Bholaa: लीक हुई अजय देवगन की फिल्म की स्टोरी! जानें रीमेक से कितनी अलग है ‘भोला’ की कहानी?

अजय देवगन की फिल्म भोला 30 मार्च को सिनेमाघरों में रिलीज होगी. इस मूवी को लेकर सोशल मीडिया पर काफी बज है और दर्शक इसे देखने के लिए काफी उत्साहित है. इस बीच फिल्म की कहानी को लेकर एक्टर ने बात की है.

Bholaa story: अजय देवगन की पिछली फिल्म ‘दृश्यम 2’ सुपरहिट रही थी. अजय अब आगामी फिल्म भोला की रिलीज को लेकर उत्साहित है. इसके प्रमोशन में एक्टर जोर-शोर से लगे हुए है. ये मूवी 30 मार्च को सिनेमाघरों में रिलीज होगी. ये तमिल ब्लॉकबस्टर कैथी की आधिकारिक हिंदी रीमेक है. एक इंटरव्यू में एक्टर ने अपने किरदार की तैयारी के बारे में बात की. साथ ही इसकी कहानी के बारे में भी खुलासा किया है.

भोला किरदार को लेकर क्या बोले अजय देवगन

हाल ही में फिल्मफेयर के साथ एक इंटरव्यू में अजय देवगन ने बताया, “मैंने एक निर्देशक के रूप में खुद को और अधिक तैयार किया और जब एक निर्देशक किसी फिल्म की तैयारी करता है तो वह सभी अभिनेताओं के लिए तैयारी करता है. उस प्रक्रिया में निर्देशक ने अभिनेता को अच्छी तरह से तैयार किया.” वहीं, इसे वन-मैन आर्मी की कहानी के रूप में स्टाइल किया गया है, जो एक रात में कैसे दुश्मनों से कड़ी टक्कर लेता है.

फैमिली स्टोरी है भोला

ओरिजिनल फिल्म में बाप-बेटी के रिश्ते को दिखाया गया है. वो शख्स जेल से छूटने के बाद पहली बार अपनी बेटी से मिलने का फैसला करता है, लेकिन इसमें काफी ट्विस्ट है. इस बीच उसका सामना पुलिस और ड्रग माफिया से होता है. इसमें वो फंस जाता है और कहानी आगे बढ़ती है. वहीं, फिल्म के ट्रेलर लॉन्च पर अजय ने भोला को एक फैमिली स्टोरी कहा था. एक्टर ने कहा था, “यदि आप बिना किसी कारण के एक्शन करते हैं, तो इसके लिए कोई प्रतिक्रिया नहीं होगी, चाहे वह कितना भी अच्छा एक्शन क्यों न हो. मुझे नहीं लगता कि जब भावनाओं का संबंध होता है तो बड़े पैमाने पर ���र पारिवारिक दर्शकों के बीच कोई अंतर होता है. भावनाएं यूनिवर्सल है, जैसे एक पिता और मां का अपने बच्चों के लिए भावना समान होती है.

Also Read: जब नॉन वेज की वजह से डिब्बाबंद हो गई थी अजय देवगन-संजय दत्त की यह फिल्म, पूरा किस्सा जानकर चौंक जाएंगे आप
खलनायकों का अलग लुक

भोला में दीपक डोबरियाल नेगेटिव रोल में दिखेंगे. मूवी में खलनायकों को अलग लुक देने के लिए स्टाइलिस्ट राधिका मेहरा ने काफी मेहनत की. इसपर अजय देवगन ने कहा, “मैं चाहता था कि यह खतरा गहराई तक जाए. इसका उद्देश्य भोला के रास्ते में आने वाले विभिन्न खलनायकों के लिए अलग-अलग पहचान बनाना था. भोला की दुनिया में जो खलनायक से भी ज्यादा पागल है वो खुद भोला है.”

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Divya keshri

दिव्या केशरी एंटरटेनमेंट जर्नलिस्ट हैं और वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम की लीड के रूप में कार्यरत हैं. वह 2020 से प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ी हुई हैं और तब से लगातार फिल्म, टीवी और ओटीटी इंडस्ट्री की खबरों को कवर कर रही हैं. उनके पास लगभग 8 साल का जर्नलिज्म एक्सपीरियंस है. एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में उनकी मजबूत पकड़ फिल्म, वेब सीरीज, टीवी शो, बॉक्स ऑफिस, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, बीटीएस अपडेट्स, थ्रोबैक स्टोरी, गॉसिप और ट्रेंडिंग एंटरटेनमेंट न्यूज पर है. उनकी कोशिश रहती है कि हर खबर को आसान, भरोसेमंद और दिलचस्प अंदाज में पाठकों तक पहुंचाया जाए, ताकि पाठक सिर्फ जानकारी ही नहीं, बल्कि खबर से जुड़ाव भी महसूस करें.

शिक्षा और पत्रकारिता की शुरुआत

दिव्या केशरी ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से एडवरटाइजिंग एंड पब्लिक रिलेशंस में मास्टर्स की डिग्री हासिल की है. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की, जहां उन्हें अलग-अलग बीट्स पर काम करने का मौका मिला. इस दौरान उन्होंने कई स्पेशल स्टोरी और न्यूज पैकेज तैयार किए. झारखंड से जुड़ी कई अहम खबरों पर काम करते हुए उन्होंने रिसर्च और आसान भाषा में खबर लिखने की अपनी क्षमता को और मजबूत किया.

खबरों को लेकर सोच

दिव्या केशरी का मानना है कि एंटरटेनमेंट पत्रकारिता सिर्फ मनोरंजन की खबरें देना नहीं, बल्कि पाठकों तक सटीक, भरोसेमंद और रोचक जानकारी पहुंचाने की जिम्मेदारी भी है. पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws+1H पर उनकी मजबूत पकड़ है, जिसकी मदद से वह किसी भी खबर की गहराई तक पहुंचती हैं. वह SEO-ऑप्टिमाइज्ड, Google Discover फ्रेंडली और सरल भाषा में कंटेंट तैयार करती हैं, ताकि पाठकों को सही जानकारी आसानी से मिले और उनका पढ़ने का अनुभव बेहतर हो.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >