Jaat: सनी देओल ने रामायण- बॉर्डर 2 और लाहौर 1947 को लेकर तोड़ी चुप्पी, कहा- बस नजर नहीं लगनी चाहिए…

Lahore 1947: सनी देओल की फिल्म जाट आज रिलीज हो गई है. एक्टर की झोली में कई बड़ी फिल्में है, जिसके बारे में फैंस जानना चाहते हैं. बॉर्डर 2, रामायण और लाहौर 1947 उनकी सबसे ज्यादा चर्चित फिल्में है, जिसके रिलीज का फैंस इंतजार कर रहे हैं. अब इसपर जाट एक्टर ने बात की.

Lahore 1947: सनी देओल की एक्शन से भरपूर फिल्म जाट को लेकर सोशल मीडिया पर खूब चर्चा हो रही है. फिल्म को लेकर एक्स पर खूब सारे रिव्यूज आ रहे हैं. गोपीचंद मालिनेनी की ओर से निर्देशित फिल्म में रणदीप हुड्डा भी धांसू एक्शन करते दिखेंगे. दोनों को आमने-सामने देखकर फैंस काफी एक्साइटेड हैं. मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो जाट ओपनिंग डे पर 9-10 करोड़ रुपये की कमाई कर सकती है. इस बीच सनी के पास कई सारी फिल्में लाइन अप में है, जिसमें गदर 3, लाहौर 1947, बॉर्डर 2 और रामायण है. इन सब फिल्मों को लेकर सनी ने बात की है.

सनी देओल ने अपनी लाइन अप प्रोजेक्ट को लेकर बात की

सनी देओल नितेश तिवारी की फिल्म रामायण में भगवान हनुमान के किरदार में दिखेंगे. जबकि लाहौर 1947 में वह प्रीति जिंटा के साथ काम कर रहे हैं. बॉर्डर 2 में उनके साथ दिलजीत दोसांझ, वरुण धवन और परमवीर चीमा. सनी के साथ स्क्रीन शेयर करते दिखेंगे. अब फर्स्टपोस्ट के साथ बातचीत में एक्टर ने इन तीनों फिल्मों को लेकर कहा, ‘मैं खुद को धन्य महसूस करता हूं. बस नजर नहीं लगनी चाहिए. मुझे उम्मीद है कि मैं लोगों को निराश नहीं करूंगा क्योंकि ये लोगों की मांगें और इच्छाएं हैं और यही वे देखना चाहते हैं.’

जानें रामायण, लाहौर 1947 और बॉर्डर

राजकुमार संतोषी की ओर से निर्देशित और आमिर खान की ओर से निर्मित लाहौर 1947 में सनी देओल लीड रोल निभा रहे हैं. मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो फिल्म इसी साल अगस्त या सितंबर 2025 में रिलीज हो सकती है. हालांकि मेकर्स की ओर से कंफर्म नहीं कुछ बताया गया है. जबकि बॉर्डर 2 अगले साल 2026 में रिलीज होगी. अगले साल ही रामायण दीवाली के आस-पास थिएटर्स में आ सकती है. रामायण में रणबीर कपूर, यश, साई पल्लवी, लारा दत्ता जैसे कलाकारों के साथ सनी स्क्रीन शेयर करते दिखेंगे.

यहां पढ़ें- सनी देओल नहीं, ये है असली Jaat, 70 के दशक का हीरो ढोल की थाप पर जमकर नाचा, VIDEO VIRAL

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Divya keshri

दिव्या केशरी एंटरटेनमेंट जर्नलिस्ट हैं और वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम की लीड के रूप में कार्यरत हैं. वह 2020 से प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ी हुई हैं और तब से लगातार फिल्म, टीवी और ओटीटी इंडस्ट्री की खबरों को कवर कर रही हैं. उनके पास लगभग 7 साल का जर्नलिज्म एक्सपीरियंस है. एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में उनकी मजबूत पकड़ फिल्म, वेब सीरीज, टीवी शो, बॉक्स ऑफिस, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, बीटीएस अपडेट्स, थ्रोबैक स्टोरी, गॉसिप और ट्रेंडिंग एंटरटेनमेंट न्यूज पर है. उनकी कोशिश रहती है कि हर खबर को आसान, भरोसेमंद और दिलचस्प अंदाज में पाठकों तक पहुंचाया जाए, ताकि पाठक सिर्फ जानकारी ही नहीं, बल्कि खबर से जुड़ाव भी महसूस करें.

शिक्षा और पत्रकारिता की शुरुआत

दिव्या केशरी ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से एडवरटाइजिंग एंड पब्लिक रिलेशंस में मास्टर्स की डिग्री हासिल की है. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की, जहां उन्हें अलग-अलग बीट्स पर काम करने का मौका मिला. इस दौरान उन्होंने कई स्पेशल स्टोरी और न्यूज पैकेज तैयार किए. झारखंड से जुड़ी कई अहम खबरों पर काम करते हुए उन्होंने रिसर्च और आसान भाषा में खबर लिखने की अपनी क्षमता को और मजबूत किया.

खबरों को लेकर सोच

दिव्या केशरी का मानना है कि एंटरटेनमेंट पत्रकारिता सिर्फ मनोरंजन की खबरें देना नहीं, बल्कि पाठकों तक सटीक, भरोसेमंद और रोचक जानकारी पहुंचाने की जिम्मेदारी भी है. पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws+1H पर उनकी मजबूत पकड़ है, जिसकी मदद से वह किसी भी खबर की गहराई तक पहुंचती हैं. वह SEO-ऑप्टिमाइज्ड, Google Discover फ्रेंडली और सरल भाषा में कंटेंट तैयार करती हैं, ताकि पाठकों को सही जानकारी आसानी से मिले और उनका पढ़ने का अनुभव बेहतर हो.

और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >