साक्षी धोनी-अनुष्का शर्मा बचपन के हैं दोस्त, एक ही स्कूल में करती थीं पढ़ाई, यकीन नहीं होता तो देखें PHOTOS

चेन्नई सुपर किंग्स आईपीएल 2023 की चैंपियन बन गई है. ऐसे में क्या आपको पता है कि एमएस धोनी की पत्नी साक्षी धोनी और विराट कोहली की पत्नी अनुष्का शर्मा बचपन के दोस्त हैं. दोनों की फोटोज सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही है.

चेन्नई सुपर किंग्स आईपीएल 2023 की चैंपियन बन गई है. फाइनल मुकाबले में सीएसके ने गुजरात टाइटंस को 5 विकेट से हरा दिया. चेन्नई के लिए इस मैच में जीत के हीरो रवींद्र जडेजा बने. उन्होंने आखिरी 2 गेंदों पर 10 रन जड़ चेन्नई को ऐतिहासिक जीत दिलाई. आईपीएल 2023 फाइनल के बाद सीएसके के कप्तान महेंद्र सिंह धोनी की पत्नी साक्षी धोनी और बॉलीवुड एक्ट्रेस अनुष्का शर्मा की कुछ पुरानी तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हो रही हैं, जो लोगों को याद दिला रही हैं कि दोनों बचपन की दोस्त हैं. जी हां, आपने सही पढ़ा अनुष्का और साक्षी दोनों स्कूल के दिनों से एक-दूसरे को जानती हैं और दोनों की बॉन्डिंग धोनी और अनुष्का के पति विराट कोहली के रिश्तों से भी पुरानी है.

अनुष्का शर्मा और साक्षी धोनी बचपन के है दोस्त

अनुष्का शर्मा और साक्षी धोनी असम के एक ही स्कूल में पढ़ते थे और साथ ही साथ क्लासमेट भी थे. अनुष्का शर्मा के पिता, सेवानिवृत्त कर्नल हैं. अजय कुमार शर्मा एक बार असम में तैनात थे और जब अनुष्का असम में थीं, तब उन्होंने सेंट मैरी स्कूल में पढ़ाई की, जहां साक्षी धोनी भी अपने बचपन के दिनों में पढ़ती थीं. एक वायरल फोटो में, अनुष्का और साक्षी को एक साथ विंटर आउटफिट पहने और दोस्तों के साथ कुछ क्वालिटी टाइम बिताते हुए देखा जा सकता है.

साक्षी को लेकर क्या कहा था अनुष्का ने

एक इंटरव्यू में साक्षी धोनी के बारे में बात करते हुए, अनुष्का शर्मा ने एक बार कहा था, “साक्षी और मैं असम के एक बहुत छोटे शहर में एक साथ रहते थे. जब उसने मुझे बताया कि वह कहां रहती है, तो मैंने कहा कि वाह, मैं यहां भी रह चुकी हूं! उन्होंने कहा मैं इस स्कूल में गयी थी, मैंने कहा कि मैं भी इस स्कूल में गयी थी.” अपनी फैंसी ड्रेस फोटो के बारे में बात करते हुए, अनुष्का शर्मा ने भी कहा, “और फिर मुझे एक तस्वीर मिली, जिसमें साक्षी को परी के रूप में तैयार किया गया है और मैं अपनी पसंदीदा माधुरी की तरह घाघरा में तैयार हूं. साक्षी बेहद मजाकिया हैं.”

Also Read: IPL 2023 CSK Winner: MS धोनी की जीत का जश्न मनाती दिखी सारा अली खान, किया डांस, फैंस बोले- शुभमन गिल का…

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Ashish lata

आशीष लता हिंदी डिजिटल मीडिया की अनुभवी पत्रकार और कंटेंट स्ट्रेटेजिस्ट हैं. पत्रकारिता और डिजिटल कंटेंट इंडस्ट्री में उन्हें 8 साल से ज्यादा का एक्सपीरियंस है. फिलहाल वह प्रभात खबर में सीनियर कंटेंट राइटर और एंटरटेनमेंट हेड के तौर पर काम कर रही हैं. यहां वह बॉलीवुड, टेलीविजन, ओटीटी, वेब सीरीज, बॉक्स ऑफिस, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, एंटरटेनमेंट ट्रेंड्स और प्रीमियम डिजिटल कंटेंट पर फोकस करती हैं.

एंटरटेनमेंट जर्नलिज्म हमेशा से उनकी सबसे पसंदीदा बीट रही है. फिल्मों से लेकर टीवी, ओटीटी और सेलिब्रिटी वर्ल्ड तक, हर बड़ी और छोटी अपडेट पर उनकी पैनी नजर रहती है. उन्होंने बॉलीवुड और टीवी इंडस्ट्री की थ्रोबैक स्टोरीज, BTS (Behind The Scenes) अपडेट्स, सेलिब्रिटी लाइफस्टाइल, वायरल मोमेंट्स, वेब सीरीज रिव्यू, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट्स और एक्सक्लूसिव एंटरटेनमेंट स्टोरीज पर लगातार काम किया है. ट्रेंडिंग टॉपिक्स को ऑडियंस की पसंद के साथ जोड़कर आसान और दिलचस्प अंदाज में पेश करना उनकी सबसे बड़ी ताकत है. उनकी राइटिंग में फैक्ट्स, इनसाइट्स और एंटरटेनमेंट का ऐसा बैलेंस देखने को मिलता है, जो यूजर्स को सिर्फ जानकारी ही नहीं देता, बल्कि उन्हें आखिर तक पढ़ने के लिए भी जोड़े रखता है.

पत्रकारिता अनुभव

पत्रकारिता की शुरुआत उन्होंने प्लस न्यूज से की, जहां बिहार में एंकर और रिपोर्टर के रूप में काम करते हुए कई महत्वपूर्ण ग्राउंड रिपोर्ट्स तैयार कीं. फील्ड रिपोर्टिंग के दौरान उन्होंने कई वरिष्ठ राजनीतिक नेताओं और प्रशासनिक अधिकारियों के इंटरव्यू भी किए. इसके बाद उन्होंने एबीपी न्यूज और ईटीवी भारत जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में भी अलग-अलग भूमिकाओं में अपनी सेवाएं दीं.

शिक्षा

आशीष लता ने पटना विश्वविद्यालय से बैचलर ऑफ मास कम्युनिकेशन और माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में मास्टर्स की डिग्री हासिल की है. फैक्ट-बेस्ड रिपोर्टिंग, रिसर्च और जर्नलिज्म के 5Ws + 1H सिद्धांतों पर उनकी मजबूत पकड़ है. यही वजह है कि उनका कंटेंट भरोसेमंद, संतुलित और पाठकों के लिए उपयोगी माना जाता है.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >