Jaat में सनी देओल संग काम करने पर उर्वशी रौतेला ने तोड़ी चुप्पी, कहा- उनकी एनर्जी से…

Jaat: सनी देओल और रणदीप हुड्डा स्टारर जाट की रिलीज का फैंस बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं. इसमें उर्वशी रौतेला भी नजर आने वाली है. वह मूवी में ‘टच किया’ नाम के सॉन्ग पर सनी के साथ डांस करती दिखाई देंगी. अब उन्होंने एक्टर संग 12 साल बाद काम करने पर चुप्पी तोड़ी. उन्होंने कहा, यह गाना जबरदस्त और बोल्ड होने वाला है.

Jaat: सनी देओल और रणदीप हुड्डा स्टारर जाट 10 अप्रैल को सिनेमाघरों में रिलीज होगी. इसमें जबरदस्त एक्शन के साथ सनी पाजी के कई दमदार डायलॉग सुनने को मिलेंगे. जिसमें “ये ढाई किलो के हाथ की ताकत पूरा उत्तर देख चुका है. अब दक्षिण देखेगा. एक्शन एंटरटेनर में उर्वशी रौतेला भी एक गाने में नजर आने वाली हैं. जिसका नाम ‘टच किया’ है. उन्होंने सनी देओल संग काम करने पर अब चुप्पी तोड़ी है.

जाट में सनी देओल संग काम करने पर उर्वशी रौतेला ने तोड़ी चुप्पी

उर्वशी रौतेला ने कहा, “12 साल बाद सनी देओल सर के साथ काम करना किस्मत की तरह लगता है. वह बेहतरीन एक्शन हीरो हैं और मैं जाट में उनकी एनर्जी से वाइब मैच करने के लिए रोमांचित हूं. यह आइकॉनिक होने जा रहा है.”

जाट में होगा उर्वशी और सनी का ब्लॉकबस्टर रीयूनियन

उन्होंने 2013 की फिल्म “सिंह साहब द ग्रेट” में सनी के साथ काम किया था. इस बारे में बात करते हुए एक्ट्रेस ने कहा, “जब मैं 19 साल की थी, तो मैंने सनी के साथ काम किया था. अब जाट में फिर से साथ आना, एक ब्लॉकबस्टर रीयूनियन जिसकी फैंस ने उम्मीद नहीं की थी.” उर्वशी ने कहा, “सिंह साब तो बस शुरुआत थी. जाट हमें इसे अगले स्तर पर ले जा रहा है, गाना बोल्ड और सुपरहिट हो!”

जाट के बारे में

जाट का निर्देशन गोपीचंद मालिनेनी ने किया है. इसमें विनीत कुमार सिंह, सैयामी खेर और रेजिना कैसंड्रा भी हैं. फिल्म में थमन एस की ओर से रचित साउंडट्रैक है. सनी और रणदीप के अलावा इसमें सैयामी, रेगेना, विनीत कुमार सिंह, बब्लू पृथ्वीराज, राम्या कृष्णन, स्वरूपा घोष जैसे स्टार्स हैं. माइथ्री मूवी मेकर्स और पीपल मीडिया फैक्ट्री की ओर से निर्मित इस फिल्म में थमन एस का संगीत है. यह फिल्म 10 अप्रैल को हिंदी, तमिल और तेलुगु में रिलीज होगी.

यह भी पढ़े: Viral Girl Monalisa की बॉलीवुड एंट्री पर लगा ग्रहण, सनोज मिश्रा की गिरफ्तारी के बाद फूट-फूटकर रोई, VIDEO

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Ashish lata

आशीष लता हिंदी डिजिटल मीडिया की अनुभवी पत्रकार और कंटेंट स्ट्रेटेजिस्ट हैं. पत्रकारिता और डिजिटल कंटेंट इंडस्ट्री में उन्हें 8 साल से ज्यादा का एक्सपीरियंस है. फिलहाल वह प्रभात खबर में सीनियर कंटेंट राइटर और एंटरटेनमेंट हेड के तौर पर काम कर रही हैं. यहां वह बॉलीवुड, टेलीविजन, ओटीटी, वेब सीरीज, बॉक्स ऑफिस, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, एंटरटेनमेंट ट्रेंड्स और प्रीमियम डिजिटल कंटेंट पर फोकस करती हैं.

एंटरटेनमेंट जर्नलिज्म हमेशा से उनकी सबसे पसंदीदा बीट रही है. फिल्मों से लेकर टीवी, ओटीटी और सेलिब्रिटी वर्ल्ड तक, हर बड़ी और छोटी अपडेट पर उनकी पैनी नजर रहती है. उन्होंने बॉलीवुड और टीवी इंडस्ट्री की थ्रोबैक स्टोरीज, BTS (Behind The Scenes) अपडेट्स, सेलिब्रिटी लाइफस्टाइल, वायरल मोमेंट्स, वेब सीरीज रिव्यू, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट्स और एक्सक्लूसिव एंटरटेनमेंट स्टोरीज पर लगातार काम किया है. ट्रेंडिंग टॉपिक्स को ऑडियंस की पसंद के साथ जोड़कर आसान और दिलचस्प अंदाज में पेश करना उनकी सबसे बड़ी ताकत है. उनकी राइटिंग में फैक्ट्स, इनसाइट्स और एंटरटेनमेंट का ऐसा बैलेंस देखने को मिलता है, जो यूजर्स को सिर्फ जानकारी ही नहीं देता, बल्कि उन्हें आखिर तक पढ़ने के लिए भी जोड़े रखता है.

पत्रकारिता अनुभव

पत्रकारिता की शुरुआत उन्होंने प्लस न्यूज से की, जहां बिहार में एंकर और रिपोर्टर के रूप में काम करते हुए कई महत्वपूर्ण ग्राउंड रिपोर्ट्स तैयार कीं. फील्ड रिपोर्टिंग के दौरान उन्होंने कई वरिष्ठ राजनीतिक नेताओं और प्रशासनिक अधिकारियों के इंटरव्यू भी किए. इसके बाद उन्होंने एबीपी न्यूज और ईटीवी भारत जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में भी अलग-अलग भूमिकाओं में अपनी सेवाएं दीं.

शिक्षा

आशीष लता ने पटना विश्वविद्यालय से बैचलर ऑफ मास कम्युनिकेशन और माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में मास्टर्स की डिग्री हासिल की है. फैक्ट-बेस्ड रिपोर्टिंग, रिसर्च और जर्नलिज्म के 5Ws + 1H सिद्धांतों पर उनकी मजबूत पकड़ है. यही वजह है कि उनका कंटेंट भरोसेमंद, संतुलित और पाठकों के लिए उपयोगी माना जाता है.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >