3 Idiots Sequel: 20 साल बाद फिर लौट रहे हैं 'रैंचो, राजू और फरहान'? राजकुमार हिरानी ने सीक्वल पर तोड़ी चुप्पी

3 इडियट्स' के 17 साल बाद फैंस के लिए खुशखबरी. राजकुमार हिरानी ने कन्फर्म किया कि वह सीक्वल की स्क्रिप्ट पर काम कर रहे हैं, जिसमें 20 साल बाद के आमिर, माधवन और शरमन की जिंदगी दिखाई जाएगी.

Rajkumar Hirani on 3-Idiots Sequel: साल 2009 में रिलीज हुई राजकुमार हिरानी की फिल्म ‘3 इडियट्स’ शायद ही कोई हो जिसे पसंद न आई हो. इस फिल्म ने पॉपुलैरिटी बटोरी थी और दर्शकों के बीच खास जगह बनाई थी। आमिर खान, आर. माधवन और शरमन जोशी की इस फिल्म ने न सिर्फ खूब मनोरंजन किया, बल्कि युवाओं को अपने सपनों के पीछे जाने और समाज के बनाए दबाव से अलग अपनी पसंद का रास्ता चुनने का संदेश भी दिया. फिल्म की कहानी और किरदार आज भी लोगों को याद हैं. रिलीज के करीब 17 साल बाद भी ‘3 इडियट्स’ को बॉलीवुड की यादगार फिल्मों में गिना जाता है.

Rajkumar Hirani on 3-Idiots Sequel: क्या बनेगा 3 इडियट्स का सीक्वल ?

राजकुमार हिरानी ने अब 3 इडियट्स फिल्म के फैंस को एक बड़ी खुशखबरी दी है. उन्होंने एक इंटरव्यू में बताया कि फिलहाल वह फिल्म की कहानी पर काम कर रहे हैं और जब स्क्रिप्ट सही मुकाम पर पहुंच जाएगी, तभी इसके बारे में विस्तार से बात की जाएगी.

राजकुमार हिरानी, फोटो- इंस्टाग्राम

हिरानी ने यह भी साफ किया कि सीक्वल में ओरिजिनल फिल्म की वही स्टारकास्ट नजर आएगी. यानी आमिर खान, आर. माधवन, शरमन जोशी, बोमन ईरानी और करीना कपूर खान के दोबारा अपने पुराने किरदारों में लौटने की उम्मीद है. यह भी पढ़ें: 3 इडियट्स के सीक्वल पर निर्देशक राजकुमार हिरानी ने तोड़ी चुप्पी, मुन्नाभाई 3 को लेकर किया खुलासा

3-Idiots Sequel Will be the Story After 20 Years: 20 साल के बाद की कहानी होगी सीक्वल में 

सबसे दिलचस्प बात यह है कि इस बार कहानी कॉलेज के दिनों की नहीं होगी. राजकुमार हिरानी के मुताबिक, सीक्वल की कहानी पहली फिल्म की घटनाओं के करीब 20 साल बाद की होगी. इसमें दिखाया जाएगा कि तीनों दोस्तों की जिंदगी इतने सालों में किस तरह बदली और अब वे अपनी जिंदगी में क्या कर रहे हैं. 

">

हिरानी ने बताया कि वह और लेखक अभिजात जोशी एक दूसरी कहानी पर काम कर रहे थे. इसी दौरान उन्हें लगा कि यह कहानी ‘3 इडियट्स’ के किरदारों पर बिल्कुल फिट बैठती है. इसके बाद उन्होंने इसे फिल्म के इन किरदारों के साथ आगे बढ़ाने के बारे में सोचा.

If the Script Will be Not Satisyfing Will Not Make Film: अगर कहानी अच्छी नहीं रही तो नहीं बनाएंगे फिल्म 

राजकुमार हिरानी इस फिल्म को लेकर जल्दबाजी नहीं करना चाहते. उनका कहना है कि अगर कहानी और स्क्रिप्ट मजबूत हुई, तभी वह सीक्वल बनाएंगे. यानी सिर्फ पहली फिल्म की लोकप्रियता को देखते हुए फिल्म बनाने के बजाय वह ऐसी कहानी चाहते हैं जो दर्शकों की उम्मीदों पर खरी उतर सके.

3 Idiots फिल्स का एक सीन (Image Source: IG)

अगर सब कुछ सही रहा, तो ‘3 इडियट्स 2’ में दर्शकों को अपने पसंदीदा किरदारों की जिंदगी के 20 साल बाद की कहानी देखने को मिल सकती है. फिलहाल फैंस को फिल्म की ऑफिसियल अनाउंसमेंट और स्क्रिप्ट पूरी होने का इंतजार करना होगा.

यह भी पढ़ें: क्या '3 इडियट्स' की कहानी सोनम वांगचुक पर बनी थी? आमिर खान ने दूर की गलतफहमी, बोले- चतुर इस बार गलत

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By आशा कुमारी

आशा कुमारी प्रभात खबर डिजिटल में एंटरटेनमेंट कंटेंट राइटर हैं. वह बॉलीवुड, साउथ सिनेमा, OTT, बॉक्स ऑफिस, टीवी शोज और सोशल मीडिया पर वायरल एंटरटेनमेंट अपडेट्स कवर करती हैं. उनकी कोशिश यही रहती है कि हर बड़ी एंटरटेनमेंट खबर पूरी फैक्ट-चेकिंग, सटीक जानकारी और आसान भाषा के साथ सबसे पहले पाठकों तक पहुंचाई जाए.

आशा को एंटरटेनमेंट बीट हमेशा से पसंद रहा है, इसलिए वह एंटरटेनमेंट की हर बड़ी खबर, ट्रेंडिंग और महत्वपूर्ण अपडेट्स पर नजर रखती हैं. उनकी कोशिश रहती है कि खबरें सिर्फ जानकारी तक सीमित न रहें, बल्कि दिलचस्प और आसान भाषा में हों, ताकि रीडर्स इनसे जुड़ाव महसूस करें.

शिक्षा (Education)

झारखंड की रहने वाली आशा ने इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ मास कम्युनिकेशन (IIMC), दिल्ली से इंग्लिश जर्नलिज्म में पोस्ट ग्रेजुएशन किया है.

पत्रकारिता की शुरुआत 

आशा को कंटेंट राइटिंग में ढाई साल का अनुभव है. अपने करियर की शुरुआत उन्होंने ‘द पैम्फलेट’ (The Pamphlet) में न्यूज राइटर के तौर पर की थी. इसके बाद उन्होंने आउटलुक (Outlook) में लाइफस्टाइल कंटेंट राइटर के तौर पर काम किया. इसके साथ ही, आशा ने ईटीवी भारत (ETV Bharat) और हिंदुस्तान टाइम्स (Hindustan Times) जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में इंग्लिश कंटेंट राइटर के रूप में अपना योगदान दिया है.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >