Jaat 2: सनी देओल की ‘जाट 2’ पर बोले डायरेक्टर- ये सीन ही बिछा रहा था सीक्वल की नींव

Jaat 2: जाट के निर्देशक गोपीचंद मालिनेनी ने हाल ही में जाट 2 की घोषणा की थी. अब उन्होंने जाट 2 को लेकर बात की. उनकी फिल्म जाट सिनेमाघरों में अच्छआ प्रदर्शन कर रही है, जिसमें सनी देओल और रणदीप हुड्डा ने अहम किरदार निभाया हैं.

Jaat 2: गोपीचंद मालिनेनी निर्देशित फिल्म जाट ने बॉक्स ऑफिस पर अच्छी ओपनिंग की. फिल्म ने पहले दिन 9.5 करोड़ रुपये की कमाई की. गदर 2 के बाद सनी की ये फिल्म टिकट खिड़की पर शानदार प्रदर्शन कर रही है. फिल्म के रिलीज के कुछ दिन बाद ही मेकर्स ने इसके सीक्वल का ऐलान कर दिया. फैंस इस अनाउंसमेंट से काफी खुश है और इस बीच एक इंटरव्यू में डायरेक्टर ने जाट 2 को लेकर बात की.

गोपीचंद मालिनेनी बोले- फिल्म का आखिरी सीन…

जाट के डायरेक्टर गोपीचंद मालिनेनी ने मिड डे से बातचीत में बताया कि जाट की कहानी हमेशा आगे जारी रखने का प्लान बनाया था. फिल्म का आखिरी सीन ही सीक्वल की शुरुआत के लिए तैयार किया गया है. साथ ही उन्होंने कहा कि जब वह जाट की शूटिंग कर रहे थे, तभी उन्हें यकीन था कि इसका दूसरा भाग बनाना उनके लिए सही रहेगा और ये काम करेगा. वहीं, एक अन्य इंटरव्यू में उन्होंने रिवील किया कि जाट 2 पर काम साल 2026 से शुरू होगा. ऐसे में दर्शकों को दूसरे पार्ट के लिए थोड़ा इंतजार करना होगा.

गोपीचंद मालिनेनी अब किस फिल्म पर काम कर रहे

गोपीचंद मालिनेनी जाट के बाद अब जून में एक तेलुगु फिल्म की शूटिंग शुरू करेंगे और इसकी तैयारी में वह जोर-शोर से लग गए हैं. उन्होंने बताया कि इसके बाद ही वह सनी देओल के साथ जाट 2 पर काम करेंगे. साथ ही बताया कि जाट 2 की स्टोरी भी तैयार हो चुके हैं. उन्होंने बताया कि उनका ड्रीम एक बड़े एंटरटेनमेंट प्रोजेक्ट में सलमान खान और शाहरुख खान के साथ काम करने का हैं.

जाट का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन

सनी देओल की पिल्म ने अबतक 69.40 करोड़ रुपये का कलेक्शन कर लिया है. फिल्म ने अपने रिलीज के 10वें दिन करीब 3.75 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया. फिल्म 10 अप्रैल को ��िलीज हुई थी.

यहां पढ़ें- Jaat: सनी देओल की फिल्म में अब नहीं दिखेगा ये सीन, बवाल मचने के बाद मेकर्स ने मांगी माफी और किया डिलीट

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Divya keshri

दिव्या केशरी एंटरटेनमेंट जर्नलिस्ट हैं और वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम की लीड के रूप में कार्यरत हैं. वह 2020 से प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ी हुई हैं और तब से लगातार फिल्म, टीवी और ओटीटी इंडस्ट्री की खबरों को कवर कर रही हैं. उनके पास लगभग 8 साल का जर्नलिज्म एक्सपीरियंस है. एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में उनकी मजबूत पकड़ फिल्म, वेब सीरीज, टीवी शो, बॉक्स ऑफिस, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, बीटीएस अपडेट्स, थ्रोबैक स्टोरी, गॉसिप और ट्रेंडिंग एंटरटेनमेंट न्यूज पर है. उनकी कोशिश रहती है कि हर खबर को आसान, भरोसेमंद और दिलचस्प अंदाज में पाठकों तक पहुंचाया जाए, ताकि पाठक सिर्फ जानकारी ही नहीं, बल्कि खबर से जुड़ाव भी महसूस करें.

शिक्षा और पत्रकारिता की शुरुआत

दिव्या केशरी ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से एडवरटाइजिंग एंड पब्लिक रिलेशंस में मास्टर्स की डिग्री हासिल की है. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की, जहां उन्हें अलग-अलग बीट्स पर काम करने का मौका मिला. इस दौरान उन्होंने कई स्पेशल स्टोरी और न्यूज पैकेज तैयार किए. झारखंड से जुड़ी कई अहम खबरों पर काम करते हुए उन्होंने रिसर्च और आसान भाषा में खबर लिखने की अपनी क्षमता को और मजबूत किया.

खबरों को लेकर सोच

दिव्या केशरी का मानना है कि एंटरटेनमेंट पत्रकारिता सिर्फ मनोरंजन की खबरें देना नहीं, बल्कि पाठकों तक सटीक, भरोसेमंद और रोचक जानकारी पहुंचाने की जिम्मेदारी भी है. पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws+1H पर उनकी मजबूत पकड़ है, जिसकी मदद से वह किसी भी खबर की गहराई तक पहुंचती हैं. वह SEO-ऑप्टिमाइज्ड, Google Discover फ्रेंडली और सरल भाषा में कंटेंट तैयार करती हैं, ताकि पाठकों को सही जानकारी आसानी से मिले और उनका पढ़ने का अनुभव बेहतर हो.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >