IND vs PAK: अनुष्का शर्मा ने 3 इमोजी पोस्ट कर विराट कोहली पर लुटाया प्यार, भारत की जीत पर जावेद अख्तर बोले- बहुत गर्व महसूस कर रहे

IND vs PAK: भारत की जीत का जश्न पूरा देश मना रहा है. विराट कोहली के शतक से पाकिस्तान के खिलाफ भारत मैच जीत गई. अब भारत की जीत पर बॉलीवुड सेलेब्स अपनी प्रतिक्रिया दे रहे हैं. अनुष्का शर्मा अपने पति पर प्यार लुटाती दिखी.

IND vs PAK: दुबई में आयोजित 2025 चैंपियंस ट्रॉफी के ग्रुप ए मैच में भारत ने अपने प्रतिद्वंद्वी पाकिस्तान को छह विकेट से हरा दिया. भारत की जीत का जश्न पूरा देश मना रहा है. विराट कोहली ने अपने शतक से मैच जीता दिया. सोशल मीडिया पर फैंस मैच को लेकर अपनी भावनाएं शेयर कर रहे हैं. इस बीच विराट की पत्नी और बॉलीवुड एक्ट्रेस अनुष्का शर्मा ने इस जीत पर अपनी प्रतिक्रिया दी.

अनुष्का शर्मा ने विराट कोहली के शतक पर दी प्रतिक्रिया

भारत की जीत से अनुष्का शर्मा सातवें आसमान पर है. एक्ट्रेस ने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर अपने पति विराट कोहली की एक तस्वीर शेयर की. फोटो में विराट कैमरे की तरफ देखकर थम्स अप करते दिख रहे हैं. उनके हाथ में बैट है. फोटो के साथ एक्ट्रेस ने रेड हार्ट इमोजी बनाया और हाथ जोड़ने वाला इमोजी भी बनाया. उनका ये पोस्ट तेजी से सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है. वहीं, मैच के बाद क्रिकेटर अपनी शादी की अंगूठी जो उन्होंने गले में पहनी है, उसे किस करते दिखे.

बॉलीवुड सेलेब्स ने भारत की जीत का मनाया जश्न

बॉलीवुड से भी सेलेब्स भारत की जीत पर अपनी प्रतिक्रिया दे रहे हैं. गीतकार जावेद अख्तर ने अपने एक्स पर लिखा, “विराट कोहली, जिंदाबाद!!! हम सभी आप पर बहुत, बहुत, बहुत गर्व महसूस कर रहे हैं.” चिरंजीवी ने एक्स पर लिखा, “हुर्रे! भारत ने पाकिस्तान पर शानदार जीत दर्ज की!!! क्या मैच था!!!! कुछ प्रिय दोस्तों के साथ इस रोमांचक मुकाबले को लाइव देखना पूरी तरह से एक जबरदस्त अनुभव रहा. पूरी टीम को सलाम.” करण जौहर ने अपनी फिल्म कभी खुशी कभी गम का एक रील रीपोस्ट किया, जिसमें वह भारत की जीत का जश्न मना रहे हैं.

यह भी पढ़ें:

भारत ने तबाह किया हमारा सपना, हार के बाद मोहम्मद रिजवान ने इन कारणों पर फोड़ा ठीकरा

शतक छोड़िए, पाकिस्तान के खिलाफ विराट का यह रिकॉर्ड भी अजूबा, क्रिकेट इतिहास में ऐसा कभी नहीं हुआ

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Divya keshri

दिव्या केशरी एंटरटेनमेंट जर्नलिस्ट हैं और वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम की लीड के रूप में कार्यरत हैं. वह 2020 से प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ी हुई हैं और तब से लगातार फिल्म, टीवी और ओटीटी इंडस्ट्री की खबरों को कवर कर रही हैं. उनके पास लगभग 8 साल का जर्नलिज्म एक्सपीरियंस है. एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में उनकी मजबूत पकड़ फिल्म, वेब सीरीज, टीवी शो, बॉक्स ऑफिस, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, बीटीएस अपडेट्स, थ्रोबैक स्टोरी, गॉसिप और ट्रेंडिंग एंटरटेनमेंट न्यूज पर है. उनकी कोशिश रहती है कि हर खबर को आसान, भरोसेमंद और दिलचस्प अंदाज में पाठकों तक पहुंचाया जाए, ताकि पाठक सिर्फ जानकारी ही नहीं, बल्कि खबर से जुड़ाव भी महसूस करें.

शिक्षा और पत्रकारिता की शुरुआत

दिव्या केशरी ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से एडवरटाइजिंग एंड पब्लिक रिलेशंस में मास्टर्स की डिग्री हासिल की है. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की, जहां उन्हें अलग-अलग बीट्स पर काम करने का मौका मिला. इस दौरान उन्होंने कई स्पेशल स्टोरी और न्यूज पैकेज तैयार किए. झारखंड से जुड़ी कई अहम खबरों पर काम करते हुए उन्होंने रिसर्च और आसान भाषा में खबर लिखने की अपनी क्षमता को और मजबूत किया.

खबरों को लेकर सोच

दिव्या केशरी का मानना है कि एंटरटेनमेंट पत्रकारिता सिर्फ मनोरंजन की खबरें देना नहीं, बल्कि पाठकों तक सटीक, भरोसेमंद और रोचक जानकारी पहुंचाने की जिम्मेदारी भी है. पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws+1H पर उनकी मजबूत पकड़ है, जिसकी मदद से वह किसी भी खबर की गहराई तक पहुंचती हैं. वह SEO-ऑप्टिमाइज्ड, Google Discover फ्रेंडली और सरल भाषा में कंटेंट तैयार करती हैं, ताकि पाठकों को सही जानकारी आसानी से मिले और उनका पढ़ने का अनुभव बेहतर हो.

और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >