Stree 2 की सफलता से गदगद हुए ऋतिक रोशन, फिल्म की सक्सेस पर तोड़ी चुप्पी, कहा- ये हमारे सिनेमा…

स्त्री 2 ने बॉक्स ऑफिस पर जादू चला दिया. फिल्म जल्द ही 600 करोड़ रुपये के क्लब में एंट्री कर लेगी. अब मूवी की तारीफ ऋतिक रोशन ने की है. उन्होंने पूरी टीम, कास्ट और क्रू को बधाई दी.

Stree 2: श्रद्धा कपूर और राजकुमार राव की स्त्री 2 ने बॉक्स ऑफिस पर गदर मचा दिया. अमर कौशिक द्वारा निर्देशित मूवी की सराहना हर कोई कर रहा है. मूवी साल 2024 की सबसे ज्यादा कमाई करने वाली हिंदी मूवी में से एक है और इसका जलवा अभी भी बरकरार है. हॉरर-कॉमेडी मूवी की तारीफ अब बॉलीवुड एक्टर ऋतिक रोशन ने की. साथ ही एक पोस्ट भी लिखा.

ऋतिक रोशन ने स्त्री की तारीफ में क्या कहा

एक्टर ने अपने एक्स पर लिखा, स्त्री 2 नये बेंचमार्क हमारे लिए सेट कर रही है और ये हमारे सिनेमा के लिए हैप्पी टाइम है. स्त्री पार्ट 1 शानदार था और उस बीज से एक यूनिर्वस बनाना और स्त्री 2 में इसे एक साथ देखना सराहनीय है. टीमों को बधाई जिन्होंने इसे सेल्युलाइड पर लेकर आए. आप लोग सही में सच्चे स्टार है. दिनेश विजान को बधाई. पूरी टीम, कास्ट और क्रू को बधाई. उम्मीद है कि हम सिनेमा में ऐसे ही और कई हैप्पी टाइम्स देखेंगे.

मैडॉक फिल्म्स ने किया ये रिप्लाई

वहीं, मैडॉक फिल्म्स ने अपने एक्स पर ऋतिक रोशन के ट्वीट का जवाब देते हुए लिखा, “बहुत बहुत शुक्रिया ऋतिक रोशन. ये यूनिवर्स आपका प्यार पाकर और बड़ा हो गया.” सैकनिल्क के मुताबिक, स्त्री 2 ने रिलीज के 37वें दिन बाद 4.65 करोड़ का कलेक्शन किया. अबतक मूवी ने टोटल कमाई 568.67 करोड़ कर ली है. जल्द ही मूवी 600 करोड़ रुपये के क्लब में एंट्री कर लेगी. गौरतलब है कि इस मूवी ने शाहरुख खान की जवान के लाइफटाइम कलेक्शन को पीछे छोड़ दिया है. जवान में नयनतारा, दीपिका पादुकोण ने काम किया था. वहीं, ऋतिक इन दिनों वॉर 2 की शूटिंग में बिजी है. मूवी में उनके साथ जूनियर एनटीआर और कियारा आडवाणी भी नजर आएंगी. ये मूवी अगले साल 14 अगस्त को सिनेमाघरों में रिलीज होगी.

Also Read- Stree 2: बिहार में स्त्री 2 को मिली सफलता पर निर्देशक अमर कौशिक ने तोड़ी चुप्पी, कहा- ये सौभाग्य की

Also Read- Stree 2 की टिकट खरीदने पर मिलेगा Buy 1, Get 1 Free का ऑफर, अभी इस्तेमाल करें ये CODE

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: Divya Keshri

दिव्या केशरी प्रभात खबर डिजिटल में सीनियर कंटेंट राइटर और एंटरटेनमेंट टीम की लीड हैं। वह साल 2020 में प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ी थीं और तब से लगातार एंटरटेनमेंट बीट पर काम कर रही हैं। पिछले 7 सालों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय दिव्या ग्लैमर, सिनेमा, टीवी और OTT की दुनिया को करीब से कवर कर रही हैं। उनकी खास रुचि फिल्मों की थ्रोबैक स्टोरीज, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, BTS अपडेट्स, गॉसिप और टीवी-वेब सीरीज से जुड़ी खबरों में है। दिव्या ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से एडवरटाइजिंग एंड पब्लिक रिलेशंस में मास्टर्स किया है। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की, जहां उन्हें हर बीट पर काम करने का मौका मिला। इस दौरान उन्होंने कई खास पैकेज तैयार किए और झारखंड से जुड़े अलग-अलग विषयों पर काम किया। खबरों को आसान और असरदार तरीके से पेश करना उन्होंने वहीं सीखा। इसके बाद दिव्या प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ीं और अब एंटरटेनमेंट टीम को लीड कर रही हैं। फिल्मों, टीवी सीरियल्स और OTT प्लेटफॉर्म्स से जुड़े ट्रेंडिंग विषयों पर उनकी खास पकड़ मानी जाती है। दिव्या का मानना है कि एंटरटेनमेंट की खबर सिर्फ जानकारी देने के लिए नहीं होती, बल्कि पाठकों से जुड़ने का माध्यम भी होती है। यही वजह है कि वह फिल्मों, टीवी और OTT से जुड़ी हर खबर को आसान, साफ और दिलचस्प अंदाज में लिखने की कोशिश करती हैं, ताकि पाठक खबर को सिर्फ पढ़ें नहीं, बल्कि उससे जुड़ाव भी महसूस करें। फिल्म रिव्यू, ट्रेलर एनालिसिस और बॉक्स ऑफिस रिपोर्टिंग उनके पसंदीदा विषयों में शामिल हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >