Jaat Worldwide Box Office Collection: ‘जाट’ दुनियाभर में हिट हुई या फ्लॉप ? जानें 7वें दिन का कलेक्शन

Jaat Worldwide Box Office Collection: 10 अप्रैल को दुनियाभर में रिलीज हुई सनी देओल की एक्शन थ्रिलर ‘जाट’ का निर्देशन गोपीचंद मालिनेनी की ओर से किया गया है. फिल्म में सनी देओल के साथ रणदीप हुड्डा, विनीत कुमार सिंह और रेजिना कैसांद्रा लीड रोल में हैं. इस बीच फिल्म ने सातवें दिन वर्ल्डवाइड कितना कमाया है, आइए जानते हैं.

Jaat Worldwide Box Office Collection: सनी देओल और रणदीप हुड्डा स्टारर ‘जाट’ बहुत जल्द ब्लॉकबस्टर फिल्म ‘गदर’ का लाइफटाइम कलेक्शन पार करने वाली है. गोपीचंद मालिनेनी की ओर से निर्देशित इस फिल्म ने भारतीय बॉक्स ऑफिस पर 57.35 करोड़ रुपये कमा लिए हैं. यह फिल्म 10 अप्रैल को सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी और वर्ल्डवाइड इसने 6 दिनों में महज 71.25 करोड़ का कलेक्शन किया है. अब सातवें दिन फिल्म ने दुनियाभर में कितनी कमाई की है, आइए जानते हैं.

जाट ने सातवें दिन वर्ल्डवाइड कमाए कितने?

इंडस्ट्री ट्रैकर सैकनिलक के अनुसार, जाट ने अपनी रिलीज के सातवें दिन 8.15 करोड़ रुपए का कलेक्शन किया है. जिसके बाद ‘जाट’ वर्ल्डवाइड 76 करोड़ रुपए हो गई है.

जाट के बारे में…

सनी देओल की जाट एक एक्शन ड्रामा है, जिसे मैत्री मूवी मेकर्स और पीपल मीडिया फैक्ट्री ने मिलकर प्रोड्यूस किया है. वहीं, फिल्म के निर्देशन की कमान साउथ डायरेक्टर गोपीचंद मालिनेनी ने संभाली है. जबकि, सनी देओल के साथ इसमें रणदीप हुड्डा, सैयामी खेर, रेजिना कैसांद्रा, जगपति बाबू, राम्या कृष्णन, विनीत कुमार सिंह, प्रशांत बजाज, जरीना वहाब, पी. रविशंकर और बबलू पृथ्वीराज जैसे कई बेहतरीन कलाकार शामिल हैं.

सनी देओल की अपकमिंग मूवीज

सनी देओल ‘जाट’ के बाद वरुण धवन संग ‘बॉर्डर 2’ और ‘लाहौर 1947’ में नजर आएंगे. लाहौर 1947 में सालों बाद सनी पाजी की प्रीति जिंटा के साथ जोड़ी जमते दिखेगी. इसके अलावा एक्टर नितेश तिवारी की रामायण में हनुमान के किरदार में होंगे. इस फिल्म में उनके अलावा रणबीर कपूर और साई पल्लवी राम-सीता के लीड रोल में हैं.

यह भी पढ़े: Kesari Chapter 2 Box Office Day 1: दूसरे दिन एडवांस बुकिंग में ‘केसरी चैप्टर 2’ ने छापे करोड़ों, जानिए ओपनिंग डे का हाल

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Sheetal choubey

शीतल चौबे प्रभात खबर डिजिटल में एंटरटेनमेंट कंटेंट राइटर हैं. वह बॉलीवुड, साउथ सिनेमा, भोजपुरी, बॉक्स ऑफिस, OTT रिलीज, टीवी शोज और सोशल मीडिया पर वायरल एंटरटेनमेंट अपडेट्स को कवर करती हैं. उनकी कोशिश रहती है कि हर बड़ी एंटरटेनमेंट खबर पूरी फैक्ट-चेकिंग, सटीक जानकारी और आसान भाषा के साथ सबसे पहले पाठकों तक पहुंचे.

किसी फिल्म का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन हो, OTT पर नई रिलीज, किसी स्टार का वायरल मोमेंट, टीवी शो का बड़ा अपडेट या एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री की कोई ट्रेंडिंग खबर, शीतल हर अहम अपडेट पर नजर रखती हैं. उनकी कोशिश रहती है कि हर स्टोरी सिर्फ जानकारी देने तक सीमित न रहे, बल्कि पढ़ने में भी आसान, दिलचस्प और भरोसेमंद हो.

मूल रूप से बिहार के बक्सर की रहने वाली शीतल की शुरुआती पढ़ाई कानपुर (उत्तर प्रदेश) में हुई. इसके बाद उन्होंने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय, मध्य प्रदेश से मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन किया.

उन्होंने अपने करियर की शुरुआत शब्द सांची से की, जहां उन्होंने एजुकेशन और एंटरटेनमेंट दोनों बीट्स पर काम किया. इसी दौरान उन्होंने कंटेंट राइटिंग के साथ वॉइस ओवर और Adobe Premiere Pro पर बेसिक वीडियो एडिटिंग का अनुभव भी हासिल किया.

करीब एक साल के अनुभव के बाद साल 2024 में वह प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ीं. यहां वह रोजाना बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट्स, बॉलीवुड, साउथ सिनेमा, भोजपुरी इंडस्ट्री, OTT और टीवी से जुड़ी खबरों पर काम कर रही हैं.

नई फिल्में, वेब सीरीज, एंटरटेनमेंट ट्रेंड्स और डिजिटल मीडिया की बदलती दुनिया को लगातार फॉलो करना शीतल को पसंद है. उनका फोकस ऐसी स्टोरीज लिखने पर रहता है जो तेज, भरोसेमंद, SEO-फ्रेंडली और रीडर्स के लिए पूरी तरह वैल्यू देने वाली हों.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >