Huma Qureshi Net Worth: ‘महारानी’ की रानी भारती असल जिंदगी में हैं करोड़ों की मालकिन, सलमान खान के भाई के साथ जुड़ा था नाम

Huma Qureshi Net Worth: हुमा कुरैशी ने फिल्म ‘गैंग्स ऑफ वासेपुर’ से बॉलीवुड में कदम रखा था. इन दिनों वह अपनी अपकमिंग वेब सीरीज ‘महारानी 4’को लेकर चर्चा में है. हालांकि इसके रिलीज डेट के बारे में अभी तक मेकर्स ने नहीं बताया है. आपको आज उनके नेट वर्थ के बारे में बताते हैं.

Huma Qureshi Net Worth: पॉपुलर वेब सीरीज ‘महारानी 4’ के साथ एक बार फिर से हुमा कुरैशी पर्दे पर राज करने लौट रही हैं. जब से चौथे सीजन का टीजर आया है, तब से ही फैंस इसे देखने के लिए बेताब है. टीजर में हुमा एक बार फिर ताकतवर और तेवरदार अंदाज में नजर आई. पिछली तीन सीजन की तरह इस बार भी राजनीति, संघर्ष और सत्ता की कहानी देखने को मिलेगी. चलिए आज आपको रानी भारती उर्फ हुमा की नेट वर्थ के बारे में बताते हैं.

हुमा कुरैशी की नेट वर्थ

हुमा कुरैशी को सैमसंग के एक विज्ञापन की शूटिंग के दौरान फिल्म निर्माता अनुराग कश्यप ने पहली बार देखा. जिसके बाद अनुराग ने उन्हें अपनी फिल्म गैंग्स ऑफ वासेपुर – भाग 1 के लिए साइन किया. फिल्म सुपरहिट हुई और उनकी एक्टिंग को दर्शकों ने खूब पसंद किया. fimlydivas.com की एक रिपोर्ट के अनुसार, एक्ट्रेस की नेट वर्थ 23 करोड़ रुपये है. वह ऐड, मॉडलिंग, वेब सीरीज और फिल्मों से कमाई करती है. मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो एक्ट्रेस प्रति फिल्म 2-3 करोड़ रुपये की फीस चार्ज करती है. इसके अलावा एक्ट्रेस इवेंट में अपनी परफॉर्मेंस और कॉलोब्रेशन से भी तगड़ी कमाई करती है.

सलमान खान के भाई सोहेल खान के साथ जुड़ चुका है हुमा का नाम

सोहेल खान और उनकी पत्नी सीमा सजदेह ने शादी के 24 साल बाद तलाक ले लिया था. तलाक के बाद सोशल मीडिया पर ऐसी अफवाहें फैलने लगीं कि सोहेल और हुमा एक-दूसरे को डेट कर रहे हैं।. इस मामले को लेकर इंटरनेट पर काफी चर्चा हुई, जिसके बाद हुमा मीडिया के सामने आईं. उन्होंने इन अफवाहों को सिरे से खारिज कर दिया और साफ कहा कि उनके और सोहेल के बीच ऐसा कुछ नहीं है।.यहां तक कि उन्होंने सोहेल को भाई जैसा बताया था. इसके बाद डेटिंग की खबरों पर विराम लग गया.

यहां पढ़ें- CID: ACP प्रद्युमन की कुर्सी पर अब पार्थ समथान? कहा – जब कॉल आया, मैं कंफ्यूज था…

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Divya keshri

दिव्या केशरी एंटरटेनमेंट जर्नलिस्ट हैं और वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम की लीड के रूप में कार्यरत हैं. वह 2020 से प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ी हुई हैं और तब से लगातार फिल्म, टीवी और ओटीटी इंडस्ट्री की खबरों को कवर कर रही हैं. उनके पास लगभग 8 साल का जर्नलिज्म एक्सपीरियंस है. एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में उनकी मजबूत पकड़ फिल्म, वेब सीरीज, टीवी शो, बॉक्स ऑफिस, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, बीटीएस अपडेट्स, थ्रोबैक स्टोरी, गॉसिप और ट्रेंडिंग एंटरटेनमेंट न्यूज पर है. उनकी कोशिश रहती है कि हर खबर को आसान, भरोसेमंद और दिलचस्प अंदाज में पाठकों तक पहुंचाया जाए, ताकि पाठक सिर्फ जानकारी ही नहीं, बल्कि खबर से जुड़ाव भी महसूस करें.

शिक्षा और पत्रकारिता की शुरुआत

दिव्या केशरी ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से एडवरटाइजिंग एंड पब्लिक रिलेशंस में मास्टर्स की डिग्री हासिल की है. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की, जहां उन्हें अलग-अलग बीट्स पर काम करने का मौका मिला. इस दौरान उन्होंने कई स्पेशल स्टोरी और न्यूज पैकेज तैयार किए. झारखंड से जुड़ी कई अहम खबरों पर काम करते हुए उन्होंने रिसर्च और आसान भाषा में खबर लिखने की अपनी क्षमता को और मजबूत किया.

खबरों को लेकर सोच

दिव्या केशरी का मानना है कि एंटरटेनमेंट पत्रकारिता सिर्फ मनोरंजन की खबरें देना नहीं, बल्कि पाठकों तक सटीक, भरोसेमंद और रोचक जानकारी पहुंचाने की जिम्मेदारी भी है. पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws+1H पर उनकी मजबूत पकड़ है, जिसकी मदद से वह किसी भी खबर की गहराई तक पहुंचती हैं. वह SEO-ऑप्टिमाइज्ड, Google Discover फ्रेंडली और सरल भाषा में कंटेंट तैयार करती हैं, ताकि पाठकों को सही जानकारी आसानी से मिले और उनका पढ़ने का अनुभव बेहतर हो.

और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >