Ikkis Review: फिल्म ‘इक्कीस’ का ‘गदर’ डायरेक्टर ने किया रिव्यू, कहा- धरम जी को नम आंखों से देखा

Ikkis Review: फिल्म ‘इक्कीस’ श्रीराम राघवन की ओर से निर्देशित है, जिससे अगस्त्य नंदा और सिमर भाटिया ने डेब्यू किया है. ये दिग्गज एक्टर धर्मेंद्र की लास्ट फिल्म है. फिल्म का रिव्यू डायरेक्टर अनिल शर्मा ने किया और इस बारे में उन्होंने एक पोस्ट भी लिखा.

Ikkis Review: श्रीराम राघवन की फिल्म ‘इक्कीस’ कल यानी 1 जनवरी 2026 को रिलीज हो रही है. फिल्म के रिलीज होने में सिर्फ एक दिन रह गए. मुंबई में फिल्म की एक स्पेशल स्क्रीनिंग रखी गई थी, जिसमें सनी देओल, रेखा, बॉबी देओल सहित कई सेलेब्स शामिल हुए. इसमें गदर के डायरेक्टर अनिल शर्मा भी शामिल हुए थे. इस फिल्म में धर्मेंद्र, अगस्त्य नंदा और जयदीप अहलावत हैं. दिग्गज एक्टर धर्मेंद्र की ये आखिरी फिल्म है. डायरेक्टर ने फिल्म को लेकर अपने दिल की बात कही.

‘इक्कीस’ का ‘गदर’ डायरेक्टर ने किया रिव्यू

फिल्म ‘इक्कीस’ को देखने के बाद अनिल शर्मा ने अपने एक्स पर लिखा, धरम जी की आखिरी फिल्म कल देखी, जिसने मेरे दिल को छू लिया. नम आंखों से उन्हें देखा… क्या रोल था, क्या परफॉर्मर थे. वह हमें गरिमा, गहराई और कभी न भूलने वाली शान के साथ छोड़कर चले गए. पूरी इक्कीस टीम को दिल से बधाई. मेकर्स, टेक्नीशियन और हर उस एक्टर को जिसने इस श्रद्धांजलि को बनाने में मदद की. आपका धरम जिंदा है. खास तौर पर अगस्त्य नंदा का जिक्र, उन्होंने बहुत अच्छा परफॉर्म किया.

मुकेश छाबड़ा ने ‘इक्कीस’ का रिव्यू करते हुए कही ये बात

मुकेश छाबड़ा ने‘इक्कीस’ का रिव्यू करते हुए लिखा, “इक्कीस देखी- एक ऐसी फिल्म जो पूरी तरह दिल से बनाई गई है. कोमल, ईमानदार कहानी जो खत्म होने के बाद भी लंबे समय तक आपके साथ रहती है. धर्मेंद्र सर… क्या ग्रेस है, क्या गहराई है. अगस्त्य नंदा और सिमर भाटिया का गर्मजोशी से स्वागत- दोनों स्क्रीन पर बहुत अच्छे लगे. प्यारी आंखें, शानदार केमिस्ट्री. अगस्त्य की मासूमियत और ईमानदारी सच में चमकती है.”

यह भी पढ़ेंIkkis First Review: धर्मेंद्र की आखिरी फिल्म ‘इक्कीस’ का पहला रिव्यू आया सामने, स्क्रीनिंग में भावुक हुए बॉबी-सनी देओल

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Divya keshri

दिव्या केशरी एंटरटेनमेंट जर्नलिस्ट हैं और वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम की लीड के रूप में कार्यरत हैं. वह 2020 से प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ी हुई हैं और तब से लगातार फिल्म, टीवी और ओटीटी इंडस्ट्री की खबरों को कवर कर रही हैं. उनके पास लगभग 8 साल का जर्नलिज्म एक्सपीरियंस है. एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में उनकी मजबूत पकड़ फिल्म, वेब सीरीज, टीवी शो, बॉक्स ऑफिस, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, बीटीएस अपडेट्स, थ्रोबैक स्टोरी, गॉसिप और ट्रेंडिंग एंटरटेनमेंट न्यूज पर है. उनकी कोशिश रहती है कि हर खबर को आसान, भरोसेमंद और दिलचस्प अंदाज में पाठकों तक पहुंचाया जाए, ताकि पाठक सिर्फ जानकारी ही नहीं, बल्कि खबर से जुड़ाव भी महसूस करें.

शिक्षा और पत्रकारिता की शुरुआत

दिव्या केशरी ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से एडवरटाइजिंग एंड पब्लिक रिलेशंस में मास्टर्स की डिग्री हासिल की है. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की, जहां उन्हें अलग-अलग बीट्स पर काम करने का मौका मिला. इस दौरान उन्होंने कई स्पेशल स्टोरी और न्यूज पैकेज तैयार किए. झारखंड से जुड़ी कई अहम खबरों पर काम करते हुए उन्होंने रिसर्च और आसान भाषा में खबर लिखने की अपनी क्षमता को और मजबूत किया.

खबरों को लेकर सोच

दिव्या केशरी का मानना है कि एंटरटेनमेंट पत्रकारिता सिर्फ मनोरंजन की खबरें देना नहीं, बल्कि पाठकों तक सटीक, भरोसेमंद और रोचक जानकारी पहुंचाने की जिम्मेदारी भी है. पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws+1H पर उनकी मजबूत पकड़ है, जिसकी मदद से वह किसी भी खबर की गहराई तक पहुंचती हैं. वह SEO-ऑप्टिमाइज्ड, Google Discover फ्रेंडली और सरल भाषा में कंटेंट तैयार करती हैं, ताकि पाठकों को सही जानकारी आसानी से मिले और उनका पढ़ने का अनुभव बेहतर हो.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >