Housefull 5 vs Thug Life: अक्षय की हाउसफुल 5 बनी ब्लॉकबस्टर, तो कमल हासन की ठग लाइफ बॉक्स ऑफिस पर बनी फिसड्डी

Housefull 5 vs Thug Life: अक्षय कुमार की कॉमिक थ्रिलर ‘हाउसफुल 5’ सिनेमाघरों में शानदार प्रदर्शन कर रही है. फिल्म ने देश और विदेश में बॉक्स ऑफिस पर जबरदस्त कमाई की है. इसके साथ रिलीज हुई कमल हासन की ‘ठग लाइफ’ को उतना प्यार नहीं मिला. अक्षय की फिल्म कमाई में ठग लाइफ से काफी आगे है.

Housefull 5 vs Thug Life: अक्षय कुमार की कॉमिक थ्रिलर फिल्म ‘हाउसफुल 5’ इन दिनों सिनेमाघरों में शानदार प्रदर्शन कर रही है. रिलीज के बाद ही मूवी अपना जलवा बॉक्स ऑफिस पर चला रही है. देश ही नहीं बल्कि दुनियाभर में भी फिल्म का जादू देखने को मिल रहा. इस फिल्म के साथ ही कमल हासन की एक्शन ड्रामा ‘ठग लाइफ’ भी बड़े पर्दे पर उतरी, लेकिन दर्शकों ने ‘हाउसफुल 5’ को ज्यादा पसंद किया है. ‘हाउसफुल 5’ में अक्षय के अलावा अभिषेक बच्चन, संजय दत्त, रितेश देशमुख सहित 19 स्टार्स ने काम किया हैं. आइए अब नजर डालते हैं दोनों फिल्मों के कलेक्शन आंकड़ों पर.

हाउसफुल 5 का जलवा बरकरार

हाउसफुल 5 ने एक हफ्ते से ज्यादा का वक्त बॉक्स ऑफिस पर बिता लिया है. दूसरे रविवार को मूवी ने अभी तक अच्छा प्रदर्शन किया है. sacnilk की रिपोर्ट के अनुसार, 10वें दिन फिल्म ने 0.04 करोड़ रुपये कमाए है और शाम तक ये कलेक्शन और बढ़ जाएगा. फिल्म का टोटल कलेक्शन 143.06 करोड़ रुपये हो चुका है. जल्द ही फिल्म 150 करोड़ का आंकड़ा टच कर लेगा.

  • Housefull 5 Day 1- 24 करोड़ रुपये
  • Housefull 5 Day 2- 31 करोड़ रुपये
  • Housefull 5 Day 3- 32 करोड़ रुपये
  • Housefull 5 Day 4- 13 करोड़ रुपये
  • Housefull 5 Day 5- 2.08 करोड़ रुपये
  • Housefull 5 Day 6- 8.5 करोड़ रुपये
  • Housefull 5 Day 7- 1.04 करोड़ रुपये
  • Housefull 5 Day 8- 6.07 करोड़ रुपये
  • Housefull 5 Day 9- 0.45 करोड़ रुपये
  • Housefull 5 Day 10-0.04 करोड़ रुपये

कुल कमाई- 143.06 करोड़

ठग लाइफ को हाउसफुल 5 ने चटाई धूल

कमल हासन की ‘ठग लाइफ’ की नैया बॉक्स ऑफिस पर डूब गई. फिल्म को रिलीज हुए 10 दिन से ज्यादा हो गया है, लेकिन अभी तक इसने 50 करोड़ रुपये का आंकड़ा भी टच नहीं किया. sacnilk की रिपोर्ट के अनुसार, फिल्म ने 11वें दिन 0.01 करोड़ रुपये की कमाई किया है और ये कमाई शाम तक बढ़ सकती है. फिल्म की कुल कमाई 45.69 करोड़ तक अभी तक पहुंच पाई है.

यह भी पढ़ें– 1.2 बिलियन डॉलर के मालिक संजय कपूर ने तलाक के बाद करिश्मा को कितनी एलिमनी दी थी? बच्चों के नाम किया था ये खास चीज, जानकर चौंक जाएंगे

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: Divya Keshri

दिव्या केशरी प्रभात खबर डिजिटल में सीनियर कंटेंट राइटर और एंटरटेनमेंट टीम की लीड हैं। वह साल 2020 में प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ी थीं और तब से लगातार एंटरटेनमेंट बीट पर काम कर रही हैं। पिछले 7 सालों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय दिव्या ग्लैमर, सिनेमा, टीवी और OTT की दुनिया को करीब से कवर कर रही हैं। उनकी खास रुचि फिल्मों की थ्रोबैक स्टोरीज, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, BTS अपडेट्स, गॉसिप और टीवी-वेब सीरीज से जुड़ी खबरों में है। दिव्या ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से एडवरटाइजिंग एंड पब्लिक रिलेशंस में मास्टर्स किया है। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की, जहां उन्हें हर बीट पर काम करने का मौका मिला। इस दौरान उन्होंने कई खास पैकेज तैयार किए और झारखंड से जुड़े अलग-अलग विषयों पर काम किया। खबरों को आसान और असरदार तरीके से पेश करना उन्होंने वहीं सीखा। इसके बाद दिव्या प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ीं और अब एंटरटेनमेंट टीम को लीड कर रही हैं। फिल्मों, टीवी सीरियल्स और OTT प्लेटफॉर्म्स से जुड़े ट्रेंडिंग विषयों पर उनकी खास पकड़ मानी जाती है। दिव्या का मानना है कि एंटरटेनमेंट की खबर सिर्फ जानकारी देने के लिए नहीं होती, बल्कि पाठकों से जुड़ने का माध्यम भी होती है। यही वजह है कि वह फिल्मों, टीवी और OTT से जुड़ी हर खबर को आसान, साफ और दिलचस्प अंदाज में लिखने की कोशिश करती हैं, ताकि पाठक खबर को सिर्फ पढ़ें नहीं, बल्कि उससे जुड़ाव भी महसूस करें। फिल्म रिव्यू, ट्रेलर एनालिसिस और बॉक्स ऑफिस रिपोर्टिंग उनके पसंदीदा विषयों में शामिल हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >