Jaat: हेमा मालिनी ने फिल्म की ब्लॉकबस्टर सफलता पर तोड़ी चुप्पी, कहा- सनी देओल के साथ हमेशा ऐसा…

Jaat: बॉलीवुड एक्टर सनी देओल की मोस्ट अवेटेड फिल्म जाट का फैंस बेसब्री से इंतजार कर रहे थे. रिलीज से पहले फिल्म को लेकर सोशल मीडिया पर जबरदस्त क्रेज देखा गया. अब एक्शन ड्रामा सिनेमाघरों में दस्तक दे चुका है. इसने ओपनिंग डे पर 9 करोड़ से ज्यादा की कमाई की. अब हेमा मालिनी ने फिल्म की सफलता पर चुप्पी तोड़ी है.

Jaat: साल 2025 की मोस्ट अवेटेड फिल्मों में से एक जाट सिनेमाघरों में धमाल मचाने के लिए रिलीज हो चुकी है. फिल्म में सनी देओल फिर से धमाकेदार अंदाज में नजर आ रहे हैं. वहीं विलेन के रूप में रणदीप हुड्डा दिल जीत रहे हैं. मूवी ने ओपनिंग डे पर 9.50 करोड़ की कमाई की. वहीं वर्ल्डवाइड 13.25 करोड़ कमाए, जो एक अच्छी शुरुआत को दर्शाता है. अब बॉलीवुड इंडस्ट्री की दिग्गज अभिनेत्री और राजनीतिज्ञ हेमा मालिनी ने फिल्म जाट में सनी देओल के एक्टिंग की जमकर तारीफ की. एक्ट्रेस ने मूवी को मसाला एंटरटेनर बताया और कहा कि यह सफलता की बुलंदियों पर है.

हेमा मालिनी ने जाट की सफलता पर तोड़ी चुप्पी

मुंबई में एक कार्यक्रम के दौरान हेमा मालिनी और उनकी बेटी ईशा देओल ने फिल्म की तारीफ की. इंस्टेंट बॉलीवुड की ओर से शेयर किए गए वीडियो में हेमा ने कहा, “मैंने सुना है कि यह बहुत बड़ी बंपर कमाई के साथ ओपन हुई है… बहुत अच्छा लग रहा है कि लोगों को सनी की फिल्म पसंद आ रही है. धर्मेंद्र जी बहुत खुश हैं… इसलिए मुझे लगता है कि फिल्म बहुत अच्छी है.” ईशा देओल ने भी अपनी खुशी जाहिर की और कहा, “मैं बहुत खुश हूं और यह सब उनकी कड़ी मेहनत और लोगों का प्यार है. मैं बहुत खुश हूं कि फिल्म ने बड़ी ओपनिंग की है.. ऐसा हमेशा उनके साथ होता है.”

जाट के बारे में

सनी देओल फिल्म जाट में फिर से एक्शन अवतार में हैं. इस बार वह नॉर्थ में अपना पावर दिखाने के बाद साउथ वालों को दम दिखा रहे हैं. मसाला एंटरटेनर में उनके साथ रणदीप हुड्डा हैं, जो खतरनाक खलनायक की भूमिका निभा रहे हैं. कलाकारों में आयशा खान, सैयामी खेर, जरीना वहाब, बांधवी श्रीधर, विशिका कोटा, प्रणीता पटनायक, दौलत सुल्ताना, विनीत कुमार सिंह, अजय घोष, दयानंद शेट्टी, जगपति बाबू और बबलू पृथ्वीराज भी शामिल हैं. जाट का निर्माण टीजी विश्व प्रसाद, नवीन यरनेनी और वाई. रविशंकर ने किया है.

यह भी पढ़ें- Jaat: केआरके ने सनी देओल की फिल्म का किया रिव्यू, बोले- दिमाग घर पर ही… दिए इतने स्टार्स

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: Ashish Lata

आशीष लता डिजिटल मीडिया की अनुभवी पत्रकार हैं और वर्तमान में प्रभात खबर में सीनियर कंटेंट राइटर के साथ एंटरटेनमेंट हेड के रूप में कार्यरत हैं. मीडिया इंडस्ट्री में करीब 7 साल का अनुभव रखने वाली आशीष ने एंटरटेनमेंट से लेकर देश-दुनिया और विभिन्न राज्यों की खबरों पर गहराई से काम किया है. बिहार, मध्यप्रदेश और राजस्थान जैसे राज्यों से जुड़ी खबरों के कंटेंट प्रोडक्शन में भी उनकी मजबूत पकड़ रही है. वह खबरों को आसान, रोचक और पाठकों की रुचि के अनुसार पेश करने के लिए जानी जाती हैं. एंटरटेनमेंट जर्नलिज्म में आशीष की खास दिलचस्पी सिनेमा और सितारों की दुनिया से जुड़ी खबरों में रही है. वह बॉलीवुड और टीवी इंडस्ट्री की थ्रोबैक स्टोरीज, BTS अपडेट्स, सेलेब्रिटी गॉसिप, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट, टीवी शोज, वेब सीरीज और स्टार इंटरव्यू जैसे विषयों पर लगातार लिखती रही हैं. इसके अलावा स्पेशल और प्रीमियम न्यूज कंटेंट तैयार करने में भी उनकी खास विशेषज्ञता मानी जाती है. उनकी राइटिंग स्टाइल में फैक्ट्स, एंटरटेनमेंट वैल्यू और रीडर्स फर्स्ट अप्रोच का अच्छा संतुलन देखने को मिलता है. आशीष लता ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत प्लस न्यूज से की थी. यहां उन्होंने बिहार में एंकर और रिपोर्टर के रूप में काम करते हुए कई महत्वपूर्ण ग्राउंड रिपोर्ट्स कीं. इस दौरान उन्होंने अशोक चौधरी और नगर निगम अध्यक्ष जैसे कई प्रमुख नेताओं के इंटरव्यू भी किए. शुरुआती दौर में रिपोर्टिंग और फील्ड जर्नलिज्म के अनुभव ने उनकी लेखन शैली और न्यूज प्रेजेंटेशन को और मजबूत बनाया. इसके बाद आशीष ने एबीपी न्यूज और ईटीवी भारत जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम किया। इन संस्थानों में रहते हुए उन्होंने न्यूज कवरेज, डिजिटल कंटेंट और एंटरटेनमेंट रिपोर्टिंग के कई अलग-अलग फॉर्मेट्स पर काम किया. लगातार बदलते डिजिटल मीडिया ट्रेंड्स को समझते हुए उन्होंने अपने कंटेंट को हमेशा ऑडियंस फ्रेंडली और SEO ऑप्टिमाइज्ड बनाए रखा. पटना में जन्मी आशीष लता की शुरुआती पढ़ाई पटना सेंट्रल स्कूल, सीबीएसी से हुई. इसके बाद उन्होंने पटना विश्वविद्यालय से बैचलर ऑफ मास कम्युनिकेशन की डिग्री हासिल की. आगे की पढ़ाई के लिए उन्होंने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से मास्टर्स ऑफ इलेक्ट्रॉनिक मीडिया किया. उनकी शैक्षणिक पृष्ठभूमि और मीडिया अनुभव उन्हें हिंदी पत्रकारिता के उन मूल सिद्धांतों की मजबूत समझ प्रदान करते हैं, जो जर्नलिज्म के बेसिक प्रिंसिपल 5Ws+1H यानी पर आधारित न्यूज राइटिंग के लिए बेहद जरूरी माने जाते हैं.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >