Jaat Box Office Collection Day 10: ‘जाट’ की कमाई का 10वां दिन, हिट की ओर कदम या फ्लॉप का इशारा? जानें टोटल कलेक्शन

Jaat Box Office Collection Day 10: सनी देओल, रणदीप हुड्डा, विनीत कुमार सिंह की फिल्म जाट की कमाई में गिरावट देखी गई. फिल्म बॉक्स ऑफिस पर तीन दिन से 4 करोड़ रुपये के आसपास ही कमाई कर रही. 10वें दिन का कलेक्शन आपको बताते हैं.

Jaat Box Office Collection Day 10: सनी देओल और रणदीप हुड्डा की फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर धूम मचा रखा है. हालांकि दो दिनों से फिल्म के कलेक्शन में कमी देखी गई. अक्षय कुमार अभिनीत केसरी 2 रिलीज हो गई है. केसरी चैप्टर 2, जाट को कड़ी टक्कर देगी, ऐसी उम्मीद की जा रहा है. अक्षय ने ओपनिंग डे पर 7 करोड़ रुपये से अपना खाता खोला. कहा जा रहा है कि इसे वीकेंड की छुट्टी का फायदा मिलेगा. दूसरी तरफ जाट के पिछले दो दिनों की कमाई काफी कम हुई है, जो बॉक्स ऑफिस पर इसकी गिरावट का हिंट है. दसवें दिन सनी की फिल्म ने कितना बिजनेस किया, यहां जानिए.

जाट के 10वें दिन का कलेक्शन आया सामने

जाट को सिनेमाघरों में बने रहने के लिए अक्षय कुमार की लेटेस्ट रिलीज केसरी चैप्टर 2 को कड़ी टक्कर देनी होगी. डायरेक्टर गोपीचंद मालिनेनी की फिल्म के एक सीन को लेकर बहुत विवाद हुआ, जिसका असर फिल्म के कलेक्शन पर पड़ा. हालांकि मेकर्स ने एक बयान जारी कर माफी मांग ली और वह सीन भी फिल्म से हटा दिया. सैकनिलक की रिपोर्ट की मानें तो 10वें दिन फिल्म ने अपनी झोली में अभी तक  3.75 करोड़ रुपये का बिजनेस किया है. टोटल कमाई फिल्म ने करीब 65.85 करोड़ रुपये की कर ली है.

जाट की कुल कमाई

Jaat Box Office Collection Day 1- 9.5 करोड़ रुपये
Jaat Box Office Collection Day 2- 7 करोड़ रुपये
Jaat Box Office Collection Day 3- 9.75 करोड़ रुपये
Jaat Box Office Collection Day 4- 14 करोड़ रुपये
Jaat Box Office Collection Day 5- 7.50 करोड़ रुपये
Jaat Box Office Collection Day 6- 6 करोड़ रुपये
Jaat Box Office Collection Day 7- 4 करोड़ रुपये
Jaat Box Office Collection Day 8- 4 करोड़ रुपये
Jaat Box Office Collection Day 9- 4.25 करोड़ रुपये
Jaat Box Office Collection Day 10-  3.75 करोड़ रुपये

जाट की टोटल कमाई-  69.40 करोड़ रुपये

यहां पढ़ें- Jaat: सनी देओल की फिल्म में अब नहीं दिखेगा ये सीन, बवाल मचने के बाद मेकर्स ने मांगी माफी और किया डिलीट

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Divya keshri

दिव्या केशरी एंटरटेनमेंट जर्नलिस्ट हैं और वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम की लीड के रूप में कार्यरत हैं. वह 2020 से प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ी हुई हैं और तब से लगातार फिल्म, टीवी और ओटीटी इंडस्ट्री की खबरों को कवर कर रही हैं. उनके पास लगभग 8 साल का जर्नलिज्म एक्सपीरियंस है. एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में उनकी मजबूत पकड़ फिल्म, वेब सीरीज, टीवी शो, बॉक्स ऑफिस, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, बीटीएस अपडेट्स, थ्रोबैक स्टोरी, गॉसिप और ट्रेंडिंग एंटरटेनमेंट न्यूज पर है. उनकी कोशिश रहती है कि हर खबर को आसान, भरोसेमंद और दिलचस्प अंदाज में पाठकों तक पहुंचाया जाए, ताकि पाठक सिर्फ जानकारी ही नहीं, बल्कि खबर से जुड़ाव भी महसूस करें.

शिक्षा और पत्रकारिता की शुरुआत

दिव्या केशरी ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से एडवरटाइजिंग एंड पब्लिक रिलेशंस में मास्टर्स की डिग्री हासिल की है. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की, जहां उन्हें अलग-अलग बीट्स पर काम करने का मौका मिला. इस दौरान उन्होंने कई स्पेशल स्टोरी और न्यूज पैकेज तैयार किए. झारखंड से जुड़ी कई अहम खबरों पर काम करते हुए उन्होंने रिसर्च और आसान भाषा में खबर लिखने की अपनी क्षमता को और मजबूत किया.

खबरों को लेकर सोच

दिव्या केशरी का मानना है कि एंटरटेनमेंट पत्रकारिता सिर्फ मनोरंजन की खबरें देना नहीं, बल्कि पाठकों तक सटीक, भरोसेमंद और रोचक जानकारी पहुंचाने की जिम्मेदारी भी है. पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws+1H पर उनकी मजबूत पकड़ है, जिसकी मदद से वह किसी भी खबर की गहराई तक पहुंचती हैं. वह SEO-ऑप्टिमाइज्ड, Google Discover फ्रेंडली और सरल भाषा में कंटेंट तैयार करती हैं, ताकि पाठकों को सही जानकारी आसानी से मिले और उनका पढ़ने का अनुभव बेहतर हो.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >