International Women’s Day: कंगना रनौत ने महिलाओं को किया सलाम, कहा- इस दुनिया में हर कोई एक महिला…

International Women’s Day: आज अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर कंगना रनौत ने महिलाओं के नाम एक सशक्त संदेश दिया है. उन्होंने अपने पोस्ट में लिखा कि, तुम्हें किसी और की तरह बनने की जरूरत नहीं है.

International Women’s Day: बॉलीवुड एक्ट्रेस कंगना रनौत आज बॉलीवुड की सबसे मजबूत और स्वतंत्र महिलाओं में से एक हैं. कंगना किसी भी मुद्दे पर अपनी राय रखने से पीछे नहीं हटती. एक्ट्रेस ने अपनी फिल्मों के जरिए अपनी एक पहचान बनाई है. आज अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर कंगना ने सभी महिलाओं को बधाई दिया है. साथ ही उन्होंने एक खास मैसेज महिलाओं के नाम लिखा है. वह मैसेज क्या है आपको बताते हैं.

महिला दिवस पर कंगना रनौत ने दी महिलाओं को बधाई

कंगना रनौत ने अपने एक्स पर अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस की बधाई देते हुए महिलाओं के नाम लिखा, इस अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर मेरा सभी महिलाओं के लिए संदेश है – कभी भी किसी को यह मत मानने दो कि तुम्हें पुरुषों की तरह बनना है या दूसरी महिलाओं से मुकाबला करना है. नहीं. तुम्हें किसी और की तरह बनने की जरूरत नहीं है. तुम्हारे अंदर एक शक्ति है, जिसे बस जगाने और उजागर करने की जरूरत है. बस खुद पर ध्यान दो, दयालु बनो, जिज्ञासु बनो, और खुद को अपनाओ. औरत होने का पूरा एहसास करो. तुम एक देवी हो, दुनिया को तुम्हारी जरूरत है. तुम पूरी तरह से पर्याप्त हो, तुम सबकुछ हो.

प्रभात खबर की प्रीमियम स्टोरीMagadha Empire : बिम्बिसार ने अपनी सुदृढ़ प्रशासनिक व्यवस्था से मगध को किया सशक्त, ऐसे हुआ पतन

कंगना रनौत बोलीं- इस दुनिया में हर कोई एक महिला…

क्वीन कंगना रनौत ने आगे अपने पोस्ट में लिखा, याद रखो, इस दुनिया में हर कोई एक महिला के प्यार और कृपा की उम्मीद करता है. याद रखो, इस दुनिया में हर कोई एक महिला के प्यार और स्नेह की उम्मीद करता है. याद करो, जब तुम छोटे थे, तब तुम्हें सिर्फ अपनी मां की जरूरत थी. वही बनो – और ज्यादा प्यार फैलाओ, ज्यादा दया करो, ज्यादा बांटो, बस और भी ज्यादा एक औरत बनो.तुम एक देवी हो, दुनिया को तुम्हारी जरूरत है. तुम पूरी तरह से पर्याप्त हो, तुम सबकुछ हो. उनके पोस्ट पर यूजर्स रिएक्ट कर रहे हैं. एक मीडिया यूजर ने लिखा, आपने कितनी सच्ची बात लिख दी. एक यूजर ने लिखा, मैम आप महिलाओं के लिए एक आर्दश हो. एक यूजर ने लिखा, आप ऐसे ही बेबाक रहो.

कंगना रनौत की ये फिल्म हुई थी बुरी तरह फ्लॉप

कंगना रनौत पिछली बार फिल्म इमरजेंसी में नजर आई थी. फिल्म बॉक्स ऑफिस पर बुरी तरह पिट गई थी. इसमें कंगना ने पूर्व भारतीय प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी की भूमिका निभाई. काफी प्रमोशन करने के बाद भी मूवी को दर्शकों ने पसंद नहीं किया. फिल्म ने घरेलू बॉक्स ऑफिस पर केवल 18.35 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Divya keshri

दिव्या केशरी एंटरटेनमेंट जर्नलिस्ट हैं और वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम की लीड के रूप में कार्यरत हैं. वह 2020 से प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ी हुई हैं और तब से लगातार फिल्म, टीवी और ओटीटी इंडस्ट्री की खबरों को कवर कर रही हैं. उनके पास लगभग 8 साल का जर्नलिज्म एक्सपीरियंस है. एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में उनकी मजबूत पकड़ फिल्म, वेब सीरीज, टीवी शो, बॉक्स ऑफिस, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, बीटीएस अपडेट्स, थ्रोबैक स्टोरी, गॉसिप और ट्रेंडिंग एंटरटेनमेंट न्यूज पर है. उनकी कोशिश रहती है कि हर खबर को आसान, भरोसेमंद और दिलचस्प अंदाज में पाठकों तक पहुंचाया जाए, ताकि पाठक सिर्फ जानकारी ही नहीं, बल्कि खबर से जुड़ाव भी महसूस करें.

शिक्षा और पत्रकारिता की शुरुआत

दिव्या केशरी ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से एडवरटाइजिंग एंड पब्लिक रिलेशंस में मास्टर्स की डिग्री हासिल की है. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की, जहां उन्हें अलग-अलग बीट्स पर काम करने का मौका मिला. इस दौरान उन्होंने कई स्पेशल स्टोरी और न्यूज पैकेज तैयार किए. झारखंड से जुड़ी कई अहम खबरों पर काम करते हुए उन्होंने रिसर्च और आसान भाषा में खबर लिखने की अपनी क्षमता को और मजबूत किया.

खबरों को लेकर सोच

दिव्या केशरी का मानना है कि एंटरटेनमेंट पत्रकारिता सिर्फ मनोरंजन की खबरें देना नहीं, बल्कि पाठकों तक सटीक, भरोसेमंद और रोचक जानकारी पहुंचाने की जिम्मेदारी भी है. पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws+1H पर उनकी मजबूत पकड़ है, जिसकी मदद से वह किसी भी खबर की गहराई तक पहुंचती हैं. वह SEO-ऑप्टिमाइज्ड, Google Discover फ्रेंडली और सरल भाषा में कंटेंट तैयार करती हैं, ताकि पाठकों को सही जानकारी आसानी से मिले और उनका पढ़ने का अनुभव बेहतर हो.

और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >