IIFA 2024: उफ्फ! 69 की रेखा ने दिलकश अदाओं से सारी एक्ट्रेसेस को छोड़ा पीछे, फैंस बोले- यकीन नहीं होता…

रेखा ने अपने कुछ लोकप्रिय गानों पर आईफा 2024 में परफॉर्म किया. उनके डांस वीडियोज सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे हैं. वीडियो पर यूजर्स रिएक्ट कर रहे हैं.

IIFA 2024: अबु धाबी में आईफा 2024 का आयोजन किया गया है, जहां बॉलीवुड के तमाम सितारे शामिल हुए. अवॉर्ड शोज के कई वीडियोज सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे हैं. एक वीडियो से तो फैंस की नजरें नहीं हट रही है. इस वीडियो में दिग्गज एक्ट्रेस रेखा नजर आ रही है. वीडियो में वो डांस करती दिख रही है. अपने डांस मूव्स से एक्ट्रेस ने सारी लाइमलाइट लूट ली. एक्स पर उनके डांस परफॉर्मेंस के कई वीडियो वायरल हो रहे हैं. वीडियो में एक्ट्रेस ‘परदेसिया’, ‘पिया तोसे नैना लागे रे’ गाने पर थिरकती दिख रही है. उन्होंने पिंक कलर का लहंगा पहना है, जिसमें वो बला की खूबसूरत लग रही है. उनके डांस वीडियोज को फैंस खूब शेयर कर रहे हैं. 69 साल की रेखा को ऐसे परफॉर्में करते देख उनके चाहने वालों ने अपना दिल थाम लिया. वीडियो पर यूजर्स अपनी प्रतिक्रिया दे रहे हैं. एक मीडिया यूजर ने लिखा, यकीन नहीं होता कि रेखा 69 साल की है. एक यूजर ने लिखा, आप मेरी क्वीन हो. एक यूजर ने लिखा, कितनी खूबसूरत है आप. एक यूजर ने लिखा, इस उम्र में भी मैम कितने अच्छे से डांस मूव कर रही है.

Also Read- IIFA 2024: अबू धाबी में शाहरुख-विक्की की होस्टिंग से लेकर रेखा की 22 मिनट परफॉर्मेंस तक, ग्रैंड अवॉर्ड्स नाइट पर मचेगा धमाल

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Divya keshri

दिव्या केशरी एंटरटेनमेंट जर्नलिस्ट हैं और वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम की लीड के रूप में कार्यरत हैं. वह 2020 से प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ी हुई हैं और तब से लगातार फिल्म, टीवी और ओटीटी इंडस्ट्री की खबरों को कवर कर रही हैं. उनके पास लगभग 8 साल का जर्नलिज्म एक्सपीरियंस है. एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में उनकी मजबूत पकड़ फिल्म, वेब सीरीज, टीवी शो, बॉक्स ऑफिस, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, बीटीएस अपडेट्स, थ्रोबैक स्टोरी, गॉसिप और ट्रेंडिंग एंटरटेनमेंट न्यूज पर है. उनकी कोशिश रहती है कि हर खबर को आसान, भरोसेमंद और दिलचस्प अंदाज में पाठकों तक पहुंचाया जाए, ताकि पाठक सिर्फ जानकारी ही नहीं, बल्कि खबर से जुड़ाव भी महसूस करें.

शिक्षा और पत्रकारिता की शुरुआत

दिव्या केशरी ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से एडवरटाइजिंग एंड पब्लिक रिलेशंस में मास्टर्स की डिग्री हासिल की है. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की, जहां उन्हें अलग-अलग बीट्स पर काम करने का मौका मिला. इस दौरान उन्होंने कई स्पेशल स्टोरी और न्यूज पैकेज तैयार किए. झारखंड से जुड़ी कई अहम खबरों पर काम करते हुए उन्होंने रिसर्च और आसान भाषा में खबर लिखने की अपनी क्षमता को और मजबूत किया.

खबरों को लेकर सोच

दिव्या केशरी का मानना है कि एंटरटेनमेंट पत्रकारिता सिर्फ मनोरंजन की खबरें देना नहीं, बल्कि पाठकों तक सटीक, भरोसेमंद और रोचक जानकारी पहुंचाने की जिम्मेदारी भी है. पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws+1H पर उनकी मजबूत पकड़ है, जिसकी मदद से वह किसी भी खबर की गहराई तक पहुंचती हैं. वह SEO-ऑप्टिमाइज्ड, Google Discover फ्रेंडली और सरल भाषा में कंटेंट तैयार करती हैं, ताकि पाठकों को सही जानकारी आसानी से मिले और उनका पढ़ने का अनुभव बेहतर हो.

और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >