Jaat: रणदीप हुड्डा ने फिल्म में सनी देओल संग काम करने पर तोड़ी चुप्पी, कहा- कैमरा चालू होते ही वह बदल…

Jaat: गोपीचंद मालिनेनी की ओर से निर्देशित एक्शन फिल्म जाट में सनी देओल और रणदीप हुड्डा नजर आने वाले हैं. जहां सनी जाट की भूमिका में होंगे. वहीं रणदीप खूंखार विलेन बने हैं. अब उन्होंने सनी पाजी संग काम करने पर चुप्पी तोड़ी है. एक्टर ने कहा कि गदर 2 अभिनेता जैसे बड़े पर्दे पर दिखते हैं, वैसे रियल लाइफ में नहीं है.

Jaat: सनी देओल और रणदीप हुड्डा स्टारर जाट 10 अप्रैल, 2025 को रिलीज होगी. माइथ्री मूवी मेकर्स की ओर से समर्थित एक्शन थ्रिलर में रेजिना कैसंड्रा, रणदीप हुड्डा और विनीत कुमार सिंह महत्वपूर्ण भूमिकाओं में हैं. फिल्म की एडवांस बुकिंग शुरू हो गई है और फैंस रणदीप और सनी को आमने सामने देखने के लिए सुपर एक्साइटेड हैं. अब एक्टर ने सनी पाजी संग काम करने पर चुप्पी तोड़ी है.

रणदीप हुड्डा ने जाट में सनी देओल संग काम करने पर तोड़ी चुप्पी

अभिनेता रणदीप हुड्डा ने पीटीआई संग बातचीत में कहा कि सनी देओल असल जिंदगी में बहुत नरम स्वभाव के हैं, लेकिन जैसे ही कैमरा चालू होता है, उनका व्यवहार बदल जाता है. एक्टर ने कहा, इतने सालों तक मैंने सनी पाजी को अपना आदर्श माना था और अब जब जाट में उनके साथ काम कर रहा हूं, तो यह बहुत अच्छा है. वह वैसे नहीं हैं, जैसा बड़े पर्दे पर दिखते हैं, मैं उनके बारे में आज एक राज बता ही देता हूं, वह ऑफ कैमरा बहुत ही सहज और सॉफ्ट स्पोकन पर्सन हैं, लेकिन जैसे ही कैमरा सामने आता है, तो उनका स्वभाव बदल जाता है. ऐसा लगता है, मानों उनमें माता आ जाती है.”

जाट के स्टार्स निभाएंगे कौन सा रोल

अपकमिंग मास-एक्शन एंटरटेनर में सनी देओल जाट के रूप में, जगपति बाबू सीबीआई अधिकारी सत्यमूर्ति के रूप में, विनीत कुमार सिंह सोमुलु के रूप में, रणदीप हुडा रणतुंगा के रूप में, रेजिना कैसेंड्रा भारती के रूप में, सैयामी खेर एसआई विजया लक्ष्मी के रूप में, राम्या कृष्णन वसुंधरा के रूप में और बबलू पृथ्वीराज सीआई कुमार सुनील के रूप में दिखाई दे रहे हैं.

यह भी पढ़ें- Jaat Advance Booking: सनी देओल नहीं दोहरा पाए गदर 2 वाला जादू, जाट ने की मामूली शुरुआत

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: Ashish Lata

आशीष लता डिजिटल मीडिया की अनुभवी पत्रकार हैं और वर्तमान में प्रभात खबर में सीनियर कंटेंट राइटर के साथ एंटरटेनमेंट हेड के रूप में कार्यरत हैं. मीडिया इंडस्ट्री में करीब 7 साल का अनुभव रखने वाली आशीष ने एंटरटेनमेंट से लेकर देश-दुनिया और विभिन्न राज्यों की खबरों पर गहराई से काम किया है. बिहार, मध्यप्रदेश और राजस्थान जैसे राज्यों से जुड़ी खबरों के कंटेंट प्रोडक्शन में भी उनकी मजबूत पकड़ रही है. वह खबरों को आसान, रोचक और पाठकों की रुचि के अनुसार पेश करने के लिए जानी जाती हैं. एंटरटेनमेंट जर्नलिज्म में आशीष की खास दिलचस्पी सिनेमा और सितारों की दुनिया से जुड़ी खबरों में रही है. वह बॉलीवुड और टीवी इंडस्ट्री की थ्रोबैक स्टोरीज, BTS अपडेट्स, सेलेब्रिटी गॉसिप, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट, टीवी शोज, वेब सीरीज और स्टार इंटरव्यू जैसे विषयों पर लगातार लिखती रही हैं. इसके अलावा स्पेशल और प्रीमियम न्यूज कंटेंट तैयार करने में भी उनकी खास विशेषज्ञता मानी जाती है. उनकी राइटिंग स्टाइल में फैक्ट्स, एंटरटेनमेंट वैल्यू और रीडर्स फर्स्ट अप्रोच का अच्छा संतुलन देखने को मिलता है. आशीष लता ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत प्लस न्यूज से की थी. यहां उन्होंने बिहार में एंकर और रिपोर्टर के रूप में काम करते हुए कई महत्वपूर्ण ग्राउंड रिपोर्ट्स कीं. इस दौरान उन्होंने अशोक चौधरी और नगर निगम अध्यक्ष जैसे कई प्रमुख नेताओं के इंटरव्यू भी किए. शुरुआती दौर में रिपोर्टिंग और फील्ड जर्नलिज्म के अनुभव ने उनकी लेखन शैली और न्यूज प्रेजेंटेशन को और मजबूत बनाया. इसके बाद आशीष ने एबीपी न्यूज और ईटीवी भारत जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम किया। इन संस्थानों में रहते हुए उन्होंने न्यूज कवरेज, डिजिटल कंटेंट और एंटरटेनमेंट रिपोर्टिंग के कई अलग-अलग फॉर्मेट्स पर काम किया. लगातार बदलते डिजिटल मीडिया ट्रेंड्स को समझते हुए उन्होंने अपने कंटेंट को हमेशा ऑडियंस फ्रेंडली और SEO ऑप्टिमाइज्ड बनाए रखा. पटना में जन्मी आशीष लता की शुरुआती पढ़ाई पटना सेंट्रल स्कूल, सीबीएसी से हुई. इसके बाद उन्होंने पटना विश्वविद्यालय से बैचलर ऑफ मास कम्युनिकेशन की डिग्री हासिल की. आगे की पढ़ाई के लिए उन्होंने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से मास्टर्स ऑफ इलेक्ट्रॉनिक मीडिया किया. उनकी शैक्षणिक पृष्ठभूमि और मीडिया अनुभव उन्हें हिंदी पत्रकारिता के उन मूल सिद्धांतों की मजबूत समझ प्रदान करते हैं, जो जर्नलिज्म के बेसिक प्रिंसिपल 5Ws+1H यानी पर आधारित न्यूज राइटिंग के लिए बेहद जरूरी माने जाते हैं.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >