Jaat Collection: सनी देओल की जाट को अक्षय कुमार की केसरी 2 ने चटाई धूल, जानें बॉक्स ऑफिस का कौन बना किंग

Jaat Collection: अक्षय कुमार की फिल्म 'केसरी चैप्टर 2' सनी देओल की 'जाट' की रिलीज के एक हफ्ते बाद सिनेमाघरों में आई थी. कम समय में ही 'केसरी 2' ने कमाई के मामले में 'जाट' को पीछे छोड़ दिया है. आइए दोनों फिल्मों के कलेक्शन के बारे में बताते हैं.

Jaat Collection: 18 अप्रैल गुड फ्राइडे के दिन अक्षय कुमार, आर माधवन और अनन्या पांडे स्टारर फिल्म केसरी चैप्टर 2 सिनेमाघरों में रिलीज हुई. फिल्म जलियांवाला बाग हत्याकांड के बाद की घटनाओं पर बेस्ड है और इसमें खिलाड़ी कुमार, सी शंकरन नायर के किरदार में दिखे हैं. फिल्म को रिलीज हुए 27 दिन हो चुके हैं और इसने अभी तक 88.24 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया है. दूसरी तरफ सनी देओल की जाट ने रिलीज के साथ ही दर्शकों का ध्यान अपनी ओर खींच लिया. इस बीच अक्षय की मूवी ने जाट को कमाई के मामले में पीछे छोड़ दिया है.

केसरी चैप्टर 2 ने जाट को कमाई के मामले में छोड़ा पीछे

दरअसल, अक्षय कुमार की साल 2025 की टॉप फिल्मों की लिस्ट में अपनी जगह बना ली है. ये फिल्म अब तक की पांचवीं सबसे ज्यादा कमाई करने वाली बॉलीवुड मूवी बन चुकी है. 10 अप्रैल को रिलीज हुई इस ‘जाट’ ने पांच हफ्तों में 88.26 करोड़ की दमदार कमाई कर ली है. केसरी 2 ने सनी की फिल्म से अच्छा प्रदर्शन बॉक्स ऑफिस पर किया है. जबकि केसरी 2 ने 88.27 करोड़ रुपये का बिजनेस किया है. जाट की कमाई केसरी 2 से थोड़ी पीछे रह गई है. इस बीच मेकर्स ने अनाउंस किया था कि जाट 2 भी आएगी. दूसरी ओर केसरी चैप्टर 3 की भी घोषणा हो चुकी है.

केसरी 2 का कलेक्शन

  • केसरी 2 पहला वीक- 46.1 करोड़ रुपये
  • केसरी 2 दूसरा हफ्ता- 28.65 करोड़ रुपये
  • केसरी 2 तीसरा हफ्ता- 8.6 करोड़ रुपये
  • केसरी 2 डे 22- 0.6 करोड़ रुपये
  • केसरी 2 डे 23- 1.15 करोड़ रुपये
  • केसरी 2 डे 24- 1.7 करोड़ रुपये
  • केसरी 2 डे 25- 0.6 करोड़ रुपये
  • केसरी 2 डे 26- 0.6 करोड़ रुपये
  • केसरी 2 डे 27- 0.50 करोड़ रुपये

केसरी 2 टोटल कलेक्शन- 88.55 करोड़ रुपये

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: Divya Keshri

दिव्या केशरी प्रभात खबर डिजिटल में सीनियर कंटेंट राइटर और एंटरटेनमेंट टीम की लीड हैं। वह साल 2020 में प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ी थीं और तब से लगातार एंटरटेनमेंट बीट पर काम कर रही हैं। पिछले 7 सालों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय दिव्या ग्लैमर, सिनेमा, टीवी और OTT की दुनिया को करीब से कवर कर रही हैं। उनकी खास रुचि फिल्मों की थ्रोबैक स्टोरीज, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, BTS अपडेट्स, गॉसिप और टीवी-वेब सीरीज से जुड़ी खबरों में है। दिव्या ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से एडवरटाइजिंग एंड पब्लिक रिलेशंस में मास्टर्स किया है। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की, जहां उन्हें हर बीट पर काम करने का मौका मिला। इस दौरान उन्होंने कई खास पैकेज तैयार किए और झारखंड से जुड़े अलग-अलग विषयों पर काम किया। खबरों को आसान और असरदार तरीके से पेश करना उन्होंने वहीं सीखा। इसके बाद दिव्या प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ीं और अब एंटरटेनमेंट टीम को लीड कर रही हैं। फिल्मों, टीवी सीरियल्स और OTT प्लेटफॉर्म्स से जुड़े ट्रेंडिंग विषयों पर उनकी खास पकड़ मानी जाती है। दिव्या का मानना है कि एंटरटेनमेंट की खबर सिर्फ जानकारी देने के लिए नहीं होती, बल्कि पाठकों से जुड़ने का माध्यम भी होती है। यही वजह है कि वह फिल्मों, टीवी और OTT से जुड़ी हर खबर को आसान, साफ और दिलचस्प अंदाज में लिखने की कोशिश करती हैं, ताकि पाठक खबर को सिर्फ पढ़ें नहीं, बल्कि उससे जुड़ाव भी महसूस करें। फिल्म रिव्यू, ट्रेलर एनालिसिस और बॉक्स ऑफिस रिपोर्टिंग उनके पसंदीदा विषयों में शामिल हैं।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >