Indian Idol विनर पवनदीप राजन ICU से आए बाहर, करीबी दोस्त ने हेल्थ अपडेट किया शेयर, बोले- काफी हद…

Pawan Rajan Health Update: इंडियन आइडल 12 के विनर पवनदीप राजन इन-दिनों सुर्खियों में है. एक्टर का हाल ही में भयंकर एक्सीडेंट हो गया था. जिसमें उन्हें काफी चोट आई थी और उन्हें सर्जरी से गुजरना पड़ा था. हालांकि अब सिंगर बिल्कुल ठीक हैं और आईसीयू से शिफ्ट होकर नॉर्मल वॉर्ड में आ गए हैं.

Pawan Rajan Health Update: इंडियन आइडल 12 के विजेता पवनदीप राजन हाल ही में 5 मई को यूपी के मुरादाबाद के पास एक दुखद कार दुर्घटना में घायल हो गए. पवनदीप, उनके दोस्त और ड्राइवर को आनन फानन में अस्पताल ले जाया गया. जहां डॉक्टर्स ने उनकी सर्जरी की. अब सिंगर खतरे से बाहर आ गए हैं और उन्हें आईसीयू से नॉर्मल वॉर्ड में शिफ्ट कर दिया गया है. दुर्घटना में पवनदीप को गंभीर चोटें आईं, जिसमें उनके पैर, सिर और कंधे में फ्रैक्चर शामिल है.

पवन के करीबी दोस्त ने फोटो की शेयर

अब, गायक के करीबी दोस्तों ने अस्पताल से उनकी तस्वीरें शेयर की हैं. उनके दोस्त गोविंद दिगारी जो एक संगीतकार भी हैं ने हॉस्पिटल की फोटोज शेयर की. इसमें पवन बेड पर लेटे हैं और मुस्कुरा रहे हैं. उन्हें देखकर लग रहा है कि वह धीरे धीरे ठीक हो रहे हैं. फोटो के कैप्शन में उन्होंने लिखा, “आप सभी के आशीर्वाद से पवन अब काफी ठीक हैं.”

पवनदीप को मुस्कुराता देख फैंस ने किया रिएक्ट

पवनदीप को मुस्कुराता देखकर फैंस काफी ज्यादा एक्साइटेड हो गए. एक यूजर ने लिखा, “भगवान का शुक्र है पवनदीप भैया की अच्छी खबर मिली और ये मुस्कान देखने मिली… भैया हम सब के आदर्श, रॉकस्टार, प्रेरणा हैं. जल्दी ठीक हो जाओ पवनदीप भैया.” एक दूसरे यूजर ने लिखा, “मेरा सभी फैंस से रिक्वेस्ट है कि रॉकस्टार पवनदीप राजन को अपनी प्रार्थनाओं में रखें.” एक अन्य यूजर ने लिखा, “बहुत दुख होता है हमारे पवन को इस हाल में देखकर… लेकिन विश्वास है कि आप सबके और हमारे प्यार और प्रार्थना ओ से वो जल्दी ही स्वस्थ हो कर लौटेंगे.”

यह भी पढ़ें- Bhool Chuk Maaf OTT Release: राजकुमार-वामिका की ‘भूल चूक माफ’ अब सीधे ओटीटी पर, थिएटर रिलीज रद्द

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Ashish lata

आशीष लता हिंदी डिजिटल मीडिया की अनुभवी पत्रकार और कंटेंट स्ट्रेटेजिस्ट हैं. पत्रकारिता और डिजिटल कंटेंट इंडस्ट्री में उन्हें 8 साल से ज्यादा का एक्सपीरियंस है. फिलहाल वह प्रभात खबर में सीनियर कंटेंट राइटर और एंटरटेनमेंट हेड के तौर पर काम कर रही हैं. यहां वह बॉलीवुड, टेलीविजन, ओटीटी, वेब सीरीज, बॉक्स ऑफिस, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, एंटरटेनमेंट ट्रेंड्स और प्रीमियम डिजिटल कंटेंट पर फोकस करती हैं.

एंटरटेनमेंट जर्नलिज्म हमेशा से उनकी सबसे पसंदीदा बीट रही है. फिल्मों से लेकर टीवी, ओटीटी और सेलिब्रिटी वर्ल्ड तक, हर बड़ी और छोटी अपडेट पर उनकी पैनी नजर रहती है. उन्होंने बॉलीवुड और टीवी इंडस्ट्री की थ्रोबैक स्टोरीज, BTS (Behind The Scenes) अपडेट्स, सेलिब्रिटी लाइफस्टाइल, वायरल मोमेंट्स, वेब सीरीज रिव्यू, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट्स और एक्सक्लूसिव एंटरटेनमेंट स्टोरीज पर लगातार काम किया है. ट्रेंडिंग टॉपिक्स को ऑडियंस की पसंद के साथ जोड़कर आसान और दिलचस्प अंदाज में पेश करना उनकी सबसे बड़ी ताकत है. उनकी राइटिंग में फैक्ट्स, इनसाइट्स और एंटरटेनमेंट का ऐसा बैलेंस देखने को मिलता है, जो यूजर्स को सिर्फ जानकारी ही नहीं देता, बल्कि उन्हें आखिर तक पढ़ने के लिए भी जोड़े रखता है.

पत्रकारिता अनुभव

पत्रकारिता की शुरुआत उन्होंने प्लस न्यूज से की, जहां बिहार में एंकर और रिपोर्टर के रूप में काम करते हुए कई महत्वपूर्ण ग्राउंड रिपोर्ट्स तैयार कीं. फील्ड रिपोर्टिंग के दौरान उन्होंने कई वरिष्ठ राजनीतिक नेताओं और प्रशासनिक अधिकारियों के इंटरव्यू भी किए. इसके बाद उन्होंने एबीपी न्यूज और ईटीवी भारत जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में भी अलग-अलग भूमिकाओं में अपनी सेवाएं दीं.

शिक्षा

आशीष लता ने पटना विश्वविद्यालय से बैचलर ऑफ मास कम्युनिकेशन और माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में मास्टर्स की डिग्री हासिल की है. फैक्ट-बेस्ड रिपोर्टिंग, रिसर्च और जर्नलिज्म के 5Ws + 1H सिद्धांतों पर उनकी मजबूत पकड़ है. यही वजह है कि उनका कंटेंट भरोसेमंद, संतुलित और पाठकों के लिए उपयोगी माना जाता है.

संपर्क : ashish.lata@prabhatkhabar.in

और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >