Jaat Box Office Collection Day 2: दूसरे ही दिन सनी देओल की जाट की निकली हवा, गिरावट के साथ कमाए इतने करोड़

Jaat Box Office Collection Day 2: बॉलीवुड एक्टर सनी देओल एक बार फिर धुआंधार एक्शन अवतार के साथ सिनेमाघरों में लौट आए हैं. उनकी मोस्ट अवेटेड फिल्म जाट 10 अप्रैल को रिलीज हुई. जिसने फर्स्ट डे फर्स्ट शो के बाद ही दर्शकों के दिलों को जीत लिया. मूवी को लेकर क्यास लगाए जा रहे थे कि यह भी गदर 2 जैसी आंधी लेकर आएगी, लेकिन ऐसा नहीं हुआ. ओपनिंग डे पर जहां एक्शन ड्रामा ने 9 करोड़ के करीब कमाई की. ऐसे में आइये जानते हैं दूसरे दिन इसकी कमाई कितनी रही.

Jaat Box Office Collection Day 2: बॉलीवुड एक्टर सनी देओल की मोस्ट अवेटेड फिल्म, जाट 10 अप्रैल को सिनेमाघरों में रिलीज हुई. फिल्म को दर्शकों और क्रिटिक्स से काफी अच्छा रिस्पांस मिला. गोपीचंद मालिनेनी की ओर से निर्देशित इस फिल्म में विनीत कुमार सिंह, रणदीप हुड्डा और उर्वशी रौतेला जैसे कलाकार हैं. उम्मीद की जा रही थी कि एक्शन ड्रामा गदर 2 जैसा कमाल करेगी, लेकिन ऐसा नहीं हुआ. मूवी ने ओपनिंग डे पर महज 9.50 करोड़ कमाए, जो निश्चित रूप से एक सम्मानजनक आंकड़ा है. आइये जानते हैं दूसरे दिन इसने कितने करोड़ की कमाई की.

जाट ने दूसरे दिन कमाए इतने करोड़

sacnilk की रिपोर्ट की मानें तो जाट के दूसरे दिन के कलेक्शन में थोड़ी गिरावट दर्ज की गई. फिल्म ने मात्र 3.3 करोड़ की कमाई की. जिसके बाद इसका टोटल कलेक्शन 12.8 करोड़ हो गया. वहीं ओपनिंग डे पर सनी पाजी की मूवी ने 9.5 करोड़ खाते में डाले थे. वहीं वर्ल्डवाइड आंकड़ा 12 करोड़ से ज्यादा था. रिपोर्ट्स की मानें तो फिल्म को 100 करोड़ के बजट में बनाया गया है. एक्शन ड्रामा से उम्मीद थी कि यह गदर 2 जैसा कमाल दिखाएगी, लेकिन ऐसा नहीं हुआ.

जाट का कलेक्शन

Jaat Box Office Collection Day 1- 9.5 करोड़
Jaat Box Office Collection Day 2- 3.3 करोड़

Jaat Total Collection- 12.8 करोड़

क्या है जाट की कहानी

गोपीचंद मालिनेनी की ओर से निर्देशित और पीपल मीडिया फैक्ट्री और मैथरी मूवी मेकर्स की ओरसे निर्मित जाट में सनी देओल के साथ सैयामी खेर, रणदीप हुड्डा और विनीत कुमार सिंह मुख्य भूमिका में हैं. प्रभात खबर ने जाट को 2 रिव्यू दिया. कहानी की बात करें तो यह राणातुंगा (रणदीप हुड्डा) की कहानी है, जो मूल रूप से श्रीलंका से है, लेकिन वह अवैध ढंग से ना सिर्फ भारत के आंध्र प्रदेश में आ गया है बल्कि 40 गांवों पर अपना कब्जा जमाकर बैठा है. तभी गांव वालों को अत्याचार से बचाने के लिए जाट की एंट्री होती है. वह राणातुंगा के रावण राज को मात्र 10 घंटे में खत्म कर देता है.

यह भी पढ़ें- Jaat: केआरके ने सनी देओल की फिल्म का किया रिव्यू, बोले- दिमाग घर पर ही… दिए इतने स्टार्स

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: Ashish Lata

आशीष लता डिजिटल मीडिया की अनुभवी पत्रकार हैं और वर्तमान में प्रभात खबर में सीनियर कंटेंट राइटर के साथ एंटरटेनमेंट हेड के रूप में कार्यरत हैं. मीडिया इंडस्ट्री में करीब 7 साल का अनुभव रखने वाली आशीष ने एंटरटेनमेंट से लेकर देश-दुनिया और विभिन्न राज्यों की खबरों पर गहराई से काम किया है. बिहार, मध्यप्रदेश और राजस्थान जैसे राज्यों से जुड़ी खबरों के कंटेंट प्रोडक्शन में भी उनकी मजबूत पकड़ रही है. वह खबरों को आसान, रोचक और पाठकों की रुचि के अनुसार पेश करने के लिए जानी जाती हैं. एंटरटेनमेंट जर्नलिज्म में आशीष की खास दिलचस्पी सिनेमा और सितारों की दुनिया से जुड़ी खबरों में रही है. वह बॉलीवुड और टीवी इंडस्ट्री की थ्रोबैक स्टोरीज, BTS अपडेट्स, सेलेब्रिटी गॉसिप, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट, टीवी शोज, वेब सीरीज और स्टार इंटरव्यू जैसे विषयों पर लगातार लिखती रही हैं. इसके अलावा स्पेशल और प्रीमियम न्यूज कंटेंट तैयार करने में भी उनकी खास विशेषज्ञता मानी जाती है. उनकी राइटिंग स्टाइल में फैक्ट्स, एंटरटेनमेंट वैल्यू और रीडर्स फर्स्ट अप्रोच का अच्छा संतुलन देखने को मिलता है. आशीष लता ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत प्लस न्यूज से की थी. यहां उन्होंने बिहार में एंकर और रिपोर्टर के रूप में काम करते हुए कई महत्वपूर्ण ग्राउंड रिपोर्ट्स कीं. इस दौरान उन्होंने अशोक चौधरी और नगर निगम अध्यक्ष जैसे कई प्रमुख नेताओं के इंटरव्यू भी किए. शुरुआती दौर में रिपोर्टिंग और फील्ड जर्नलिज्म के अनुभव ने उनकी लेखन शैली और न्यूज प्रेजेंटेशन को और मजबूत बनाया. इसके बाद आशीष ने एबीपी न्यूज और ईटीवी भारत जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम किया। इन संस्थानों में रहते हुए उन्होंने न्यूज कवरेज, डिजिटल कंटेंट और एंटरटेनमेंट रिपोर्टिंग के कई अलग-अलग फॉर्मेट्स पर काम किया. लगातार बदलते डिजिटल मीडिया ट्रेंड्स को समझते हुए उन्होंने अपने कंटेंट को हमेशा ऑडियंस फ्रेंडली और SEO ऑप्टिमाइज्ड बनाए रखा. पटना में जन्मी आशीष लता की शुरुआती पढ़ाई पटना सेंट्रल स्कूल, सीबीएसी से हुई. इसके बाद उन्होंने पटना विश्वविद्यालय से बैचलर ऑफ मास कम्युनिकेशन की डिग्री हासिल की. आगे की पढ़ाई के लिए उन्होंने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से मास्टर्स ऑफ इलेक्ट्रॉनिक मीडिया किया. उनकी शैक्षणिक पृष्ठभूमि और मीडिया अनुभव उन्हें हिंदी पत्रकारिता के उन मूल सिद्धांतों की मजबूत समझ प्रदान करते हैं, जो जर्नलिज्म के बेसिक प्रिंसिपल 5Ws+1H यानी पर आधारित न्यूज राइटिंग के लिए बेहद जरूरी माने जाते हैं.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >