Ileana D’Cruz को किया गया था साउथ इंडस्ट्री से बैन! वजह जानकर चौंक जाएंगे आप

इलियाना डिक्रूज ने तेलुगु फिल्मों में काफी नाम कमाया. फिर एक्ट्रेस धीरे-धीरे सभी दक्षिण भारतीय भाषाओं में मूवीज करने लगी. टॉप पर पहुंचने के बाद उन्होंने अपनी किस्मत बॉलीवुड में अजमाना शुरू किया. हालांकि उन्होंने अच्छी फिल्में की.

Ileana D’Cruz: बॉलीवुड एक्ट्रेस इलियाना डीक्रूज (Ileana D’Cruz) इन दिनों अपनी अपकमिंग सॉन्ग सब गजब को लेकर सुर्खियों में है. इलियाना एक लंबे समय के बाद बादशाह के इस गाने से हिन्दी सिनेमा में वापसी कर रही है. गाने के पोस्टर में वो काफी ग्लैमरस दिखी थी. फिल्म इंडस्ट्री में करीब 11 साल बिताने वाली इलियाना को साउथ इंडस्ट्री में बैन कर दिया गया था. इसकी पीछे की वजह जानकर आप चौंक जाएंगे.

इलियाना डिक्रूज ने इन भाषाओं में किया था फिल्म

इलियाना डिक्रूज ने तेलुगु फिल्मों में काफी नाम कमाया. फिर एक्ट्रेस धीरे-धीरे सभी दक्षिण भारतीय भाषाओं में मूवीज करने लगी. टॉप पर पहुंचने के बाद उन्होंने अपनी किस्मत बॉलीवुड में अजमाना शुरू किया. हालांकि उन्होंने अच्छी फिल्में कीं, लेकिन उन्हें वो पहचान नहीं मिली. जिसके बाद उन्होंने फिर से दक्षिण भारतीय सिनेमा में वापस लौटने का फैसला किया.

इलियाना डिक्रूज को किया गया था बैन

मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो इलियाना डिक्रूज को साउथ की सभी भाषाओं की फिल्में करने पर बैन लगा दिया गया था. एक तमिल निर्माता ने इलियाना के खिलाफ शिकायत दर्ज करायी थी, जिसमें कहा गया कि उन्हें अग्रिम भुगतान किया गया था, लेकिन उन्होंने न तो उन्हें तारीखें दीं और न ही फिल्म के सिलसिले में पैसे लौटाए. निर्माता ने अपने मुद्दे के साथ दक्षिण भारतीय फिल्म चैंबर से संपर्क किया.

Also Read: Border की ‘ऐ जाते हुए लम्हों’ वाली एक्ट्रेस याद है आपको? सुनील शेट्टी की ऑनस्क्रीन वाइफ का इतना बदल गया लुक

इलियाना डिक्रूज की आने वाली फिल्में

जिसके बाद संगठन ने इलियाना डिक्रूज पर 4 भाषाओं में बैन लगा दिया. हालांकि इसपर एक्ट्रेस की तरफ से कोई रिएक्शन नहीं आया था. वहीं, वर्कफ्रंट की बात करें तो इलियाना को आखिरी बार अभिषेक बच्चन के साथ फिल्म ‘द बिग बुल’ में देखा गया था. इसके अलावा रणदीप हुड्डा के साथ उन्होंने अपनी फिल्म ‘अनफेयर एंड लवली’ की शूटिंग पूरी कर ली है.

Also Read: करिश्मा कपूर ने इस डर से Dil To Pagal Hai को दिया था ठुकरा, इस खास शख्स की सलाह पर साइन की फिल्म

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Divya keshri

दिव्या केशरी एंटरटेनमेंट जर्नलिस्ट हैं और वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम की लीड के रूप में कार्यरत हैं. वह 2020 से प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ी हुई हैं और तब से लगातार फिल्म, टीवी और ओटीटी इंडस्ट्री की खबरों को कवर कर रही हैं. उनके पास लगभग 8 साल का जर्नलिज्म एक्सपीरियंस है. एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में उनकी मजबूत पकड़ फिल्म, वेब सीरीज, टीवी शो, बॉक्स ऑफिस, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, बीटीएस अपडेट्स, थ्रोबैक स्टोरी, गॉसिप और ट्रेंडिंग एंटरटेनमेंट न्यूज पर है. उनकी कोशिश रहती है कि हर खबर को आसान, भरोसेमंद और दिलचस्प अंदाज में पाठकों तक पहुंचाया जाए, ताकि पाठक सिर्फ जानकारी ही नहीं, बल्कि खबर से जुड़ाव भी महसूस करें.

शिक्षा और पत्रकारिता की शुरुआत

दिव्या केशरी ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से एडवरटाइजिंग एंड पब्लिक रिलेशंस में मास्टर्स की डिग्री हासिल की है. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की, जहां उन्हें अलग-अलग बीट्स पर काम करने का मौका मिला. इस दौरान उन्होंने कई स्पेशल स्टोरी और न्यूज पैकेज तैयार किए. झारखंड से जुड़ी कई अहम खबरों पर काम करते हुए उन्होंने रिसर्च और आसान भाषा में खबर लिखने की अपनी क्षमता को और मजबूत किया.

खबरों को लेकर सोच

दिव्या केशरी का मानना है कि एंटरटेनमेंट पत्रकारिता सिर्फ मनोरंजन की खबरें देना नहीं, बल्कि पाठकों तक सटीक, भरोसेमंद और रोचक जानकारी पहुंचाने की जिम्मेदारी भी है. पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws+1H पर उनकी मजबूत पकड़ है, जिसकी मदद से वह किसी भी खबर की गहराई तक पहुंचती हैं. वह SEO-ऑप्टिमाइज्ड, Google Discover फ्रेंडली और सरल भाषा में कंटेंट तैयार करती हैं, ताकि पाठकों को सही जानकारी आसानी से मिले और उनका पढ़ने का अनुभव बेहतर हो.

और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >