10 साल बाद फिल्मों में कमबैक करेंगे इमरान खान, नेटफ्लिक्स पर आएगी पर नई फिल्म, जानें डिटेल्स

इमरान खान ने 10 साल बाद अपनी कमबैक फिल्म 'अधूरे हम अधूरे तुम' का ऐलान कर दिया है. जानिए नेटफ्लिक्स पर रिलीज होने वाली इस रोमांटिक कॉमेडी को लेकर एक्टर ने क्या कहा.

इमरान खान की बड़े पर्दे पर वापसी पिछले काफी समय से बॉलीवुड की चर्चित कमबैक स्टोरीज में से एक बनी हुई है. साल 2015 में आई कट्टी बट्टी के बाद से उन्होंने फिल्मों से दूरी बना ली थी. इसी साल हैप्पी पटेल: खतरनाक जासूस में उनके कैमियो ने जरूर दर्शकों को सरप्राइज किया, लेकिन लीड रोल में उनकी वापसी अब तक सस्पेंस बनी हुई थी. अब आखिरकार इमरान ने इस चुप्पी को तोड़ते हुए खुद कन्फर्म कर दिया है कि वह 'अधूरे हम अधूरे तुम' के साथ एक बार फिर एक्टिंग की दुनिया में लौट रहे हैं.

इमरान खान करेंगे फिल्मों में कमबैक

द हॉलीवुड रिपोटर से बातचीत के दौरान आमिर खान के भांजे इमरान खान ने अपनी कमबैक फिल्म को लेकर अपडेट दिया. उन्होंने बताया कि फिल्म की शूटिंग पूरी हो चुकी है और फिलहाल यह पोस्ट-प्रोडक्शन स्टेज में है. 'अधूरे हम अधूरे तुम' एक मैच्योर रोमांटिक कॉमेडी है. फिल्म के बारे में बात करते हुए इमरान ने कहा, "मैंने अपनी नई फिल्म की शूटिंग पूरी कर ली है. पूरे 10 साल बाद यह मेरी पहली फिल्म है और अभी पोस्ट-प्रोडक्शन पर काम चल रहा है. इसका नाम 'अधूरे हम अधूरे तुम' है. यह नेटफ्लिक्स पर रिलीज होगी और साल के आखिर तक दर्शकों के बीच आने की उम्मीद है. यह एक मैच्योर रोमांटिक कॉमेडी है, जो मेरी मौजूदा उम्र और लाइफ के इस फेज के हिसाब से बिल्कुल फिट बैठती है."

10 साल बाद आमिर खान के भांजे करेंगे फिल्मों में वापसी

इमरान खान ने आगे कहा कि यह सिर्फ एक कमबैक फिल्म नहीं, बल्कि ऐसा प्रोजेक्ट है, जिसका वह लंबे समय से इंतजार कर रहे थे. उनके मुताबिक, यह कहानी उनकी पर्सनल जिंदगी, पिछले दस सालों के अनुभवों और एक कलाकार के तौर पर उनके सफर को बखूबी दिखाती है. उन्होंने किसी टिपिकल कमर्शियल फिल्म की जगह ऐसी कहानी चुनी, जिससे वह खुद जुड़ाव महसूस करते हैं. इमरान ने यह भी कहा, "इस फिल्म में मैंने शानदार यंग एक्टर गुरफतेह पीरजादा के साथ काम किया है. 'अधूरे हम अधूरे तुम' वही फिल्म है, जिसे मैं 10 साल बाद हर हाल में करना चाहता था."

लाइमलाइट से दूर रहते हैं इमरान खान

इमरान खान पिछले कुछ सालों से लाइमलाइट से लगभग पूरी तरह दूर हैं. वह कभी-कभार ही पब्लिक इवेंट्स में नजर आते हैं और मीडिया से बातचीत भी बेहद कम करते हैं. फिल्मी दुनिया से दूरी बनाकर उन्होंने शांत और प्राइवेट लाइफ को चुना है. इमरान ने जेनेलिया देशमुख के साथ फिल्म 'जाने तू... या जाने ना' से बॉलीवुड में शुरुआत की थी और देखते ही देखते यंग ऑडियंस के फेवरेट स्टार्स में शामिल हो गए.

ये भी पढ़ें: रकुल प्रीत सिंह ने 'रामायण' में क्यों निभाया शूर्पणखा का रोल, बोली- इतिहास ने सिर्फ एक पहलू देखा


प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By आशीष लता

आशीष लता हिंदी डिजिटल मीडिया की अनुभवी पत्रकार और कंटेंट स्ट्रेटेजिस्ट हैं. पत्रकारिता और डिजिटल कंटेंट इंडस्ट्री में उन्हें 8 साल से ज्यादा का एक्सपीरियंस है. फिलहाल वह प्रभात खबर में सीनियर कंटेंट राइटर और एंटरटेनमेंट हेड के तौर पर काम कर रही हैं. यहां वह बॉलीवुड, टेलीविजन, ओटीटी, वेब सीरीज, बॉक्स ऑफिस, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, एंटरटेनमेंट ट्रेंड्स और प्रीमियम डिजिटल कंटेंट पर फोकस करती हैं.

एंटरटेनमेंट जर्नलिज्म हमेशा से उनकी सबसे पसंदीदा बीट रही है. फिल्मों से लेकर टीवी, ओटीटी और सेलिब्रिटी वर्ल्ड तक, हर बड़ी और छोटी अपडेट पर उनकी पैनी नजर रहती है. उन्होंने बॉलीवुड और टीवी इंडस्ट्री की थ्रोबैक स्टोरीज, BTS (Behind The Scenes) अपडेट्स, सेलिब्रिटी लाइफस्टाइल, वायरल मोमेंट्स, वेब सीरीज रिव्यू, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट्स और एक्सक्लूसिव एंटरटेनमेंट स्टोरीज पर लगातार काम किया है. ट्रेंडिंग टॉपिक्स को ऑडियंस की पसंद के साथ जोड़कर आसान और दिलचस्प अंदाज में पेश करना उनकी सबसे बड़ी ताकत है. उनकी राइटिंग में फैक्ट्स, इनसाइट्स और एंटरटेनमेंट का ऐसा बैलेंस देखने को मिलता है, जो यूजर्स को सिर्फ जानकारी ही नहीं देता, बल्कि उन्हें आखिर तक पढ़ने के लिए भी जोड़े रखता है.

पत्रकारिता अनुभव

पत्रकारिता की शुरुआत उन्होंने प्लस न्यूज से की, जहां बिहार में एंकर और रिपोर्टर के रूप में काम करते हुए कई महत्वपूर्ण ग्राउंड रिपोर्ट्स तैयार कीं. फील्ड रिपोर्टिंग के दौरान उन्होंने कई वरिष्ठ राजनीतिक नेताओं और प्रशासनिक अधिकारियों के इंटरव्यू भी किए. इसके बाद उन्होंने एबीपी न्यूज और ईटीवी भारत जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में भी अलग-अलग भूमिकाओं में अपनी सेवाएं दीं.

शिक्षा

आशीष लता ने पटना विश्वविद्यालय से बैचलर ऑफ मास कम्युनिकेशन और माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में मास्टर्स की डिग्री हासिल की है. फैक्ट-बेस्ड रिपोर्टिंग, रिसर्च और जर्नलिज्म के 5Ws + 1H सिद्धांतों पर उनकी मजबूत पकड़ है. यही वजह है कि उनका कंटेंट भरोसेमंद, संतुलित और पाठकों के लिए उपयोगी माना जाता है.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >