Jaat, Kesari 2 और Raid 2 ने बॉक्स ऑफिस पर मचाया धमाल, एक महीने में 300 करोड़ की कमाई, थिएटरों में लौटी रौनक

Jaat, Kesari 2,Raid 2: कई महीनों से सिनेमाघर बुरे दौर से गुजर रहा था, क्योंकि छावा के बाद रिलीज हुई कई फिल्मों ने बेहतर प्रदर्शन नहीं किया. हालांकि जाट, केसरी चैप्टर 2 और रेड 2 के रिलीज होते ही समीकरण बदल गया और तीनों फिल्मों ने एक महीने के भीतर 300 करोड़ से ज्यादा का बिजनेस किया.

Jaat, Kesari 2,Raid 2: साल 2025 में विक्की कौशल की छावा ब्लॉकबस्टर हिट साबित हुई थी. इसने 800 करोड़ से ज्यादा की कमाई कर इतिहास रच दिया. ऐतिहासिक ड्रामा के बाद भी कई बिग और मीडियम बजट फिल्में रिलीज हुई, लेकिन कुछ खास कमाई नहीं कर पाई. इस वजह से सिनेमाघरों को भारी नुकसान हो रहा था, लेकिन अप्रैल का महीना बॉक्स ऑफिस के लिए काफी संतोषजनक रहा, क्योंकि एक साथ कई फिल्में रिलीज हुई, जिसने बॉक्स ऑफिस पर शानदार परफॉर्म किया.

इन 3 फिल्मों ने सिनेमाघरों को किया गुलजार

10 अप्रैल को सनी देओल की ‘जाट’ रिलीज हुई, जिसके बाद 18 अप्रैल को ‘केसरी 2’ ने दस्तक दी. इन दोनों फिल्मों ने अप्रैल में बॉक्स ऑफिस पर दबदबा बनाया. बाद में 1 मई को अजय देवगन की ‘रेड 2’ रिलीज हुई, जिसने इन दोनों से भी बेहतर प्रदर्शन किया, इस प्रकार, 10 अप्रैल से 10 मई तक का महीना सिनेमाघरों के लिए काफी फलदायी रहा. सैकनिल्क के मुताबिक, ‘जाट’ का अब तक का कुल कलेक्शन 87.31 करोड़ रुपये है. ‘केसरी 2’ ने 87.31 करोड़ रुपए कमाए. वहीं अजय देवगन की ‘रेड 2’ ने 125.75 करोड़ रुपए कमाए हैं. इन तीनों फिल्मों ने महज 12 दिनों में 300 करोड़ रुपये कमाए. इस तरह, तीनों फिल्मों की कुल कमाई भारत में 300 करोड़ रुपये से ज्यादा है. ये सिर्फ घरेलू बॉक्स ऑफिस के आंकड़े हैं. दुनियाभर में कलेक्शन इससे भी ज्यादा है.

जाट, केसरी 2 और रेड 2 के हिट होने पर क्या बोले तरण आदर्श

ट्रेड एनिलिस्ट तरण आदर्श ने सिनेमाघरों के प्रोफिट को लेकर बात की. उन्होंने एक्स पर एक ट्वीट किया. जिसमें लिखा, “जाट ने बड़े पैमाने पर, सिंगल स्क्रीन पर काम किया और फिर ‘केसरी 2’ आई, जिसने शहरी केंद्रों, विशेष रूप से मल्टीप्लेक्स में अच्छा प्रदर्शन किया और ‘रेड 2’ ने दोनों जगहों पर काम किया. तीनों ही थिएटर में सफल रहीं. लोगों को सिनेमाघरों में आने की जरूरत है. आपने ओटीटी पर देखा, वो अलग बात है, लेकिन लोगों का थिएटर में आना और फिल्म देखना, यह बहुत महत्वपूर्ण है.”

यह भी पढ़ें- Operation Sindoor Song: नंबर 2 पर ट्रेंड कर रहा है पवन सिंह का ऑपरेशन सिंदूर सॉन्ग, वीडियो कर देगा इमोशनल

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Ashish lata

आशीष लता हिंदी डिजिटल मीडिया की अनुभवी पत्रकार और कंटेंट स्ट्रेटेजिस्ट हैं. पत्रकारिता और डिजिटल कंटेंट इंडस्ट्री में उन्हें 8 साल से ज्यादा का एक्सपीरियंस है. फिलहाल वह प्रभात खबर में सीनियर कंटेंट राइटर और एंटरटेनमेंट हेड के तौर पर काम कर रही हैं. यहां वह बॉलीवुड, टेलीविजन, ओटीटी, वेब सीरीज, बॉक्स ऑफिस, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, एंटरटेनमेंट ट्रेंड्स और प्रीमियम डिजिटल कंटेंट पर फोकस करती हैं.

एंटरटेनमेंट जर्नलिज्म हमेशा से उनकी सबसे पसंदीदा बीट रही है. फिल्मों से लेकर टीवी, ओटीटी और सेलिब्रिटी वर्ल्ड तक, हर बड़ी और छोटी अपडेट पर उनकी पैनी नजर रहती है. उन्होंने बॉलीवुड और टीवी इंडस्ट्री की थ्रोबैक स्टोरीज, BTS (Behind The Scenes) अपडेट्स, सेलिब्रिटी लाइफस्टाइल, वायरल मोमेंट्स, वेब सीरीज रिव्यू, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट्स और एक्सक्लूसिव एंटरटेनमेंट स्टोरीज पर लगातार काम किया है. ट्रेंडिंग टॉपिक्स को ऑडियंस की पसंद के साथ जोड़कर आसान और दिलचस्प अंदाज में पेश करना उनकी सबसे बड़ी ताकत है. उनकी राइटिंग में फैक्ट्स, इनसाइट्स और एंटरटेनमेंट का ऐसा बैलेंस देखने को मिलता है, जो यूजर्स को सिर्फ जानकारी ही नहीं देता, बल्कि उन्हें आखिर तक पढ़ने के लिए भी जोड़े रखता है.

पत्रकारिता अनुभव

पत्रकारिता की शुरुआत उन्होंने प्लस न्यूज से की, जहां बिहार में एंकर और रिपोर्टर के रूप में काम करते हुए कई महत्वपूर्ण ग्राउंड रिपोर्ट्स तैयार कीं. फील्ड रिपोर्टिंग के दौरान उन्होंने कई वरिष्ठ राजनीतिक नेताओं और प्रशासनिक अधिकारियों के इंटरव्यू भी किए. इसके बाद उन्होंने एबीपी न्यूज और ईटीवी भारत जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में भी अलग-अलग भूमिकाओं में अपनी सेवाएं दीं.

शिक्षा

आशीष लता ने पटना विश्वविद्यालय से बैचलर ऑफ मास कम्युनिकेशन और माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में मास्टर्स की डिग्री हासिल की है. फैक्ट-बेस्ड रिपोर्टिंग, रिसर्च और जर्नलिज्म के 5Ws + 1H सिद्धांतों पर उनकी मजबूत पकड़ है. यही वजह है कि उनका कंटेंट भरोसेमंद, संतुलित और पाठकों के लिए उपयोगी माना जाता है.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >