Housefull 5 vs Thug Life: अक्षय की ‘हाउसफुल 5’ बनी रिकॉर्ड तोड़ ब्लॉकबस्टर, तो ठग लाइफ की डूबी नैया

Housefull 5 vs Thug Life: अक्षय कुमार की कॉमेडी मर्डर-मिस्ट्री ‘हाउसफुल 5’ ब्लॉकबस्टर बनने की पूरी तयारी कर चुकी है. वहीं, कमल हासन की फिल्म ‘ठग लाइफ’ का बॉक्स ऑफिस पर बुरा हाल हो गया है. ऐसे में आइए जानते हैं दोनों के बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट.

Housefull 5 vs Thug Life: बॉक्स ऑफिस पर इन दिनों दो दिग्गज सुपरस्टार्स के बीच दिलचस्प भिड़ंत देखने को मिल रही है—अक्षय कुमार की मल्टीस्टारर कॉमेडी फिल्म ‘हाउसफुल 5’ वर्सेज कमल हासन की एक्शन फिल्म ‘ठग लाइफ’. दोनों फिल्में एक दिन के अंतर पर रिलीज हुई थीं, लेकिन कमाई के मामले में इनका फासला दिन-ब-दिन बढ़ता जा रहा है. जहां एक तरह अक्षय की ‘हाउसफुल 5’ रिकार्ड्स तोड़ते जा रही है. वहीं, ‘ठग लाइफ’ कछुए की चाल चल रही है. ऐसे में अब इन दोनों के वर्ल्डवाइड कलेक्शन सामने आ गए हैं, जिसपर आइए एक नजर डालते हैं.

‘हाउसफुल 5’ वर्सेज ‘ठग लाइफ’ वर्ल्डवाइड कलेक्शन

हाउसफुल 5 ने जहां वर्ल्डवाइड 187.25 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया है, वहीं Thug Life सिर्फ 88.3 करोड़ रुपये तक पहुंच पाई है. अगर डोमेस्टिक बॉक्स ऑफिस की बात करें, तो हाउसफुल 5 ने सिर्फ 7 दिन में 127.29 करोड़ की कमाई कर ली है. वहीं, ठग लाइफने 8 दिन में 43.43 करोड़ ही जुटाए हैं.

जहां एक ओर हाउसफुल 5 लगातार गिरती कमाई के बावजूद 150 करोड़ क्लब की ओर बढ़ रही है, वहीं ठग लाइफ 50 करोड़ के आंकड़े तक भी नहीं पहुंच पाई हैहाउसफुल कमल हासन की यह फिल्म उम्मीदों पर खरी नहीं उतर सकी, जबकि अक्षय कुमार की फ्रेंचाइजी फिल्म फिर से हिट हो गई है. ऐसे में अब दर्शक इन दोनों फिल्मों के फाइनल कलेक्शन जानने के लिए बेकरार हैं.

हाउसफुल 5 के बारे में…

तरुण मनसुखानी की ओर से निर्देशित हाउसफुल 5 में अक्षय कुमार के साथ-साथ रितेश देशमुख, अभिषेक बच्चन, नरगिस फाखरी, नाना पाटेकर, जैकलीन फर्नांडीज, सोनम बाजवा, चंकी पांडे, जॉनी लीवर, संजय दत्त, फरदीन खान समेत कई बड़े कलाकार हैं.

यह भी पढ़े: Karisma Kapoor Net Worth: फिल्मों से दूरी के बाद भी करोड़ों की मालकिन हैं करिश्मा कपूर, एक्स पति Sunjay Kapur के निधन के बाद फिर चर्चे में

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Sheetal choubey

शीतल चौबे प्रभात खबर डिजिटल में एंटरटेनमेंट कंटेंट राइटर हैं. वह बॉलीवुड, साउथ सिनेमा, भोजपुरी, बॉक्स ऑफिस, OTT रिलीज, टीवी शोज और सोशल मीडिया पर वायरल एंटरटेनमेंट अपडेट्स को कवर करती हैं. उनकी कोशिश रहती है कि हर बड़ी एंटरटेनमेंट खबर पूरी फैक्ट-चेकिंग, सटीक जानकारी और आसान भाषा के साथ सबसे पहले पाठकों तक पहुंचे.

किसी फिल्म का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन हो, OTT पर नई रिलीज, किसी स्टार का वायरल मोमेंट, टीवी शो का बड़ा अपडेट या एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री की कोई ट्रेंडिंग खबर, शीतल हर अहम अपडेट पर नजर रखती हैं. उनकी कोशिश रहती है कि हर स्टोरी सिर्फ जानकारी देने तक सीमित न रहे, बल्कि पढ़ने में भी आसान, दिलचस्प और भरोसेमंद हो.

मूल रूप से बिहार के बक्सर की रहने वाली शीतल की शुरुआती पढ़ाई कानपुर (उत्तर प्रदेश) में हुई. इसके बाद उन्होंने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय, मध्य प्रदेश से मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन किया.

उन्होंने अपने करियर की शुरुआत शब्द सांची से की, जहां उन्होंने एजुकेशन और एंटरटेनमेंट दोनों बीट्स पर काम किया. इसी दौरान उन्होंने कंटेंट राइटिंग के साथ वॉइस ओवर और Adobe Premiere Pro पर बेसिक वीडियो एडिटिंग का अनुभव भी हासिल किया.

करीब एक साल के अनुभव के बाद साल 2024 में वह प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ीं. यहां वह रोजाना बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट्स, बॉलीवुड, साउथ सिनेमा, भोजपुरी इंडस्ट्री, OTT और टीवी से जुड़ी खबरों पर काम कर रही हैं.

नई फिल्में, वेब सीरीज, एंटरटेनमेंट ट्रेंड्स और डिजिटल मीडिया की बदलती दुनिया को लगातार फॉलो करना शीतल को पसंद है. उनका फोकस ऐसी स्टोरीज लिखने पर रहता है जो तेज, भरोसेमंद, SEO-फ्रेंडली और रीडर्स के लिए पूरी तरह वैल्यू देने वाली हों.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >