क्या प्रेग्नेंट हैं Parineeti Chopra, बेबी प्लानिंग पर राघव चड्ढा बोले- गुड न्यूज जल्द आने वाली है

Parineeti Chopra Pregnancy: परिणीति चोपड़ा और राघव चड्ढा बॉलीवुड के क्यूटटेस्ट कपल में से एक हैं. दोनों ने 24 सितंबर 2023 को उदयपुर के आलीशान लीला पैलेस में शादी की थी. अब ‘द ग्रेट इंडियन कपिल शो’ में राघव चड्ढा ने परिणीति के प्रेग्नेंट होने का हिंट दिया.

Parineeti Chopra Pregnancy: बॉलीवुड एक्ट्रेस परिणीति चोपड़ा और उनके पति, राजनेता राघव चड्ढा हाल ही में कपिल शर्मा के ‘द ग्रेट इंडियन कपिल शो’ में पहुंचे. इस दौरान उन्होंने कॉमेडियन संग जमकर मस्ती की. कपिल से बातचीत के दौरान, राघव ने बेबी प्लानिंग को लेकर बात की. उन्होंने कहा कि गुड न्यूज जल्द ही देंगे. यह सुनकर एक्ट्रेस शॉक्ड हो गई.

क्या प्रेग्नेंट हैं परिणीति चोपड़ा, राघव चड्ढ़ा ने दिया हिंट

‘द ग्रेट इंडियन कपिल शो’ के आने वाले एपिसोड में, कपिल एक पर्सनल किस्सा सुनाते हैं कि कैसे उनकी मां, उनकी पत्नी के घर में आते ही सीधे “ग्रैंडकिड मोड” में आ गईं. वह न्यूलीवेड को भी बेबी प्लानिंग करने की सलाह देते हैं. राघव यह सुनकर एक्साइटेड हो जाते हैं और कहते हैं, “देंगे, आपको देंगे… गुड न्यूज जल्दी देंगे.” पति की ये बात सुनकर परिणीति हैरान रह जाती हैं और हंसी रोकने की कोशिश करती हैं. कपिल आगे पूछते हैं, “गुड न्यूज आ रहा है क्या? लड्डू बांटने लगे क्या?”, तो राघव खिलखिलाकर हंसते हुए कहते हैं, “किसी न किसी मोड़ पर देंगे.”

परिणीति ने शेयर की थी फोटो

परिणीति ने इंस्टाग्राम पर द ग्रेट इंडियन कपिल शो की कई फोटोज इंस्टाग्राम पर शेयर की. तसवीरों में कपल को कपिल शर्मा संग खूब मस्ती करते हुए देखा जा सकता है. एक तस्वीर में तो वे शादी के बाद होने वाला अंगूठी ढूंढने की रस्म करते दिखाई दे रहे हैं. एक्ट्रेस ने पोस्ट संग कैप्शन में लिखा, “यह एपिसोड हमारे अंदर के पागलपन को बाहर ला रहा है! आज रात 8 बजे, नेटफ्लिक्स पर.”

यह भी पढ़ें- Taarak Mehta Ka Ooltah Chashmah: सुंदर वीरा ने 17 साल तक शो का हिस्सा बने रहने पर तोड़ी चुप्पी, कहा- जेठालाल संग मेरा काफी…

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Ashish lata

आशीष लता हिंदी डिजिटल मीडिया की अनुभवी पत्रकार और कंटेंट स्ट्रेटेजिस्ट हैं. पत्रकारिता और डिजिटल कंटेंट इंडस्ट्री में उन्हें 8 साल से ज्यादा का एक्सपीरियंस है. फिलहाल वह प्रभात खबर में सीनियर कंटेंट राइटर और एंटरटेनमेंट हेड के तौर पर काम कर रही हैं. यहां वह बॉलीवुड, टेलीविजन, ओटीटी, वेब सीरीज, बॉक्स ऑफिस, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, एंटरटेनमेंट ट्रेंड्स और प्रीमियम डिजिटल कंटेंट पर फोकस करती हैं.

एंटरटेनमेंट जर्नलिज्म हमेशा से उनकी सबसे पसंदीदा बीट रही है. फिल्मों से लेकर टीवी, ओटीटी और सेलिब्रिटी वर्ल्ड तक, हर बड़ी और छोटी अपडेट पर उनकी पैनी नजर रहती है. उन्होंने बॉलीवुड और टीवी इंडस्ट्री की थ्रोबैक स्टोरीज, BTS (Behind The Scenes) अपडेट्स, सेलिब्रिटी लाइफस्टाइल, वायरल मोमेंट्स, वेब सीरीज रिव्यू, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट्स और एक्सक्लूसिव एंटरटेनमेंट स्टोरीज पर लगातार काम किया है. ट्रेंडिंग टॉपिक्स को ऑडियंस की पसंद के साथ जोड़कर आसान और दिलचस्प अंदाज में पेश करना उनकी सबसे बड़ी ताकत है. उनकी राइटिंग में फैक्ट्स, इनसाइट्स और एंटरटेनमेंट का ऐसा बैलेंस देखने को मिलता है, जो यूजर्स को सिर्फ जानकारी ही नहीं देता, बल्कि उन्हें आखिर तक पढ़ने के लिए भी जोड़े रखता है.

पत्रकारिता अनुभव

पत्रकारिता की शुरुआत उन्होंने प्लस न्यूज से की, जहां बिहार में एंकर और रिपोर्टर के रूप में काम करते हुए कई महत्वपूर्ण ग्राउंड रिपोर्ट्स तैयार कीं. फील्ड रिपोर्टिंग के दौरान उन्होंने कई वरिष्ठ राजनीतिक नेताओं और प्रशासनिक अधिकारियों के इंटरव्यू भी किए. इसके बाद उन्होंने एबीपी न्यूज और ईटीवी भारत जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में भी अलग-अलग भूमिकाओं में अपनी सेवाएं दीं.

शिक्षा

आशीष लता ने पटना विश्वविद्यालय से बैचलर ऑफ मास कम्युनिकेशन और माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में मास्टर्स की डिग्री हासिल की है. फैक्ट-बेस्ड रिपोर्टिंग, रिसर्च और जर्नलिज्म के 5Ws + 1H सिद्धांतों पर उनकी मजबूत पकड़ है. यही वजह है कि उनका कंटेंट भरोसेमंद, संतुलित और पाठकों के लिए उपयोगी माना जाता है.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >