Jaat Box Office Collection: सनी देओल ने जाट के बॉक्स ऑफिस नंबर्स पर तोड़ी चुप्पी, कहा- गदर 2 के बाद 400 या 500 करोड़…

Jaat Box Office Collection: गदर 2 के एक्टर सनी देओल एक बार फिर बॉक्स ऑफिस पर तहलका मचाने के लिए तैयार है. उनकी फिल्म जाट 10 अप्रैल को सिनेमाघरों में रिलीज हो रही है. जिसमें जबरदस्त एक्शन और दमदार डायलॉग्स देखने को मिल रहे हैं. अब एक्टर ने बताया कि यह फिल्म बॉक्स ऑफिस पर किस ब्रैकेट में रहेगी. क्या यह 200 करोड़, 400 या 500 करोड़ की कमाई करेगी.

Jaat Box Office Collection: बॉलीवुड अभिनेता सनी देओल अपनी अपकमिंग फिल्म जाट की रिलीज के लिए तैयार है. एक्शन मूवी 10 अप्रैल को सिनेमाघरों में रिलीज होगी. इसमें रणदीप हुड्डा विलेन की रोल में नजर आ रहे हैं. हाल ही में फिल्म का धांसू ट्रेलर रिलीज किया गया था. जिसमें सनी पाजी धुआंधार एक्शन करते दिखाई दिए. उनका एक डायलॉग काफी ट्रेंड कर रहा है. जिसमें वह कहते हैं, “ये ढाई किलो के हाथ की ताकत पूरा उत्तर देख चुका है.” अब सनी देओल ने बताया कि उनकी फिल्म कितनी कमाई कर सकती है.

200 से लेकर 500 करोड़ तक, कितनी कमाई कर सकती है जाट

सनी देओल ने जाट के बॉक्स ऑफिस सफलता पर भी बात की. उनसे पूछा गया कि उन्हें क्या लगता है कि मूवी किस ब्रैकेट में कमाई करेगी. क्या यह 200 करोड़ होगा, या 400 या 500 करोड़. इसपर गदर 2 एक्टर ने कहा, ”अगर सच कहूं तो मुझे ब्रैकेट कभी समझ में आया ही नहीं. मेरी फिल्म गदर जब रिलीज होने वाली थी, तब नहीं पता था कि यह कितना कमाएगी. बस भरोसा था कि जो गदर के लवर्स हैं, वह मूवी देखने जरूर आएंगे. नंबर का रियल में मुझे कोई अंदाजा नहीं था. मैं आंकड़े देख रहा था, जो हर दिन बदल रहे थे. एक एजेंसी है, जो नंबर्स बताती है. वह मेरी फिल्म के बारे में कभी नहीं कुछ कहती.”

सनी देओल ने बताया कैसे पता चलता है फिल्म करेगी अच्छी कमाई

एक्टर ने आगे कहा, पहले से बॉक्स ऑफिस नंबर्स जानने में एक डर सा लगा रहता है. मेरा कहना है कि जब आप प्रमोशन के दौरान बाहर जाते हैं, तो आपको लोगों के साथ इंटरेक्शन के वक्त पता चलता है कि मूवी का कैसे रिसपांस आने वाला है. जब वह आपके काम की तारीफ कर रहे हैं, तो कॉन्फिडेंस आने लग जाती है. जाट के ट्रेलर के वक्त भी यही हुआ, लेकिन जब तक मूवी रिलीज नहीं होती, डर तो लगा रहता है.

यह भी पढ़ें- Manisha Rani Net Worth: यूट्यूब से कितना कमाती हैं बिहार की मनीषा रानी, मुंबई में लिया करोड़ों का फ्लैट, जानें नेटवर्थ

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Ashish lata

आशीष लता हिंदी डिजिटल मीडिया की अनुभवी पत्रकार और कंटेंट स्ट्रेटेजिस्ट हैं. पत्रकारिता और डिजिटल कंटेंट इंडस्ट्री में उन्हें 8 साल से ज्यादा का एक्सपीरियंस है. फिलहाल वह प्रभात खबर में सीनियर कंटेंट राइटर और एंटरटेनमेंट हेड के तौर पर काम कर रही हैं. यहां वह बॉलीवुड, टेलीविजन, ओटीटी, वेब सीरीज, बॉक्स ऑफिस, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, एंटरटेनमेंट ट्रेंड्स और प्रीमियम डिजिटल कंटेंट पर फोकस करती हैं.

एंटरटेनमेंट जर्नलिज्म हमेशा से उनकी सबसे पसंदीदा बीट रही है. फिल्मों से लेकर टीवी, ओटीटी और सेलिब्रिटी वर्ल्ड तक, हर बड़ी और छोटी अपडेट पर उनकी पैनी नजर रहती है. उन्होंने बॉलीवुड और टीवी इंडस्ट्री की थ्रोबैक स्टोरीज, BTS (Behind The Scenes) अपडेट्स, सेलिब्रिटी लाइफस्टाइल, वायरल मोमेंट्स, वेब सीरीज रिव्यू, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट्स और एक्सक्लूसिव एंटरटेनमेंट स्टोरीज पर लगातार काम किया है. ट्रेंडिंग टॉपिक्स को ऑडियंस की पसंद के साथ जोड़कर आसान और दिलचस्प अंदाज में पेश करना उनकी सबसे बड़ी ताकत है. उनकी राइटिंग में फैक्ट्स, इनसाइट्स और एंटरटेनमेंट का ऐसा बैलेंस देखने को मिलता है, जो यूजर्स को सिर्फ जानकारी ही नहीं देता, बल्कि उन्हें आखिर तक पढ़ने के लिए भी जोड़े रखता है.

पत्रकारिता अनुभव

पत्रकारिता की शुरुआत उन्होंने प्लस न्यूज से की, जहां बिहार में एंकर और रिपोर्टर के रूप में काम करते हुए कई महत्वपूर्ण ग्राउंड रिपोर्ट्स तैयार कीं. फील्ड रिपोर्टिंग के दौरान उन्होंने कई वरिष्ठ राजनीतिक नेताओं और प्रशासनिक अधिकारियों के इंटरव्यू भी किए. इसके बाद उन्होंने एबीपी न्यूज और ईटीवी भारत जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में भी अलग-अलग भूमिकाओं में अपनी सेवाएं दीं.

शिक्षा

आशीष लता ने पटना विश्वविद्यालय से बैचलर ऑफ मास कम्युनिकेशन और माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में मास्टर्स की डिग्री हासिल की है. फैक्ट-बेस्ड रिपोर्टिंग, रिसर्च और जर्नलिज्म के 5Ws + 1H सिद्धांतों पर उनकी मजबूत पकड़ है. यही वजह है कि उनका कंटेंट भरोसेमंद, संतुलित और पाठकों के लिए उपयोगी माना जाता है.

संपर्क : ashish.lata@prabhatkhabar.in

और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >