Indian Idol 14: वैभव गुप्ता बने इंडियन आइडल 14 के विजेता, जानें जीत के बाद सिंगर ने क्या कहा, VIDEO

Indian Idol 14: वैभव गुप्ता इंडियन आइडल 14 के विनर बन गए है. वैभव ने सबको पीछे छोड़ते हुए ट्राफी पर कब्जा कर लिया. उन्हें 25 लाख रुपये नकद पुरस्कार मिला.

Indian Idol 14 winner: वैभव गुप्ता इंडियन आइडल 14 के विनर बन गए है. ट्राफी के साथ-साथ उन्हें 25 लाख रुपये नकद पुरस्कार और एक शानदार कार मिला. सुभादीप दास चौधरी फर्स्ट रनर-अप बने और पीयूष दूसरे रनर-अप बने. दोनों रनर-अप को पांच-पांच लाख रुपए मिले. इंडियन आइडल सीजन 14 के ग्रैंड फिनाले में वैभव, सुभादीप दास, पीयूष पंवार, अनन्या पाल, अंजना पद्मनाभन और आद्या मिश्रा थी. वैभव ने सबको पीछे छोड़ते हुए ट्राफी पर कब्जा कर लिया. वैभव गुप्ता ने पिंकविला से बात करते हुए बताया कि जीते हुए रकम एक स्टूडियो बनाएंगे. उन्होंने कहा, “मैंने शो से जो पुरस्कार राशि जीती है, उससे मैं अपना स्टूडियो बनाना चाहता हूं, जहां मैं गाने रिकॉर्ड कर सकूं. मेरे दर्शकों और फैंस ने हमेशा मेरा समर्थन किया है और मैं चाहता हूं कि मैं हमेशा उनका मनोरंजन कर सकूं. स्टूडियो होना हमेशा से एक सपना रहा है और पुरस्कार राशि के साथ, मैं इसे आसानी से हासिल कर सकता हूं.”

Indian Idol 14 Winner: छोटा या बड़ा शहर नहीं टैलेंट और मेहनत मायने रखता है – वैभव गुप्ता

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Divya keshri

दिव्या केशरी एंटरटेनमेंट जर्नलिस्ट हैं और वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम की लीड के रूप में कार्यरत हैं. वह 2020 से प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ी हुई हैं और तब से लगातार फिल्म, टीवी और ओटीटी इंडस्ट्री की खबरों को कवर कर रही हैं. उनके पास लगभग 8 साल का जर्नलिज्म एक्सपीरियंस है. एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में उनकी मजबूत पकड़ फिल्म, वेब सीरीज, टीवी शो, बॉक्स ऑफिस, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, बीटीएस अपडेट्स, थ्रोबैक स्टोरी, गॉसिप और ट्रेंडिंग एंटरटेनमेंट न्यूज पर है. उनकी कोशिश रहती है कि हर खबर को आसान, भरोसेमंद और दिलचस्प अंदाज में पाठकों तक पहुंचाया जाए, ताकि पाठक सिर्फ जानकारी ही नहीं, बल्कि खबर से जुड़ाव भी महसूस करें.

शिक्षा और पत्रकारिता की शुरुआत

दिव्या केशरी ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से एडवरटाइजिंग एंड पब्लिक रिलेशंस में मास्टर्स की डिग्री हासिल की है. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की, जहां उन्हें अलग-अलग बीट्स पर काम करने का मौका मिला. इस दौरान उन्होंने कई स्पेशल स्टोरी और न्यूज पैकेज तैयार किए. झारखंड से जुड़ी कई अहम खबरों पर काम करते हुए उन्होंने रिसर्च और आसान भाषा में खबर लिखने की अपनी क्षमता को और मजबूत किया.

खबरों को लेकर सोच

दिव्या केशरी का मानना है कि एंटरटेनमेंट पत्रकारिता सिर्फ मनोरंजन की खबरें देना नहीं, बल्कि पाठकों तक सटीक, भरोसेमंद और रोचक जानकारी पहुंचाने की जिम्मेदारी भी है. पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws+1H पर उनकी मजबूत पकड़ है, जिसकी मदद से वह किसी भी खबर की गहराई तक पहुंचती हैं. वह SEO-ऑप्टिमाइज्ड, Google Discover फ्रेंडली और सरल भाषा में कंटेंट तैयार करती हैं, ताकि पाठकों को सही जानकारी आसानी से मिले और उनका पढ़ने का अनुभव बेहतर हो.

और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >