बॉलीवुड के इस डायरेक्टर को आधी रात हॉस्टल से कर लिया गया था किडनैप, फिर ऐसे बचकर निकले बाहर

इम्तियाज अली ने खुलासा किया कि कॉलेज के दिनों में उन्हें आधी रात को हॉस्टल से उठाकर ले जाया गया था. हालांकि गैंग लीडर को सच्चाई पता चलने के बाद मामला शांत हो गया.

निर्देशक इम्तियाज अली ने अपने कॉलेज के दिनों से जुड़ा एक ऐसा किस्सा शेयर किया. इम्तियाज ने बताया कि एक समय ऐसा भी था जब उन्हें दिल्ली के हॉस्टल से आधी रात को कुछ लोग जबरन उठाकर ले गए थे. आइए आपको पूरा मामला बताते हैं.

पोस्टर हटाने पर शुरू हुआ विवाद

इम्तियाज अली ने बताया कि जब वह दिल्ली के हिंदू कॉलेज में पढ़ाई कर रहे थे, तब विश्वविद्यालयों में छात्र संगठनों के बीच राजनीतिक प्रतिस्पर्धा आम बात थी.’अनफिल्टर्ड विद समदीश’ शो में बातचीत में उन्होंने बताया, “किसी ने मेरे हॉस्टल की दीवार पर एक पोस्टर लगाया था. मैंने उनसे कहा था कि हॉस्टल के सामने वाली दीवार पर पोस्टर मत लगाइए, साइड की दीवारों का इस्तेमाल कर लीजिए. लेकिन उन्होंने जानबूझकर सामने ही पोस्टर लगा दिया. मैंने उनके सामने पोस्टर हटाकर साइड वाली दीवार पर लगा दिया.”

रात 2 बजे हॉस्टल पहुंची गैंग

इम्तियाज ने बताया कुछ दिनों बाद अचानक, “करीब रात 2 बजे मेरे एक हॉस्टल साथी ने आकर कहा कि भाग जाओ, वे लोग तुम्हें ढूंढ़ते हुए आ रहे हैं. थोड़ी देर बाद वे लोग आ गए और मुझसे कहा कि हमारे साथ चलो. मैंने पूछा कहां? लेकिन वे मुझे साइकिल रिक्शे में बैठाकर अपने साथ ले गए.” निर्देशक के अनुसार उन्हें एक सरकारी क्वार्टर जैसी जगह पर ले जाया गया, जहां एक स्थानीय गैंग लीडर मौजूद था. वहां उनसे पोस्टर वाले मामले को लेकर सवाल-जवाब किए गए.

गैंग लीडर की वजह से बच गई जान

इम्तियाज अली ने बताया कि वहां मौजूद गैंग लीडर ने अपने एक साथी से पूछा कि क्या इम्तियाज ने पोस्टर फाड़ा था. उन्होंने कहा, “उस व्यक्ति ने जवाब दिया, ‘एक ही बात है चाहे पोस्टर हटाया हो या फाड़ा हो.’ यह सुनकर गैंग लीडर नाराज हो गया. उसने कहा, ‘तुमने मुझे बताया था कि इसने पोस्टर फाड़ा है और अब कह रहे हो कि इसने सिर्फ हटाया था?’ इसके बाद दोनों के बीच बहस शुरू हो गई. गैंग लीडर ने झूठ बोलने पर अपने ही आदमी को दो थप्पड़ मार दिए. उसी वजह से मैं वहां से बचकर निकल पाया.”

जल्द रिलीज होगी नई फिल्म

वर्क फ्रंट की बात करें तो इम्तियाज अली इन दिनों अपनी आगामी फिल्म ‘मैं वापस आऊंगा’ को लेकर चर्चा में हैं. इस फिल्म में दिलजीत दोसांझ, वेदांग रैना, शरवरी और नसीरुद्दीन शाह मुख्य भूमिकाओं में नजर आएंगे. फिल्म 12 जून को सिनेमाघरों में रिलीज होगी.

यह भी पढ़ें- Peddi Box Office Collection: बॉक्स ऑफिस पर चमकी ‘पेड्डी’, 3 दिन में 100 करोड़ पार हुई राम चरण-जाह्नवी की फिल्म

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Divya Keshri

दिव्या केशरी प्रभात खबर डिजिटल में सीनियर कंटेंट राइटर और एंटरटेनमेंट टीम की लीड हैं। वह साल 2020 में प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ी थीं और तब से लगातार एंटरटेनमेंट बीट पर काम कर रही हैं। पिछले 7 सालों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय दिव्या ग्लैमर, सिनेमा, टीवी और OTT की दुनिया को करीब से कवर कर रही हैं। उनकी खास रुचि फिल्मों की थ्रोबैक स्टोरीज, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, BTS अपडेट्स, गॉसिप और टीवी-वेब सीरीज से जुड़ी खबरों में है। दिव्या ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से एडवरटाइजिंग एंड पब्लिक रिलेशंस में मास्टर्स किया है। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की, जहां उन्हें हर बीट पर काम करने का मौका मिला। इस दौरान उन्होंने कई खास पैकेज तैयार किए और झारखंड से जुड़े अलग-अलग विषयों पर काम किया। खबरों को आसान और असरदार तरीके से पेश करना उन्होंने वहीं सीखा। इसके बाद दिव्या प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ीं और अब एंटरटेनमेंट टीम को लीड कर रही हैं। फिल्मों, टीवी सीरियल्स और OTT प्लेटफॉर्म्स से जुड़े ट्रेंडिंग विषयों पर उनकी खास पकड़ मानी जाती है। दिव्या का मानना है कि एंटरटेनमेंट की खबर सिर्फ जानकारी देने के लिए नहीं होती, बल्कि पाठकों से जुड़ने का माध्यम भी होती है। यही वजह है कि वह फिल्मों, टीवी और OTT से जुड़ी हर खबर को आसान, साफ और दिलचस्प अंदाज में लिखने की कोशिश करती हैं, ताकि पाठक खबर को सिर्फ पढ़ें नहीं, बल्कि उससे जुड़ाव भी महसूस करें। फिल्म रिव्यू, ट्रेलर एनालिसिस और बॉक्स ऑफिस रिपोर्टिंग उनके पसंदीदा विषयों में शामिल हैं।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >