंडस्ट्री ट्रैकर सैकनिल्क के मुताबिक, 200 करोड़ के बजट पर बनी जाट ने शनिवार को 3.75 करोड़ रुपये की भारत में नेट कमाई की, जो शुक्रवार कलेक्शन 4.25 करोड़ रुपये से कम है. वहीं, फिल्म की घरेलू कमाई 69.40 करोड़ रुपये और वर्ल्डवाइड कमाई 92.50 करोड़ रुपये की हुई है. हालांकि, यह आंकड़े उम्मीद के मुताबिक काफी निराशाजनक हैं क्योंकि यह अबतक 100 करोड़ भी नहीं कमा सकी है. अगर फिल्म की कमाई में इस हफ्ते की आखिर तक कोई सुधार नहीं होता है, तो यह फ्लॉप होने के बेहद करीब पहुंच जाएगी.

जाट की ऑक्यूपेंसी

फिल्म ने शनिवार को कुल हिंदी ऑक्यूपेंसी 15.77% दर्ज की, जिसमें से सुबह के शो में 6.34% ऑक्यूपेंसी रही. वहीं, दोपहर और शाम में यह बढ़कर 14.72% से 17.80% हो गए. जबकि, रात तक 24.21% पर पहुंच गई.

सनी देओल की अपकमिंग फिल्में

सनी देओल जाट से पहले आखिरी बार ‘गदर 2’ में नजर आए थे, जो बॉक्स ऑफिस पर ब्लॉकबस्टर साबित हुई. अब जाट के बाद एक्टर ‘बॉर्डर 2’ में नजर आएंगे, जिसमें उनके साथ वरुण धवन और दिलजीत दोसांझ लीड रोल में हैं. इसके अलावा एक्टर ‘लाहौर 1947’ और नितेश तिवारी की ‘रामायण’ में दिखेंगे.

यह भी पढ़े: Jaat की ब्लॉकबस्टर सफलता के बाद सनी देओल ने ‘जाट 2’ पर दिया धांसू अपडेट, बोले- इससे भी अच्छी…

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Sheetal choubey

शीतल चौबे प्रभात खबर डिजिटल में एंटरटेनमेंट कंटेंट राइटर हैं. वह बॉलीवुड, साउथ सिनेमा, भोजपुरी, बॉक्स ऑफिस, OTT रिलीज, टीवी शोज और सोशल मीडिया पर वायरल एंटरटेनमेंट अपडेट्स को कवर करती हैं. उनकी कोशिश रहती है कि हर बड़ी एंटरटेनमेंट खबर पूरी फैक्ट-चेकिंग, सटीक जानकारी और आसान भाषा के साथ सबसे पहले पाठकों तक पहुंचे.

किसी फिल्म का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन हो, OTT पर नई रिलीज, किसी स्टार का वायरल मोमेंट, टीवी शो का बड़ा अपडेट या एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री की कोई ट्रेंडिंग खबर, शीतल हर अहम अपडेट पर नजर रखती हैं. उनकी कोशिश रहती है कि हर स्टोरी सिर्फ जानकारी देने तक सीमित न रहे, बल्कि पढ़ने में भी आसान, दिलचस्प और भरोसेमंद हो.

मूल रूप से बिहार के बक्सर की रहने वाली शीतल की शुरुआती पढ़ाई कानपुर (उत्तर प्रदेश) में हुई. इसके बाद उन्होंने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय, मध्य प्रदेश से मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन किया.

उन्होंने अपने करियर की शुरुआत शब्द सांची से की, जहां उन्होंने एजुकेशन और एंटरटेनमेंट दोनों बीट्स पर काम किया. इसी दौरान उन्होंने कंटेंट राइटिंग के साथ वॉइस ओवर और Adobe Premiere Pro पर बेसिक वीडियो एडिटिंग का अनुभव भी हासिल किया.

करीब एक साल के अनुभव के बाद साल 2024 में वह प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ीं. यहां वह रोजाना बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट्स, बॉलीवुड, साउथ सिनेमा, भोजपुरी इंडस्ट्री, OTT और टीवी से जुड़ी खबरों पर काम कर रही हैं.

नई फिल्में, वेब सीरीज, एंटरटेनमेंट ट्रेंड्स और डिजिटल मीडिया की बदलती दुनिया को लगातार फॉलो करना शीतल को पसंद है. उनका फोकस ऐसी स्टोरीज लिखने पर रहता है जो तेज, भरोसेमंद, SEO-फ्रेंडली और रीडर्स के लिए पूरी तरह वैल्यू देने वाली हों.

और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >