Jaat Worldwide Collection Day 3: दुनियाभर में फ्लॉप हुई सनी देओल की ‘जाट’, 3 दिन में 50 करोड़ भी कमाना मुश्किल

Jaat Worldwide Collection Day 3: सनी देओल और रणदीप हुड्डा की एक्शन ड्रामा ‘जाट’ को सोशल मीडिया पर फैंस का अच्छा रिस्पांस मिल रहा है, लेकिन बॉक्स ऑफिस पर फिल्म की कमाई सुस्त पड़ गई है. तीन दिनों में फिल्म का 50 करोड़ कमाना भी दुश्वार हो गया है. ऐसे में आइए जानते तीसरे दिन की वर्ल्ड वाइड कमाई कितनी है.

Jaat Worldwide Collection Day 3: सनी देओल स्टारर मोस्ट अवेटेड फिल्म ‘जाट’ 10 अप्रैल को दुनिया भर के बॉक्स ऑफिस पर रिलीज हो चुकी है. फिल्म को सोशल मीडिया पर दर्शकों का दमदार रिस्पांस भी मिल रहा है. गोपीचंद मालिनेनी की ओर से निर्देशित इस एक्शन ड्रामा में सनी के अलावा रेजिना कैसेंड्रा, रणदीप हुडा, विनीत कुमार सिंह, सैयामी खेर, राम्या कृष्णन और जगपति बाबू भी शामिल हैं.

12 करोड़ रुपये से दुनिया भर में ओपनिंग करने वाली सी फिल्म ने तीन दिनों में 50 करोड़ का आंकड़ा भी पार नहीं किया है. वहीं, इसी के साथ रिलीज हुई अजित कुमार की साउथ मूवी ‘गुड बैड अगली’ ने 100 करोड़ की क्लब में शामिल होकर 112 करोड़ का कलेक्शन कर लिया है. ऐसे में आइए जानते हैं जाट के तीसरे दिन की वर्ल्ड वाइड कमाई कितनी है.

जाट वर्ल्ड वाइड कलेक्शन डे 3

मैत्री मूवी मेकर्स के प्रोडक्शन हाउस में बनी ‘जाट’ ने पहले दिन 11.06 करोड़ रुपये का ग्रॉस बॉक्स ऑफिस कलेक्शन किया. वहीं, दूसरे दिन फिल्म की कमाई में गिरावट दर्ज की गई और फिल्म ने महज 8.6 करोड़ रुपये ही कमाए. अब तीसरे दिन के आंकड़े भी सामने आ गए हैं, जिसके मुताबिक फिल्म ने 12.1 करोड़ रुपये की कमाई की है. इसके बाद, जाट का अबतक का ग्रॉस बॉक्स ऑफिस कलेक्शन 32.2 करोड़ रुपये हो गया है.

वहीं, वर्ल्ड वाइड फिल्म ने 35 करोड़ रुपये कमा लिए हैं. जबकि, इंडियन बॉक्स ऑफिस पर फिल्म ने 26.25 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया है. इन कलेक्शन से एक बात साफ है कि फिल्म का जल्द ही बंटाधार हो जायेगा.

मॉर्निंग और नाईट शोज में ऑक्यूपेंसी

सैकनिल्क की रिपोर्ट के अनुसार, शनिवार सुबह के शो में फिल्म की ऑक्यूपेंसी सिर्फ 7.53 प्रतिशत थी, लेकिन रात के शो में यह बढ़कर 26.43 प्रतिशत हो गई. अब फिल्म के मेकर्स को उम्मीद है कि फिल्म को वीकेंड का साथ मिल सकता है और रविवार को इसकी कमाई में इजाफा देखने को मिल सकता है.

यह भी पढ़े: Box Office Report: जाट को पछाड़ 100 करोड़ के पार हुई ‘गुड बैड अग्ली’, 3 दिन में बनी 2025 की हाइएस्ट ग्रॉसिंग फिल्म

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Sheetal choubey

शीतल चौबे प्रभात खबर डिजिटल में एंटरटेनमेंट कंटेंट राइटर हैं. वह बॉलीवुड, साउथ सिनेमा, भोजपुरी, बॉक्स ऑफिस, OTT रिलीज, टीवी शोज और सोशल मीडिया पर वायरल एंटरटेनमेंट अपडेट्स को कवर करती हैं. उनकी कोशिश रहती है कि हर बड़ी एंटरटेनमेंट खबर पूरी फैक्ट-चेकिंग, सटीक जानकारी और आसान भाषा के साथ सबसे पहले पाठकों तक पहुंचे.

किसी फिल्म का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन हो, OTT पर नई रिलीज, किसी स्टार का वायरल मोमेंट, टीवी शो का बड़ा अपडेट या एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री की कोई ट्रेंडिंग खबर, शीतल हर अहम अपडेट पर नजर रखती हैं. उनकी कोशिश रहती है कि हर स्टोरी सिर्फ जानकारी देने तक सीमित न रहे, बल्कि पढ़ने में भी आसान, दिलचस्प और भरोसेमंद हो.

मूल रूप से बिहार के बक्सर की रहने वाली शीतल की शुरुआती पढ़ाई कानपुर (उत्तर प्रदेश) में हुई. इसके बाद उन्होंने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय, मध्य प्रदेश से मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन किया.

उन्होंने अपने करियर की शुरुआत शब्द सांची से की, जहां उन्होंने एजुकेशन और एंटरटेनमेंट दोनों बीट्स पर काम किया. इसी दौरान उन्होंने कंटेंट राइटिंग के साथ वॉइस ओवर और Adobe Premiere Pro पर बेसिक वीडियो एडिटिंग का अनुभव भी हासिल किया.

करीब एक साल के अनुभव के बाद साल 2024 में वह प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ीं. यहां वह रोजाना बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट्स, बॉलीवुड, साउथ सिनेमा, भोजपुरी इंडस्ट्री, OTT और टीवी से जुड़ी खबरों पर काम कर रही हैं.

नई फिल्में, वेब सीरीज, एंटरटेनमेंट ट्रेंड्स और डिजिटल मीडिया की बदलती दुनिया को लगातार फॉलो करना शीतल को पसंद है. उनका फोकस ऐसी स्टोरीज लिखने पर रहता है जो तेज, भरोसेमंद, SEO-फ्रेंडली और रीडर्स के लिए पूरी तरह वैल्यू देने वाली हों.

और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >