Jaat Worldwide Box Office Collection: वर्ल्डवाइड जाट का जलवा कायम, सनी देओल की फिल्म हिट हुई या फ्लॉप

Jaat Worldwide Box Office Collection: जाट 10 अप्रैल को सिनेमाघरों में आई और यह बॉक्स ऑफिस पर काफी अच्छा प्रदर्शन कर रही है. इस एक्शन फिल्म में सनी धमाल मचाते हुए नजर आ रहे हैं. वहीं रणदीप हुड्डा विलेन के रोल में दिख रहे हैं. आइये जानते हैं वर्ल्डवाइड मूवी ने अब तक कितना कलेक्शन किया.

Jaat Worldwide Box Office Collection: सनी देओल और रणदीप हुड्डा की लेटेस्ट रिलीज जाट बॉक्स ऑफिस पर धीमे ही सही, लेकिन शानदार कमाई कर रही है. मूवी वीकडेज में भी मजबूती से अपनी पकड़ बनाए हुए है. 10 अप्रैल को रिलीज हुई एक्शन ड्रामा को दर्शकों और क्रिटिक्स से काफी अच्छा रिस्पांस मिला है. इसने रिलीज के छह दिनों के भीतर ही 50 करोड़ रुपये का आंकड़ा पार कर लिया है और मंगलवार को भी बॉक्स ऑफिस पर धमाकेदार कमाई की.

जाट ने वर्ल्डवाइड कमाए इतने करोड़

इंडस्ट्री ट्रैकर सैकनिलक के अनुसार, जाट ने अपनी रिलीज के छठे दिन भारत में 6 करोड़ रुपये की कमाई की, जिससे इसका कुल कलेक्शन 53.50 करोड़ रुपये हो गया. वहीं वर्ल्डवाइड मूवी का टोटल कलेक्शन 71.25 करोड़ तक पहुंच गया है. रिपोर्ट्स की मानें तो जाट को 100 करोड़ के अनुमानित बजट में बनाया गया है.

जाट के बारे में

जाट, एक एक्शन थ्रिलर है, जो गोपीचंद मालिनेनी की ओर से निर्देशित उनकी पहली हिंदी फिल्म है. उन्होंने इस फिल्म के लिए लेखक की भूमिका भी निभाई है. इसे माइथ्री मूवी मेकर्स और पीपल मीडिया फैक्ट्री ने प्रोड्यूस किया है. इसमें सनी देओल और रणदीप हुड्डा के साथ सैयामी खेर, रेजिना कैसांद्रा, जगपति बाबू, राम्या कृष्णन, विनीत कुमार सिंह, प्रशांत बजाज, जरीना वहाब, पी. रविशंकर और बबलू पृथ्वीराज जैसे कई प्रतिभाशाली सितारे हैं.

क्या है जाट की कहानी

जाट की कहानी की बात करें तो, फिल्म ब्रिगेडियर बलदेव प्रताप सिंह, जिन्हें प्यार से “जाट” कहा जाता है, के इर्द-गिर्द घूमती है, जो चेन्नई से अयोध्या ट्रेन से जाते समय खुद को रणतुंगा से टकरा जाता है. जाट को रणतुंगा की ओर से शासित चिराला के पास एक छोटे से गांव में कुछ समय बिताने के लिए मजबूर किया जाता है. यही उसका रणतुंगा से आमना सामना होता है और उसकी क्ररता खत्म हो जाती है.

यह भी पढ़ें- KRK Net Worth: कितने करोड़ के मालिक हैं केआरके, कमाई का राज जानकर उड़ेंगे होश

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Ashish lata

आशीष लता हिंदी डिजिटल मीडिया की अनुभवी पत्रकार और कंटेंट स्ट्रेटेजिस्ट हैं. पत्रकारिता और डिजिटल कंटेंट इंडस्ट्री में उन्हें 8 साल से ज्यादा का एक्सपीरियंस है. फिलहाल वह प्रभात खबर में सीनियर कंटेंट राइटर और एंटरटेनमेंट हेड के तौर पर काम कर रही हैं. यहां वह बॉलीवुड, टेलीविजन, ओटीटी, वेब सीरीज, बॉक्स ऑफिस, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, एंटरटेनमेंट ट्रेंड्स और प्रीमियम डिजिटल कंटेंट पर फोकस करती हैं.

एंटरटेनमेंट जर्नलिज्म हमेशा से उनकी सबसे पसंदीदा बीट रही है. फिल्मों से लेकर टीवी, ओटीटी और सेलिब्रिटी वर्ल्ड तक, हर बड़ी और छोटी अपडेट पर उनकी पैनी नजर रहती है. उन्होंने बॉलीवुड और टीवी इंडस्ट्री की थ्रोबैक स्टोरीज, BTS (Behind The Scenes) अपडेट्स, सेलिब्रिटी लाइफस्टाइल, वायरल मोमेंट्स, वेब सीरीज रिव्यू, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट्स और एक्सक्लूसिव एंटरटेनमेंट स्टोरीज पर लगातार काम किया है. ट्रेंडिंग टॉपिक्स को ऑडियंस की पसंद के साथ जोड़कर आसान और दिलचस्प अंदाज में पेश करना उनकी सबसे बड़ी ताकत है. उनकी राइटिंग में फैक्ट्स, इनसाइट्स और एंटरटेनमेंट का ऐसा बैलेंस देखने को मिलता है, जो यूजर्स को सिर्फ जानकारी ही नहीं देता, बल्कि उन्हें आखिर तक पढ़ने के लिए भी जोड़े रखता है.

पत्रकारिता अनुभव

पत्रकारिता की शुरुआत उन्होंने प्लस न्यूज से की, जहां बिहार में एंकर और रिपोर्टर के रूप में काम करते हुए कई महत्वपूर्ण ग्राउंड रिपोर्ट्स तैयार कीं. फील्ड रिपोर्टिंग के दौरान उन्होंने कई वरिष्ठ राजनीतिक नेताओं और प्रशासनिक अधिकारियों के इंटरव्यू भी किए. इसके बाद उन्होंने एबीपी न्यूज और ईटीवी भारत जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में भी अलग-अलग भूमिकाओं में अपनी सेवाएं दीं.

शिक्षा

आशीष लता ने पटना विश्वविद्यालय से बैचलर ऑफ मास कम्युनिकेशन और माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में मास्टर्स की डिग्री हासिल की है. फैक्ट-बेस्ड रिपोर्टिंग, रिसर्च और जर्नलिज्म के 5Ws + 1H सिद्धांतों पर उनकी मजबूत पकड़ है. यही वजह है कि उनका कंटेंट भरोसेमंद, संतुलित और पाठकों के लिए उपयोगी माना जाता है.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >