IFFSA Toronto 2024: भारतीय सिनेमा में शबाना आजमी ने पूरे किए 50 साल, एक्ट्रेस के योगदान के लिए मिलेगा खास ट्रिब्यूट

IFFSA Toronto 2024 शबाना आजमी को भारतीय सिनेमा में 50 साल पूरे होने पर एक खास ट्रिब्यूट देगा. आईएफएफएसए टोरंटो नॉर्थ अमेरिका का सबसे बड़ा साउथ एशियन फिल्म फेस्ट है.

IFFSA Toronto 2024: भारतीय सिनेमा की दिग्गज अभिनेत्री शबाना आजमी को इंडस्ट्री के पूरे 50 साल पूरे हो गए हैं. इंडस्ट्री में उनके महत्वपूर्ण और असाधारण योगदान के लिए इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल ऑफसाउथ एशिया (IFFSA) टोरंटो 2024 अपने 13वें एडिशन के दौरान एक्ट्रेस को खास ट्रिब्यूट देने वाला है. यह फिल्म फेस्टिवल नॉर्थ अमेरिका का सबसे बड़ा साउथ एशियन फिल्म फेस्ट है. ऐसे में एक्ट्रेस की इस उल्लेखनीय योगदान को सम्मानित करने के लिए इससे बड़ा दूसरा कोई प्लेटफॉर्म नहीं हो सकता है.

शबाना आजमी को मिलने वाले सम्मान और पुरस्कार

शबाना आजमी ने अपने सिनेमाई सफर के दौरान कई बेहतरीन फिल्मों में काम किया. इसके लिए उन्हें कई पुरस्कार से भी सम्मानित किया गया है. शबाना आजमी को बेस्ट एक्ट्रेस के लिए राष्ट्रीय पुरस्कार 5 बार मिल ���ुका है. इसके अलावा एक्ट्रेस को पांच फिल्मफेयर अवार्ड और कई इंटरनेशनल अवॉर्ड्स भी मिल चुके हैं. इतना ही नहीं, साल 1988 में शबाना आजमी को देश का सर्वोच्च नागरिक पुरस्कार पद्म श्री से सम्मानित किया जा चुका है.

Also Read: Shabana Azmi को कोकिलाबेन अस्पताल किया गया शिफ्ट, हालत गंभीर

Also Read: Shabana Azmi Health Update: शबाना आजमी अब कैसी हैं? बोनी कपूर ने बताया

शबाना आजमी का डेब्यू

शबाना आजमी ने भारतीय सिनेमा में साल 1974 की फिल्म ‘अंकुर’ से कदम रखा था. यह फिल्म सामाजिक जागरूकता पर प्रकाश डालता है. इस फिल्म में शबाना आजमी के जबरदस्त अभिनय के बाद, वह इंडस्ट्री की दिग्गज अभिनेत्रियों की लिस्ट में शामिल हो गई थी. इस फिल्म के अलावा एक्ट्रेस अर्थ, अमर अकबर एंथोनी, मकड़ी, नीरजा, और करण जौहर की फिल्म रॉकी और रानी की प्रेम कहानी जैसी फिल्मों के नजर आ चुकी हैं.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Sheetal choubey

शीतल चौबे प्रभात खबर डिजिटल में एंटरटेनमेंट कंटेंट राइटर हैं. वह बॉलीवुड, साउथ सिनेमा, भोजपुरी, बॉक्स ऑफिस, OTT रिलीज, टीवी शोज और सोशल मीडिया पर वायरल एंटरटेनमेंट अपडेट्स को कवर करती हैं. उनकी कोशिश रहती है कि हर बड़ी एंटरटेनमेंट खबर पूरी फैक्ट-चेकिंग, सटीक जानकारी और आसान भाषा के साथ सबसे पहले पाठकों तक पहुंचे.

किसी फिल्म का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन हो, OTT पर नई रिलीज, किसी स्टार का वायरल मोमेंट, टीवी शो का बड़ा अपडेट या एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री की कोई ट्रेंडिंग खबर, शीतल हर अहम अपडेट पर नजर रखती हैं. उनकी कोशिश रहती है कि हर स्टोरी सिर्फ जानकारी देने तक सीमित न रहे, बल्कि पढ़ने में भी आसान, दिलचस्प और भरोसेमंद हो.

मूल रूप से बिहार के बक्सर की रहने वाली शीतल की शुरुआती पढ़ाई कानपुर (उत्तर प्रदेश) में हुई. इसके बाद उन्होंने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय, मध्य प्रदेश से मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन किया.

उन्होंने अपने करियर की शुरुआत शब्द सांची से की, जहां उन्होंने एजुकेशन और एंटरटेनमेंट दोनों बीट्स पर काम किया. इसी दौरान उन्होंने कंटेंट राइटिंग के साथ वॉइस ओवर और Adobe Premiere Pro पर बेसिक वीडियो एडिटिंग का अनुभव भी हासिल किया.

करीब एक साल के अनुभव के बाद साल 2024 में वह प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ीं. यहां वह रोजाना बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट्स, बॉलीवुड, साउथ सिनेमा, भोजपुरी इंडस्ट्री, OTT और टीवी से जुड़ी खबरों पर काम कर रही हैं.

नई फिल्में, वेब सीरीज, एंटरटेनमेंट ट्रेंड्स और डिजिटल मीडिया की बदलती दुनिया को लगातार फॉलो करना शीतल को पसंद है. उनका फोकस ऐसी स्टोरीज लिखने पर रहता है जो तेज, भरोसेमंद, SEO-फ्रेंडली और रीडर्स के लिए पूरी तरह वैल्यू देने वाली हों.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >