क्या हॉलीवुड एक्ट्रेस Samantha Lockwood को डेट कर रहे सलमान खान? एक्ट्रेस ने इसपर तोड़ी चुप्पी

इस समय सोशल मीडिया पर बॉलीवुड एक्टर सलमान खान और सामंथा लॉकवुड की लिंकअप की खबरें छाई हुई है. अब एक्ट्रेस ने एक इंटरव्यू पर इसपर बात की.

Salman Khan New Girlfriend: बॉलीवुड के मोस्ट एलिजिबल बैचलर सलमान खान की शादी को लेकर फैंस हमेशा से उत्सुक रहते है. सलमान वैसे तो अपने लव लाइफ को लेकर चर्चा में रहते है. हर बार दबंग खान का नाम किसी ना किसी एक्ट्रेस के साथ जुड़ता रहता है, लेकिन वो हर बार खुद को सिंगल ही बताते है. अब उनका नाम एक हॉलीवुड एक्ट्रेस सामंथा लॉकवुड (Samantha Lockwood) के साथ जुड़ रहा है. इसपर अब एक्ट्रेस ने अपनी चुप्पी तोड़ी है.

दरअसल, इस समय सोशल मीडिया पर सलमान खान और सामंथा लॉकवुड की लिंकअप की खबरें छाई हुई है. दरअसल कुछ समय पहले सामंथा एक्टर के बर्थडे पर उनके पनवेल फार्म हाउस पर दिखी थी, जिसके बाद दोनों के अफेयर की खबर फैल गई. हालांकि अब एक्ट्रेस ने बॉलीवुड हंगामा के साथ एक इंटरव्यू पर इसपर बात की.

सामंथा लॉकवुड ने कहा कि, ‘मुझे लगता है कि लोग ज्यादा बातें करते हैं. लोग कुछ भी नहीं के बारे में बहुत कुछ कह सकते हैं. मैं सलमान से मिली और वह बहुत अच्छे इंसान हैं। इस बारे में बस इतना ही कहना है. इसलिए मुझे नहीं पता कि लोगों की यह सोच कहां से आती है. मेरा मतलब है कि मैं उनसे और ऋतिक रोशन से मिली, लेकिन मेरे और ऋतिक के बारे में कोई कुछ नहीं कहता. इसलिए मुझे नहीं पता कि यह खबर कहां से आती है लेकिन जाहिर है, यह काफी अलग है.

Also Read: Vikram Vedha First Look: ऋतिक रोशन का ‘वेधा’ के रूप में इंटेंस लुक, चेहरे पर खून-बिखरे बाल में दिखे एक्टर

सामंथा लॉकवुड ने सलमान खान के जन्मदिन पार्टी के बारे में कहा, मैं सिर्फ सलमान को जानती थी. मैं उनसे पहले भी एक-दो बार मिल चुकी थी, इसलिए मेरे लिए वह एकमात्र सेलिब्रिटी थे जिन्हें मैं जानता थी.’ बता दें कि सलमान खान ने पिछले महीने अपने पनवेल फार्महाउस पर अपने करीबी दोस्तों और परिवार के साथ मनाया था.

बता दें कि सलमान खान इन दिनों रियलिटी शो बिग बॉस 15 को होस्ट कर रहे है. वहीं, फिल्मों की बात करें तो एक्टर टाइगर 3 को लेकर चर्चा में है और इस फिल्म में उनके साथ कैटरीना कैफ भी है. इसके अलावा उनके पास नके पास कभी ईद कभी दीवाली और नो एंट्री का सीक्वल जैसी फिल्में भी है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >