Ikkis: क्या ‘धुरंधर’ की बॉक्स ऑफिस आंधी में फंस गई ‘इक्कीस’? रिलीज डेट टलने पर दिनेश विजान ने बताई पूरी सच्चाई

Ikkis: फिल्म ‘इक्कीस’ अब अगले साल 1 जनवरी को सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली है. फिल्म के रिलीज डेट को आगे बढ़ाने पर दिनेश विजान ने बात की. मूवी का हिस्सा अगस्त्य नंदा, जयदीप अहलावत और सिमर भाटिया हैं. दिग्गद एक्टर धर्मेंद्र की ये आखिरी फिल्म होगी.

Ikkis: 25 दिसंबर को फिल्म ‘इक्कीस’ सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली थी. रिलीज से कुछ दिन पहले ही मेकर्स ने फिल्म की रिलीज डेट 1 जनवरी 2026 कर दी. श्रीराम राघवन की फिल्म में अगस्त्य नंदा मुख्य किरदार निभा रहे हैं. इस फिल्म से अगस्त्य बड़े पर्दे पर अपना पहला कदम रखने जा रहे हैं. मूवी में वह सेकंड लेफ्टिनेंट अरुण खेत्रपाल का किरदार निभा रहे हैं. धर्मेंद्र की ये आखिरी फिल्म होगी. फिल्म की रिलीज डेट टलने पर ऐसे कयास लगने लगे कि ‘धुरंधर’ की वजह से मेकर्स ने ये कदम उठाया है. अब इस पर फिल्म के प्रोड्यूसर, मैडॉक फिल्म्स के दिनेश विजन ने रिएक्ट किया है.

दिनेश विजय ने ‘इक्कीस’ की रिलीज डेट आगे करने पर तोड़ी चुप्पी

दिनेश विजय ने ‘इक्कीस‘ की रिलीज टलने पर पीटीआई से कहा, “मुझे लगता है कि आपको ऐसा फैसला लेना चाहिए जो सबके लिए अच्छा हो और जिससे आपको भी फायदा हो. यह एक ऐसी फिल्म है जिसे जगह चाहिए. हम खुशकिस्मत हैं कि हमें साल की शुरुआत में सोलो डेट मिल रही है. ऐसा ‘छा���ा’ और ‘पुष्पा’ के साथ भी हुआ था, हिंदी मीडियम फिल्मों के साथ भी ऐसा हुआ था. यह एक तरह से भीड़भाड़ से बचने के लिए है.”

25 दिसंबर को ये फिल्म हो रही रिलीज

25 दिसंबर को कार्तिक आर्यन और अनन्या पांडे की फिल्म ‘तू मेरी मैं तेरा मैं तेरा तू मेरी’ रिलीज हो रही है. अगर इक्कीस रिलीज अभी होती तो फिल्म का क्लैश ‘तू मेरी मैं तेरा मैं तेरा तू मेरी’ से बॉक्स ऑफिस पर होती. फिलहाल अब ऐसा नहीं है. कार्तिक की फिल्म का ट्रेलर शानदार था और दर्शकों को इसे देखकर मजा भी आया. मूवी के रिलीज में अब सिर्फ पांच दिन रह गए है.

‘इक्कीस’ के बारे में

‘इक्कीस’ की कहानी सेकंड लेफ्टिनेंट अरुण खेत्रपाल की है. मूवी का हिस्सा धर्मेंद्र हैं और ये उनका आखिरी फिल्म है. इस फिल्म का हिस्सा जयदीप अहलावत और सिमर भाटिया भी हैं.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Divya keshri

दिव्या केशरी एंटरटेनमेंट जर्नलिस्ट हैं और वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम की लीड के रूप में कार्यरत हैं. वह 2020 से प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ी हुई हैं और तब से लगातार फिल्म, टीवी और ओटीटी इंडस्ट्री की खबरों को कवर कर रही हैं. उनके पास लगभग 8 साल का जर्नलिज्म एक्सपीरियंस है. एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में उनकी मजबूत पकड़ फिल्म, वेब सीरीज, टीवी शो, बॉक्स ऑफिस, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, बीटीएस अपडेट्स, थ्रोबैक स्टोरी, गॉसिप और ट्रेंडिंग एंटरटेनमेंट न्यूज पर है. उनकी कोशिश रहती है कि हर खबर को आसान, भरोसेमंद और दिलचस्प अंदाज में पाठकों तक पहुंचाया जाए, ताकि पाठक सिर्फ जानकारी ही नहीं, बल्कि खबर से जुड़ाव भी महसूस करें.

शिक्षा और पत्रकारिता की शुरुआत

दिव्या केशरी ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से एडवरटाइजिंग एंड पब्लिक रिलेशंस में मास्टर्स की डिग्री हासिल की है. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की, जहां उन्हें अलग-अलग बीट्स पर काम करने का मौका मिला. इस दौरान उन्होंने कई स्पेशल स्टोरी और न्यूज पैकेज तैयार किए. झारखंड से जुड़ी कई अहम खबरों पर काम करते हुए उन्होंने रिसर्च और आसान भाषा में खबर लिखने की अपनी क्षमता को और मजबूत किया.

खबरों को लेकर सोच

दिव्या केशरी का मानना है कि एंटरटेनमेंट पत्रकारिता सिर्फ मनोरंजन की खबरें देना नहीं, बल्कि पाठकों तक सटीक, भरोसेमंद और रोचक जानकारी पहुंचाने की जिम्मेदारी भी है. पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws+1H पर उनकी मजबूत पकड़ है, जिसकी मदद से वह किसी भी खबर की गहराई तक पहुंचती हैं. वह SEO-ऑप्टिमाइज्ड, Google Discover फ्रेंडली और सरल भाषा में कंटेंट तैयार करती हैं, ताकि पाठकों को सही जानकारी आसानी से मिले और उनका पढ़ने का अनुभव बेहतर हो.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >