Jaat vs Kesari 2: ‘जाट’ और ‘केसरी-2’ की भिड़ंत, रेटिंग में चला अक्षय की फिल्म का जादू, कमाई में किसका पलड़ा भारी?

Jaat vs Kesari 2: इन दिनों सिनेमाघरों में अक्षय कुमार की फिल्म केसरी चैप्टर 2 और सनी देओल की जाट चल रही है. हालांकि सनी की फिल्म अक्षय की मूवी से पहले रिलीज हुई है. दोनों को IMDb पर रेटिंग कितनी मिली है, यहां जानिए.

Jaat vs Kesari 2: सनी देओल की एक्शन से भरपूर फिल्म ‘जाट’ बॉक्स ऑफिस पर अच्छा प्रदर्शन कर रही है. इसीदौरान अक्षय कुमार की ‘केसरी-2’ ने सिनेमाघरों में दस्तक दी है. अब सवाल ये उठता है कि कमाई के मामले में कौन सी फिल्म आगे निकल रही है. गोपीचंद मालिनेनी निर्देशित फिल्म को IMDb पर 7.1 की रेटिंग मिली है और ये 10 अप्रैल को थिएटर्स में रिलीज हुई थी. जबकि ‘केसरी-2’ ने 18 अप्रैल को थिएटर्स में एंट्री की और उसे IMDb पर 8.6 की दमदार रेटिंग मिली है. हालांकि रेटिंग्स के मामले में ‘केसरी-2’ थोड़ा आगे नजर आ रही है, लेकिन बॉक्स ऑफिस कलेक्शन काफी धीमी है.

10वें दिन जाट ने किया इतना कलेक्शन

सनी देओल की फिल्म ‘जाट’ ने पहले दिन बॉक्स ऑफिस पर धीमी शुरुआत की, लेकिन बाद में इसने टिकट खिड़की पर अपनी पकड़ बना ली. माउथ पब्लिसिटी का फायदा फिल्म को मिल रहा है. सिनेमाघरों में मूवी अभी तक चल रही है और अच्छी कमाई भी कर रही है. पहले दिन फिल्म ने 9 करोड़ रुपये की कमाई की. उसके बाद से फिल्म का कलेक्शन ठीक-ठाक रहा और शनिवार को इसने 3.75 करोड़ रुपये की कर ली. कुल कमाई इसने अभी तक 69.40 करोड़ रुपये की कर ली है

केसरी 2 ने दो दिन में कितने करोड़ कमा लिए

स्काई फोर्स के बाद अक्षय कुमार की केसरी चैप्टर 2 इस साल की रिलीज हुई दूसरी फिल्म है. केसरी चैप्टर 2 को समीक्षकों से काफी सराहना मिली और दर्शकों ने कहानी को पसंद किया. हालांकि ओपनिंग डे पर इसने जाट से भी कम का कलेक्शन किया. अक्षय की फिल्म ने पहले दिन 7 करोड़ 75 लाख रुपये का बिजनेस किया. Sacnilk के अमुसार, दूसरे दिन फिल्म ने 9.50 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया है. दो दिन में फिल्म ने अपनी झोली में 17.25 करोड़ रुपये का कलेक्शन कर लिया है. आने वाले दिनों में फिल्म को अपनी कमाई ठीक करनी होगी.

यहां पढ़ें- Jaat: सनी देओल की फिल्म में अब नहीं दिखेगा ये सीन, बवाल मचने के बाद मेकर्स ने मांगी माफी और किया डिलीट

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Divya Keshri

दिव्या केशरी प्रभात खबर डिजिटल में सीनियर कंटेंट राइटर और एंटरटेनमेंट टीम की लीड हैं। वह साल 2020 में प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ी थीं और तब से लगातार एंटरटेनमेंट बीट पर काम कर रही हैं। पिछले 7 सालों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय दिव्या ग्लैमर, सिनेमा, टीवी और OTT की दुनिया को करीब से कवर कर रही हैं। उनकी खास रुचि फिल्मों की थ्रोबैक स्टोरीज, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, BTS अपडेट्स, गॉसिप और टीवी-वेब सीरीज से जुड़ी खबरों में है। दिव्या ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से एडवरटाइजिंग एंड पब्लिक रिलेशंस में मास्टर्स किया है। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की, जहां उन्हें हर बीट पर काम करने का मौका मिला। इस दौरान उन्होंने कई खास पैकेज तैयार किए और झारखंड से जुड़े अलग-अलग विषयों पर काम किया। खबरों को आसान और असरदार तरीके से पेश करना उन्होंने वहीं सीखा। इसके बाद दिव्या प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ीं और अब एंटरटेनमेंट टीम को लीड कर रही हैं। फिल्मों, टीवी सीरियल्स और OTT प्लेटफॉर्म्स से जुड़े ट्रेंडिंग विषयों पर उनकी खास पकड़ मानी जाती है। दिव्या का मानना है कि एंटरटेनमेंट की खबर सिर्फ जानकारी देने के लिए नहीं होती, बल्कि पाठकों से जुड़ने का माध्यम भी होती है। यही वजह है कि वह फिल्मों, टीवी और OTT से जुड़ी हर खबर को आसान, साफ और दिलचस्प अंदाज में लिखने की कोशिश करती हैं, ताकि पाठक खबर को सिर्फ पढ़ें नहीं, बल्कि उससे जुड़ाव भी महसूस करें। फिल्म रिव्यू, ट्रेलर एनालिसिस और बॉक्स ऑफिस रिपोर्टिंग उनके पसंदीदा विषयों में शामिल हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >