Jaat: सनी देओल ने फिल्मों में एंग्री मैन की छवि पर तोड़ी चुप्पी, कहा- जब रोमांस करता हूं तो लोग…

Jaat: फिल्मों में दर्शकों को सनी देओल का गुस्से वाला अवतार काफी पसंद आता है. जब वह बड़े स्क्रीन पर गुस्से से चिल्लाते हैं तो दर्शकों की खूब तालियां बजती है. हालांकि उन्होंने कई रोमांटक रोल्स भी निभाए है, लेकिन फैंस को उनका ये अवतार उतना पसंद नहीं आता. इसपर सनी ने बात की.

Jaat: सनी देओल और रणदीप हुड्डा की फिल्म जाट हाल ही में रिलीज हुई है. फिल्म बॉक्स ऑफिस पर अच्छा परफॉर्म कर रही है और इसने तीन दिन में 20 करोड़ रुपये का आंकड़ा पार कर लिया है. फिल्म में एक्टर बलबीर सिंह के किरदार में दिखे हैं, जो गांव के लोगों को इंसाफ दिलाता है. मूवी में उनका गुस्सा देखने लायक है. उनका ये अंदाज हमेशा की तरह दर्शकों को काफी पसंद आ रहा है. इस बीच एक इंटरव्यू में एक्टर ने बताया कि दर्शकों को फिल्मों में उनका गुस्सा पसंद आता है.

सनी देओल का ये अंदाज दर्शकों को है पसंद

सनी देओल ने बॉलीवुड लाइफ संग बातचीत में कहा कि हर चीज एक इमोशन होती है. बेशक गुस्सा आता है क्योंकि जब कुछ चीजें तंग करती है तब गुस्सा आता है. फिल्म में भी जब कैरेक्टर्स प्ले कर रहा होता हूं जब फंसा होता हूं तो वह बात होती है तो वह किरदार खड़ा हो जाता है और लड़ता है. ज्यादातर लोगों को वहीं याद है, जब मैं किसी से रोमांस कर रहा हूं वह याद नहीं है.

सनी देओल बोले- खुद को पता होता है…

सनी देओल ने आगे कहा, हम लोग एक्टर्स है और हमें जो भी किरदार निभाना है, उसे विश्वसनीय बनाना चाहिए और मैं यह काम पूरी ईमानदारी से करता हूं. और मुझे कुछ नहीं पता, मैं सिर्फ अपने आप को उस सीन में खुद को शामिल कर लेता हूं. उसके बाद मैं उसे महसूस करता हूं और चाहता हूं वैसा हो और जब वैसा होता है तो हम सबको खुशी मिलती है और संतुष्ट हूं क्योंकि यह सच्चा लगता है. खुद को पता होता है कब गलत कर रहा हूं, कब सही कर रहा हूं. पर जब कहते हैं फिर से करो तो वह नहीं होता.

जाट की स्टार कास्ट

सनी देओल की जाट में रणदीप हुडा, विनीत कुमार सिंह, रेजिना कैसेंड्रा, सैयामी खेर, जगपति बाबू और राम्या कृष्णन ने काम किया है. फिल्म 10 अप्रैल को रिलीज हुई और इसने बॉक्स ऑफिस पर धूम मचा दिया है. फिल्म की कमाई तेजी से बढ़ रही है. कहा जा रहा है कि संडे को फिल्म तगड़ी कमाई करेगी.

यहां पढ़ें- Jaat Box Office Collection Day 3: तीसरे दिन जाट हिट हुई या फ्लॉप, सनी देओल की फिल्म ने बटोर लिए इतने करोड़

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Divya keshri

दिव्या केशरी एंटरटेनमेंट जर्नलिस्ट हैं और वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम की लीड के रूप में कार्यरत हैं. वह 2020 से प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ी हुई हैं और तब से लगातार फिल्म, टीवी और ओटीटी इंडस्ट्री की खबरों को कवर कर रही हैं. उनके पास लगभग 8 साल का जर्नलिज्म एक्सपीरियंस है. एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में उनकी मजबूत पकड़ फिल्म, वेब सीरीज, टीवी शो, बॉक्स ऑफिस, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, बीटीएस अपडेट्स, थ्रोबैक स्टोरी, गॉसिप और ट्रेंडिंग एंटरटेनमेंट न्यूज पर है. उनकी कोशिश रहती है कि हर खबर को आसान, भरोसेमंद और दिलचस्प अंदाज में पाठकों तक पहुंचाया जाए, ताकि पाठक सिर्फ जानकारी ही नहीं, बल्कि खबर से जुड़ाव भी महसूस करें.

शिक्षा और पत्रकारिता की शुरुआत

दिव्या केशरी ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से एडवरटाइजिंग एंड पब्लिक रिलेशंस में मास्टर्स की डिग्री हासिल की है. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की, जहां उन्हें अलग-अलग बीट्स पर काम करने का मौका मिला. इस दौरान उन्होंने कई स्पेशल स्टोरी और न्यूज पैकेज तैयार किए. झारखंड से जुड़ी कई अहम खबरों पर काम करते हुए उन्होंने रिसर्च और आसान भाषा में खबर लिखने की अपनी क्षमता को और मजबूत किया.

खबरों को लेकर सोच

दिव्या केशरी का मानना है कि एंटरटेनमेंट पत्रकारिता सिर्फ मनोरंजन की खबरें देना नहीं, बल्कि पाठकों तक सटीक, भरोसेमंद और रोचक जानकारी पहुंचाने की जिम्मेदारी भी है. पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws+1H पर उनकी मजबूत पकड़ है, जिसकी मदद से वह किसी भी खबर की गहराई तक पहुंचती हैं. वह SEO-ऑप्टिमाइज्ड, Google Discover फ्रेंडली और सरल भाषा में कंटेंट तैयार करती हैं, ताकि पाठकों को सही जानकारी आसानी से मिले और उनका पढ़ने का अनुभव बेहतर हो.

और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >