Jaat 2 में होगा डबल एक्शन के साथ धांसू एंटरटेनमेंट, डायरेक्टर ने बताया कब रिलीज होगा जाट का सीक्वल

Jaat 2: जाट की ब्लॉकबस्टर सफलता के बाद सनी देओल ने ऑफिशियल तौर पर जाट 2 की अनाउंसमेंट की. सीक्वल का निर्देशन भी गोपीचंद मालिनेनी करेंगे. वहीं गदर 2 एक्टर भी अपनी भूमिका दोहराते दिखेंगे. फैंस सीक्वल को लेकर सुपर एक्साइटेड हैं. वह जानना चाहते हैं कि नए एक्शन थ्रिलर की स्क्रिप्ट कब तैयार होगी और इसमें क्या नया देखने को मिलेगा.

Jaat 2: बॉलीवुड सुपरस्टार सनी देओल और रणदीप हुड्डा स्टारर जाट 10 अप्रैल को सिनेमाघरों में रिलीज हुई. फिल्म को दर्शकों ने काफी अच्छा रिस्पांस दिया. यही कारण है कि थियेटर्स के बाहर भीड़ लग गई. कई फैंस तो ट्रैक्टर और ट्रकों से पहुंचे. मूवी ने भारत में अब तक 61 करोड़ की कमाई कर ली है. वहीं दुनियाभर में इसका कलेक्शन 85 करोड़ तक पहुंच गया है. इस सफलता को देखते हुए मेकर्स ने जाट की अनाउंसमेंट कर दी है. अब निर्देशन गोपीचंद मालिनेनी ने सीक्वल को लेकर बड़ा अपडेट दिया है.

जाट को लेकर गोपीचंद मालिनेनी ने दिया बड़ा अपडेट

गोपीचंद मालिनेनी से पूछा गया कि क्या जाट की स्क्रिप्ट रेडी है. इसपर निर्देशक ने बॉलीवुड हंगामा संग बात करते हुए कहा कि इसमें समय लगेगा, क्योंकि अच्छी कहानी को बड़े ही समय से साथ सोचना पड़ता है. वहीं ट्विस्ट के बारे में बात करते हुए कहा, ”सीक्वल में जाट से ज्यादा एक्शन, ज्यादा इमोशन और मनोरंजन होगा. इस बार, हम इसमें पारिवारिक एंगल भी रखेंगे. यह दर्शकों के लिए कुछ दिलचस्प होगा.” निर्देशक से जब पूछा गया कि क्या जाट 2 साल 2026 तक रिलीज हो सकती है. इसपर उन्होंने हां में जवाब दिया.

जाट 2 से पहले तेलुगु फिल्म पर काम शुरू करेंगे गोपीचंद मालिनेनी

जाट 2 को बनने में फिलहाल समय लगेगा, क्योंकि गोपीचंद मालिनेनी एक एक्शन से भरपूर तेलुगु फिल्म पर काम शुरू कर रहे हैं. उन्होंने खुलासा किया, “मैं नंदमुरी बालकृष्ण स्टारर एक तेलुगु फिल्म पर काम शुरू कर रहा हूं. यह एक एक्शन फिल्म है. मैंने इससे पहले एनबीके के साथ वीरा सिम्हा रेड्डी में काम किया था और यह एक ब्लॉकबस्टर थी.”

जाट की अनाउंसमेंट सनी देओल ने ऐसे की

जाट की अनाउंसमेंट करते हुए सनी देओल ने इंस्टाग्राम पर एक धांसू पोस्टर शेयर किया. वहीं कैप्शन में लिखा, “#जाट एक नए मिशन पर! #जाट 2”. सीक्वल का निर्देशन गोपीचंद मालिनेनी करेंगे. पोस्टर में फिल्म के तीन निर्माताओं नवीन यरनेनी, रविशंकर वाई और टीजी विश्व प्रसाद के नाम भी बताए गए हैं. मैथरी मूवी मेकर्स सीक्वल का समर्थन करेंगे. सनी की वापसी के अलावा कलाकारों की कोई घोषणा नहीं की गई है.

यह भी पढ़ें- Jaat: डायरेक्टर गोपीचंद मलिनेनी ने फिल्म की ब्लॉकबस्टर सफलता पर तोड़ी चुप्पी, कहा- 100 प्रतिशत ऑर्गेनिक होने…

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Ashish lata

आशीष लता हिंदी डिजिटल मीडिया की अनुभवी पत्रकार और कंटेंट स्ट्रेटेजिस्ट हैं. पत्रकारिता और डिजिटल कंटेंट इंडस्ट्री में उन्हें 8 साल से ज्यादा का एक्सपीरियंस है. फिलहाल वह प्रभात खबर में सीनियर कंटेंट राइटर और एंटरटेनमेंट हेड के तौर पर काम कर रही हैं. यहां वह बॉलीवुड, टेलीविजन, ओटीटी, वेब सीरीज, बॉक्स ऑफिस, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, एंटरटेनमेंट ट्रेंड्स और प्रीमियम डिजिटल कंटेंट पर फोकस करती हैं.

एंटरटेनमेंट जर्नलिज्म हमेशा से उनकी सबसे पसंदीदा बीट रही है. फिल्मों से लेकर टीवी, ओटीटी और सेलिब्रिटी वर्ल्ड तक, हर बड़ी और छोटी अपडेट पर उनकी पैनी नजर रहती है. उन्होंने बॉलीवुड और टीवी इंडस्ट्री की थ्रोबैक स्टोरीज, BTS (Behind The Scenes) अपडेट्स, सेलिब्रिटी लाइफस्टाइल, वायरल मोमेंट्स, वेब सीरीज रिव्यू, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट्स और एक्सक्लूसिव एंटरटेनमेंट स्टोरीज पर लगातार काम किया है. ट्रेंडिंग टॉपिक्स को ऑडियंस की पसंद के साथ जोड़कर आसान और दिलचस्प अंदाज में पेश करना उनकी सबसे बड़ी ताकत है. उनकी राइटिंग में फैक्ट्स, इनसाइट्स और एंटरटेनमेंट का ऐसा बैलेंस देखने को मिलता है, जो यूजर्स को सिर्फ जानकारी ही नहीं देता, बल्कि उन्हें आखिर तक पढ़ने के लिए भी जोड़े रखता है.

पत्रकारिता अनुभव

पत्रकारिता की शुरुआत उन्होंने प्लस न्यूज से की, जहां बिहार में एंकर और रिपोर्टर के रूप में काम करते हुए कई महत्वपूर्ण ग्राउंड रिपोर्ट्स तैयार कीं. फील्ड रिपोर्टिंग के दौरान उन्होंने कई वरिष्ठ राजनीतिक नेताओं और प्रशासनिक अधिकारियों के इंटरव्यू भी किए. इसके बाद उन्होंने एबीपी न्यूज और ईटीवी भारत जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में भी अलग-अलग भूमिकाओं में अपनी सेवाएं दीं.

शिक्षा

आशीष लता ने पटना विश्वविद्यालय से बैचलर ऑफ मास कम्युनिकेशन और माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में मास्टर्स की डिग्री हासिल की है. फैक्ट-बेस्ड रिपोर्टिंग, रिसर्च और जर्नलिज्म के 5Ws + 1H सिद्धांतों पर उनकी मजबूत पकड़ है. यही वजह है कि उनका कंटेंट भरोसेमंद, संतुलित और पाठकों के लिए उपयोगी माना जाता है.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >