Jaat Opening Day Collection: सनी देओल की जाट का काल बनेगा फिल्म ‘Akaal’? ओपनिंग डे पर कमाएगी इतने करोड़

Jaat Opening Day Collection: सनी देओल की ‘जाट’ आज दुनियाभर के सिनेमाघरों में रिलीज हो चुकी है. इस फिल्म से सनी पाजी अपना साउथ डेब्यू भी करने जा रहे हैं. इस बीच फिल्म पहले दिन कितना कमाएगी, आइए जानते हैं एक्सपर्ट्स की राय.

Jaat Opening Day Collection: इंतजार खत्म हुआ! एक्शन हीरो सनी देओल अपनी अपनी नई फिल्म ‘जाट’ के साथ बॉक्स ऑफिस की वाट लगाने को तैयार हैं. आज 10 अप्रैल को फिल्म दुनियाभर के सिनेमाघरों में लग चुकी है. इस फिल्म के लिए बॉलीवुड फैंस के साथ-साथ साउथ के दर्शकों में एक्साइटमेंट जोरों पर है. अब ऐसे में जिस तरह फिल्म का हाइप रिलीज से पहले बना हुआ है, वह बॉक्स ऑफिस पर भी बरकरार रहेगा या ‘जाट’ आते ही सलमान खान की ‘सिकंदर’ जैसे फ्लॉप हो जाएगी. इस मामले पर ट्रेड एक्सपर्ट्स का क्या कहना है, आइए जानते हैं.

प्रमोशन में हुई चूक?

ट्रेड एनालिस्ट अतुल मोहन ने न्यूज 24 के साथ खास बातचीत में बताया कि जाट को लेकर दर्शकों में बढ़िया क्रेज देखने को मिला था, खासकर ट्रेलर लॉन्च से पहले, लेकिन ट्रेलर की रिलीज के बाद टीम को जिस तरह फिल्म प्रमोट करना चाहिए था, वैसे नहीं किया गया. इसी वजह से फिल्म के पहले दिन की कमाई में अब भारी गिरावट देखी जा रही है. उन्होंने आगे बताया कि ‘जाट’ अनुमानित 15-20 करोड़ की ओपनिंग करने वाली थी, लेकिन अब यह कम होकर महज 9-10 करोड़ रह गई है. एक्सपर्ट्स का मानना है कि प्रमोशन में ढिलाई और कम ग्राउंड एक्टिविटी का डायरेक्ट प्रभाव टिकट विंडो पर देखने को मिल सकता है.

गिप्पी ग्रेवाल की ‘अकाल’ बनेगी काल?

जाट की प्रमोशन में चूक ही नहीं, बल्कि ‘जाट’ का गिप्पी ग्रेवाल और निमरत खेरा की पंजाबी फिल्म ‘अकाल’ से भी क्लैश का असर ओपनिंग कलेक्शन पर पड़ सकता है. यह फिल्म भी आज 10 अप्रैल को रिलीज हो रही है, जिसका क्रेज पंजाब समेत उत्तर भारत के इलाकों में जोरों पर है. टाइम्स नाउ नवभारत की रिपोर्ट के मुताबिक, गिप्पी गरेवाल स्टारर फिल्म ‘अकाल’ पहले दिन बॉक्स ऑफिस पर ‘जाट’ से बेहतर कमाई कर सकती है. हालांकि, बॉक्स ऑफिस पर बाजी कौन मारेगा यह तो कुछ वक्त में पता चल ही जायेगा.

यह भी पढ़े: Sikandar Box Office Collection: जाट के आहट से सिकंदर की हालत टाइट, 11वें दिन की कमाई हैरान करने वाली

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Sheetal choubey

शीतल चौबे प्रभात खबर डिजिटल में एंटरटेनमेंट कंटेंट राइटर हैं. वह बॉलीवुड, साउथ सिनेमा, भोजपुरी, बॉक्स ऑफिस, OTT रिलीज, टीवी शोज और सोशल मीडिया पर वायरल एंटरटेनमेंट अपडेट्स को कवर करती हैं. उनकी कोशिश रहती है कि हर बड़ी एंटरटेनमेंट खबर पूरी फैक्ट-चेकिंग, सटीक जानकारी और आसान भाषा के साथ सबसे पहले पाठकों तक पहुंचे.

किसी फिल्म का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन हो, OTT पर नई रिलीज, किसी स्टार का वायरल मोमेंट, टीवी शो का बड़ा अपडेट या एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री की कोई ट्रेंडिंग खबर, शीतल हर अहम अपडेट पर नजर रखती हैं. उनकी कोशिश रहती है कि हर स्टोरी सिर्फ जानकारी देने तक सीमित न रहे, बल्कि पढ़ने में भी आसान, दिलचस्प और भरोसेमंद हो.

मूल रूप से बिहार के बक्सर की रहने वाली शीतल की शुरुआती पढ़ाई कानपुर (उत्तर प्रदेश) में हुई. इसके बाद उन्होंने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय, मध्य प्रदेश से मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन किया.

उन्होंने अपने करियर की शुरुआत शब्द सांची से की, जहां उन्होंने एजुकेशन और एंटरटेनमेंट दोनों बीट्स पर काम किया. इसी दौरान उन्होंने कंटेंट राइटिंग के साथ वॉइस ओवर और Adobe Premiere Pro पर बेसिक वीडियो एडिटिंग का अनुभव भी हासिल किया.

करीब एक साल के अनुभव के बाद साल 2024 में वह प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ीं. यहां वह रोजाना बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट्स, बॉलीवुड, साउथ सिनेमा, भोजपुरी इंडस्ट्री, OTT और टीवी से जुड़ी खबरों पर काम कर रही हैं.

नई फिल्में, वेब सीरीज, एंटरटेनमेंट ट्रेंड्स और डिजिटल मीडिया की बदलती दुनिया को लगातार फॉलो करना शीतल को पसंद है. उनका फोकस ऐसी स्टोरीज लिखने पर रहता है जो तेज, भरोसेमंद, SEO-फ्रेंडली और रीडर्स के लिए पूरी तरह वैल्यू देने वाली हों.

और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >